Potka.पोटका विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने शनिवार को पोटका प्रखंड के विभिन्न गांव मे जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील की. इसके पूर्व श्रीमती मुंडा रंकिणी मंदिर जादूगोड़ा पहुंचीं और यहां विधिवत मां रंकिणी की पूजा की. इसके पश्चात वह पांड़ुडीह, सोहदा, बालीजुड़ी, कालिकापुर, मातकमडीह, दाबांकी, मानपुर आदि गांव का दौरा किया. इस अवसर पर मीरा मुंडा ने कहा कि भाजपा ने जिस उद्देश्य से झारखंड राज्य का निर्माण कराया था, वह उद्देश्य आज तक पुरा नहीं हुआ है. राज्य मे आराजकता का माहौल है, विकास का के नाम पर लूट है. राज्य…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड में सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में फूट पड़ती दिख रही है. गठबंधन की उपेक्षा से नाराज माले अपने अनिर्णय की स्थिति को खत्म करना चाहती है. भाकपा माले की ओर से पूछा गया है कि झामुमो-कांग्रेस बतायें कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं या नहीं? गठबंधन नहीं होने पर माले राज्य की आठ सीटों पर अपना प्रत्याशी देगी. इसके लिए पार्टी ने इंडिया गठबंधन के बड़े दलों को 24 घंटे का समय दिया है. पार्टी इसके अनुरूप ही अपनी दूसरी सूची जारी करेगी. ज्ञात हो कि भाकपा माले ने पहले चरण में पांच सीटों पर…
Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने शनिवार को निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और राज्य सरकार में मंत्री एवं पार्टी के नेता इरफान अंसारी की छवि कथित तौर पर धूमिल करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इससे पहले, भाजपा की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि अंसारी ने पार्टी नेता सीता सोरेन के बारे में कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी की है. सोरेन ने अंसारी की कथित टिप्पणी का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया. उन्होंने मंत्री से माफी की मांग की. इस…
Ranchi. राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा है कि विस चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों को किसी की भावना आहत करनेवाले बयान से बचना चाहिए. किसी की भावना आहत करनेवाला बयान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा. ऐसा बयान देनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की एडवाइजरी दोबारा राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को दी जा रही है. बगैर तथ्य के गलत बयानबाजी न करें : निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता करते हुए श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि मतदाताओं की जातिगत या सांप्रदायिक…
Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान की ढोंग करने वाले हेमंत सोरेन को अपने परिवार की महिला सदस्य के अपमान की चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने और वोट बैंक के लिए कितना नीचे गिरेंगे. सीता सोरेन शिबू सोरेन की बड़ी बहू, स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी, मुख्यमंत्री की भाभी और एक जनप्रतिनिधि हैं. फिर भी मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्री द्वारा उनके खिलाफ बोले गये अपमानजनक शब्द को बर्दाश्त कर रहे…
New Delhi. सड़क सुरक्षा और बाजार में घटिया सुरक्षात्मक उपकरणों की बाढ़ से जुड़ी चिंताओं के बाद केंद्र ने जिला अधिकारियों को गैर-आईएसआई प्रमाणित हेलमेट के निर्माताओं और विक्रेताओं पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार ने अब तक 162 हेलमेट विनिर्माण लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. अधिकारियों ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के नियमों के उल्लंघन को लक्षित करते हुए 27 छापे मारे हैं. उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा, “हेलमेट जीवन बचाते हैं, लेकिन केवल तभी जब वे अच्छी गुणवत्ता के हों. यह पहल बाज़ार से…
New Delhi. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने देश के विभिन्न आंतरिक सुरक्षा क्षेत्रों में कठिन ड्यूटी करने वाले कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ‘विशेष अभियान’ के तहत लगभग 5,000 जवानों और उप-अधिकारियों को इस महीने पदोन्नत किया है. बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पदोन्नति पाने वालों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक उपनिरीक्षक और उपनिरीक्षक रैंक के कर्मी शामिल हैं, जो नाई, बैंड वादक, बढ़ई, मोटर मिस्री, वाहन चालक, रसोइया और सामान्य कामकाज करते हैं. अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के महानिदेशक के निर्देश पर अक्टूबर में बल में शुरू किए गए विशेष अभियान…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा तैयारी में जुट गयी है. पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत स्टार प्रचारकों से चुनावी सभा को लेकर एक नवंबर से लेकर 10 नवंबर के बीच का समय मांगा है. ऐसे में भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभा अगले हफ्ते से शुरू होगी. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री की छह चुनावी सभा कराने का प्रस्ताव तैयार किया है. प्रधानमंत्री की चुनावी सभा पार्टी के सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों में कराने की तैयारी चल रही है.
Ranchi. चुनाव आयोग ने जामताड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर विवादित बयान देने के मामले पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से जामताड़ा के उपायुक्त को रिपोर्ट देने को कहा गया है. चुनाव आयोग जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रावधान के मुताबिक कार्रवाई करेगा. दूसरी ओर डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी पर एआरओ सह जामताड़ा बीडीओ प्रवीण चौधरी ने जामताड़ा थाना में आदर्श आचार सहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. इसके तहत कांड संख्या 208/24 धारा 223 के…
patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान पार्षद व प्रवक्ता नीरज कुमार पर मानहानि का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा और 12.10 करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा ‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी’ मांगने को कहा. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए आठ पन्नों के नोटिस को दिल्ली की एक विधि फर्म ने तैयार किया है, जिसकी एक प्रति राजद ने सोशल मीडिया पर भी साझा की. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने जदयू नेता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताई. जदयू नेता ने 21…
