Author: News Desk

New Delhi. आयकर विभाग ने शनिवार को मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए कॉर्पोरेट्स द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दी. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक परिपत्र में कहा कि पिछली 31 अक्टूबर की समयसीमा बढ़ायी जाएगी. मूल्यांकन वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर रिटर्न दाखिल करने) के लिए नयी समयसीमा अब 15 नंवबर है. नांगिया एंडरसन एलएलपी टैक्स पार्टनर के संदीप झुनझुनवाला ने कहा कि कर रिटर्न दाखिल करने की यह विस्तारित अवधि कर ऑडिट रिपोर्ट पर लागू नहीं होगी. इससे पहले सितंबर में, सीबीडीटी ने कर…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों सुनामी सा छाया हुआ है.निवेशकों को प्रतिदिन भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ रहा है.यह नुकसान कब थमेगा इसका कयास लगाना असंभव है. इस गिरावट के दौर में चाहे लंबी अवधि के निवेशक हो या छोटे अवधि के निवेशक ,सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि कहां थमेगी शेयर बाजार में जारी यह गिरावट ? वर्ष 2020 के कोविड काल के बाद पहली बार ऐसी स्थिति निवेशकों के सामने बनी हुई है, जिससे निवेशकों का घबराना भी स्वभाविक है. सेंसेक्स और निफ्टी के आंकड़ों को गौर से देखें तो ज्ञात होता…

Read More

Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर लगाए गए एक पोस्टर पर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री के दागदार रिकॉर्ड को उठाया. राजद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी ने इस पोस्टर को राजधानी पटना में पार्टी के बीरचंद पटेल मार्ग कार्यालय के करीब लगाया है. पोस्टर पर लिखा गया है, “सामाजिक न्याय के नेता और बिहार की आवाज़ लालू प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. राजद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी द्वारा लगाए गए पोस्टर पर राजद…

Read More

Baharagora. दारीसोल स्थित एनएच-49 पर बने चेकपोस्ट पर शुक्रवार को पुलिस ने बोलेरो में रखे 2.35 लाख रुपये बरामद किया. पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने इस राशि से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया. पुलिस ने रुपये जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बोलेरो पर सवार व्यक्ति झाड़ग्राम के रघुनाथपुर निवासी प्रणव सीट है. वह झाड़ग्राम से बहरागोड़ा आ रहा था. जानकारी के अनुसार, प्रणव बहरागोड़ा से राशन खरीदने आ रहा था. चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी अभिजीत बेरा ने बताया कि बोलेरो से 2.35 लाख रुपये बरामद किये गये हैं. मौके पर एसआइ बाबूराम सिंह, आरक्षी शिवतरन गुप्ता,…

Read More

Seraikela. सरायकेला थाना के चंद्रपुर में जमीन कारोबारी सह होटल संचालक जावेद अख्तर की गुरुवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने उसके घर में घुसकर गोली मारी और फरार हो गये. घायलावस्था में जावेद को टीएमएच ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, जावेद चंद्रपुर में होटल चलाता था. रात एक बजे होटल बंदकर वह अपने घर जाने के लिए निकला. उसका पीछा करते हुए हत्यारे उसके घर तक पहुंच गये. जैसे…

Read More

Chaibasa.मधुमेह और थायराइड रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध चाईबासा शहर के डॉक्टर सौम्या सेन गुप्ता को वी केयर मीडिया फाउंडेशन कोलकाता के द्वारा एक्सीलेंस डॉक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. डॉक्टर सेनगुप्ता निरंतर मधुमेह एवं थायराइड से संबंधित जटिलताओं को समझने और उसके सरल और सस्ते समाधान के लिए प्रयत्नशील हैं. डॉ सेनगुप्ता ने बताया कि इस दिशा में किये जा रहे उनके शोध देशभर के मंचों पर सम्मानित हो रहे हैं. उनकी लोकप्रियता चाईबासा ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में है.

Read More

Jagannathpur. नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के खिलाफ जाकर शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. अंतिम दिन व आखिरी समय में मंगल सिंह गिलुवा का नामांकन करना चर्चा का विषय बना हुआ है. इस दौरान जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद सह भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से मंगल सिंह गिलुवा की मुलाकात हुई. दोनों ने मंगल गिलुवा…

Read More

Jagarnathpur.: जगन्नाथपुर विधानसभा से शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन ने अपना पर्चा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दाखिल कर दिया है. पहले ऐसी खबर आ रही थी कि वह झामुमो से चुनाव लड़ेंगी फिर गठबंधन में जब यह सीट कांग्रेस को दे दिया गया तो उन्होंने गठबंधन धर्म निभाने का एलान किया था. परंतु बात उस वक्त बिगड़ी जब 23 अक्टूबर को जगन्नाथपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु ने अपना नॉमिनेशन में झामुमो के संभावित प्रत्याशियों में से किसी एक को भी नहीं बुलाया.पार्टी नेताओं के मना करने के बावजूद लक्ष्मी सोरेन ने…

Read More

Chakradharpur.चक्रधरपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन के बाद समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंचे. पोड़ाहाट स्टेडियम में सभा का आयोजन हुआ. सभा को संबोधित करते हुए झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव ने कहा कि झारखंड में फिर झामुमो की ही सरकार बनेगी. विपक्ष ने षड्यंत्र कर सरकार गिराने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए. अगर भाजपा की सरकार बनेगी, तो मंईयां सम्मान योजना को बंद कर देगी. दिसंबर से 2500 रुपये मिलेगा. हेमंत बाबू ने गरीबों का ख्याल रखकर बिजली बिल माफ कर दिया. इस मौके पर…

Read More

Bhubaneswar. ओडिशा में कंधमाल जिले के बुदानी अभयारण्य क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर वनक्षेत्र में 23 अक्टूबर को एक अभियान शुरू किया गया था, जो शुक्रवार तक चला. उसने बताया कि इस अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विशेष अभियान दल (एसओजी) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी. पुलिस के मुताबिक इस अभियान के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की तलाशी की और उन्हें एक माओवादी मृत मिला तथा उसके पास से ए के 47…

Read More