Author: News Desk

Chaibasa झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी अभियान जारी है. गुरुवार को पांड्राशाली ओपी पुलिस ने अवैध शराब बिक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान ओपी क्षेत्र के दोपाई गांव से 20 लीटर चुलाई महुआ शराब और 300 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. चुलाई स्थल पर ही जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार भगत के बयान पर दो शराब कारोबारी महिलाओं के खिलाफ ओपी में मामला दर्ज किया गया है. हालांकि छापेमारी के दौरान कारोबारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा. उन्होंने दोपाई गांव निवासी कौशल्या देवी और कमला सामंत को…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के एलडी 2 एंड स्लैब कास्ट विभाग में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ रक्तदान हुआ. रक्तदान का आयोजन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के कैंसर विभाग के हेड डॉक्टर अमिताभ उपाध्याय उपस्थित हुए. इस मौके पर विभागीय चीफ हितेश साह एवं डॉक्टर अमिताभ उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. डॉक्टर ने रक्तदान के महत्व एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन जेडीसी वाइस चेयरमैन राजेश कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के…

Read More

Galudih. डाना चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज आज सुबह से बिगड़ गया. लगातार रिमझिम बारिश हो रही है. बादल उमड़-गुमड़ रहे हैं और तेज हवा चल रही है. बदले मौसम को देखते हुए सुवर्णरेखा परियोजना ने गालूडीह बराज डैम के 18 में से दो गेट खोल दिए हैं, जिससे डैम में जमा पानी नदी के पूर्व दिशा में जाने लगा है. हालांकि डैम में 93 मीटर आरएल तक पानी जमा है. बारिश से नदी में जल स्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए डैम के दो गेट खोले गये हैं.

Read More

Chakulia . विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चाकुलिया स्थित बेंद में पश्चिम बंगाल सीमा पर चेक पोस्ट स्थापित किया गया है. यहां प्रतिदिन मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की ड्यूटी सख्ती से की जा रही है. शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की ओर से झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं दो वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार 6 सौ 25 रुपये बरामद कर लिए. पहले भी वाहन से 85000 जबकि दूसरी बार वहां से 2 लाख 65 हजार 6 सौ 25 रुपए बरामद हुए थे. बेंद चेक पोस्ट पर जांच टीम ने अब तक यहां से लगभग 7 लाख रुपये बरामद किए जा…

Read More

Manoharpur. मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर हाटिंगहोड़े हुरपी मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम चार बजे की है. तीनों मृतक डुमरिया पंचायत के रहने वाले थे. पुलिस तीनों के नाम के बारे में पता कर रही है. एक ही बाइक से तीनों युवक हाटिंगहोड़े बाजार से डुमरिया लौट रहे थे. तभी हाटिंगहोड़े हुरपी मोड़ के समीप विपरित दिशा से आ रहे हाइवा की चपेट में आकर तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर बानो पुलिस घटनास्थल के पास पहुंचकर तीनों शव को अपने कब्जे में…

Read More

Seraikela सरायकेला विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी के रूप में गणेश महाली ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद कीता काली मंदिर मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब चंपाई सोरेन झामुमो में थे, तो कोल्हान टाइगर थे. जिस दिन से भाजपा में शामिल हुए, उसी दिन से पिंजड़ा के टाइगर बन गये हैं. ये टाइगर रिंग मास्टर के इशारे पर चल रहे हैं. बन्ना गुप्ता ने कहा की अभी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपया दिया जा रहा है. जनवरी माह से…

Read More

Chandil. कपाली पुलिस ने अवैध रूप से देसी पिस्टल रखने के आरोप में अंसार नगर डेमडुबी निवासी अरबाज अंसारी, हांसाडुगरी के शेख समीर उर्फ शेख सदाब, हंसाडुगरी निवासी अफाक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया. ओपी प्रभारी सोनू ने गुप्त सूचना मिली कि डेमडुबी के एक घर में हथियार है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी दल के साथ घर में दबिश दी गयी. पकड़ाये शेख समीर उर्फ शेख सदाब की निशानदेही पर अरबाज अंसारी के घर से अवैध देसी पिस्टल, दो राउंड जिंदा गोली, जियो कंपनी का पैड व मोबाइल बरामद किया. तकनीक साक्ष्य के आधार पर…

Read More

Chandil . चांडिल थाना के एनएच-33 शहरबेड़ा दलमा गेट पर अनियंत्रित ट्रेलर झोपड़ी नुमा होटल में घुस गया. इससे पहले एक बोलेरो और दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रेलर को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार ट्रेलर रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. चिलगु शहरबेड़ा के बीच पुल की मरम्मत हो रही है. इस कारण सड़क के एक साइड से वाहनों का आवागमन हो रहा है. इसी दौरान पुल को पार करने बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर झोपड़ीनुमा होटल…

Read More

Jamshedpur. चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर कोल्हान समेत झारखंड काफी कम हो गया है. पूर्वानुमान है कि शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा. अगले एक-दिनों में मौसम पूरी तरह सामान्य हो जायेगा. कुछ जिलों में बादल छाये रह सकते हैं, जिससे हल्की बारिश हो सकती है. कोल्हान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. जमशेदपुर में भी 15 मिमी तक बारिश हुई. हवा की गति सामान्य से थोड़ी अधिक रही. दिन भर रुक-रुक कर फुहारों पड़ती रहीं. मौसम को देखते हुए आम दिनों की अपेक्षा कम लोग घरों से बाहर निकले. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के निदेशक डॉ…

Read More

Jamshedpur. सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की घोषणा कर दी है. 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट एक जनवरी 2025 से आयोजित होगा. विस्तृत जानकारी cbse.gov.in पर उपलब्ध है. इसमें बोर्ड परीक्षा के अंकों का विषयवार विवरण भी उपलब्ध है. सीबीएसइ ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों की न्यूनतम उपस्थिति 75 प्रतिशत होनी चाहिए. विशेष परिस्थिति यानी चिकित्सा आपातकाल, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल के आयोजनों में भागीदारी के लिए 25 प्रतिशत की छूट दी जा सकती है. इसके लिए विद्यार्थियों को उचित दस्तावेज देना होगा.…

Read More