Author: News Desk

Jamshedpur.जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कुमार ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि रघुवर दास अपनी बहु और भाजपा प्रत्याशी पुर्णिमा दास के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पूर्णिमा दास को भाजपा ने जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी बनाया है. अजय कुमार ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. उन्होंने पत्र में लिखा है- मैने 23 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के बारे में जानकारी दी थी. फिर से सूचित करना चाहता हूं कि…

Read More

Ranchi.दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन के बारे में दिए गए इरफान अंसारी के बयान पर झारखंड में राजनीति गरमा गई है. विधानसभा चुनाव का ऐलान के साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर सियासी वार कर रहे हैं. सीता सोरेन को लेकर इरफान अंसारी ने जो बयान दिया है, उसकी शिकायत बीजेपी ने चुनाव आयोग से की है. दरअसल, जामताड़ा से कांग्रेस के कैंडिडेट इरफान अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने सीता सोरेन (जामताड़ा से बीजेपी उम्मीदवार) को रिजेक्टेड माल कहा…

Read More

New Delhi.राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल में रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं में किसी तरह की साजिश होने का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आतंकवाद रोधी एजेंसी के अधिकारी कम से कम चार ऐसी घटनाओं की जांच कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हालिया ट्रेन दुर्घटनाओं/रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं में किसी तरह की साजिश होने का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की गई है. फिलहाल, कम से कम चार ऐसे मामलों की जांच की जा रही…

Read More

New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ और गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी’ ‘कॉन्सर्ट’ (संगीत समारोहों) के टिकटों की ‘कालाबाजारी’ संबंधी धन शोधन जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद कथित अनियमितताओं का पता लगाया है.निदेशालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. ईडी ने बताया कि शुक्रवार को पांच राज्यों – दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), राजस्थान (जयपुर), कर्नाटक (बेंगलुरु) और पंजाब (चंडीगढ़) में 13 स्थानों पर छापे मारे गए. संघीय एजेंसी ने कहा कि टिकट सामान्यतः जोमैटो, बुकमायशो और अन्य मंचों पर उपलब्ध होती हैं लेकिन जब मांग बहुत अधिक होती है तो ये टिकट जल्दी…

Read More

Ranchi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को चुनावी राज्य झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इसमें बताया गया, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को पार्टी की झारखंड ईकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को कराए जाएंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. इससे पहले पिछले साल जुलाई में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल…

Read More

New Delhi.पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनको इमरजेंसी वार्ड में लाया गया. बता दें कि, हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था. जिसके बाद से वो काफी चिंतित रहती थी. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही हैं. जिसको लेकर उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के मुताबिक आज शनिवार सुबह उनकी स्थिति काफी…

Read More

Dubai. इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद शनिवार तड़के पलटवार किया. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक 3 घंटे में 20 ठिकानों पर हमले किए गए. इनमें मिसाइल फैक्ट्री और सैन्य अड्डे शामिल हैं. तेहरान के ‘इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के पास भी हमला हुआ है. हमले स्थानीय समयानुसार देर रात 2:15 बजे शुरू हुए और तड़के 5 बजे तक जारी रहे. यरुशलम पोस्ट के मुताबिक इजराइल ने ईरान पर हमला करने के लिए 100 से ज्यादा फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया. हमले में F-35 का भी इस्तेमाल किया गया. सीरिया में रडार ठिकानों पर इजराइल ने…

Read More

New Delhi. केंद्र द्वारा नौकरशाही में किए गए बड़े फेरबदल के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई है. कार्मिक मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस), भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियर सेवा (आईआरएसईई), भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएंडएएस) और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों को संयुक्त सचिव (जेएस) स्तर के इन प्रमुख पदों पर नियुक्त किया गया है. आदेश में कहा गया है कि आईडीएएस अधिकारी प्रवीण कुमार राय और राकेश कुमार पांडे तथा आईआरएसईई अधिकारी राजेश गुप्ता को गृह मंत्रालय में…

Read More

Raigarh. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के तमनार क्षेत्र में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई. रायगढ़ वनमंडल की वनमंडल अधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीनों हाथियों की मौत हुई है. मंडावी ने बताया कि यह घटना तमनार वन परिक्षेत्र में चुहकीमार के…

Read More

Ranchi. जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा (JKLM) ने अब तक 74 सीटों पर उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर दी है. इस सूची में जयराम महतो खुद बेरमो सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. इस तरह जयराम ने डुमरी और बेरमो दोनों सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. वहीं रांची सीट से प्रत्याशी को भी बदला गया है. अब रांची सीट से प्रेम नायक की जगह राजकिशोर महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. शनिवार को जयराम की पार्टी ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा की. जिसमें बेरमो से जयराम महतो,चंदनक्यारी से अर्जुन रजवार, खिजरी से सरिता तिर्की,…

Read More