Ranchi. राज्य के प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है. शिक्षकों को ग्रेड चार से ग्रेड सात में प्रोन्नति देने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है. प्रोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी नहीं करने पर दोषी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इधर्र, झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू व महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने विभाग के आदेश का स्वागत किया है. संघ के आदेश के अनुरूप शिक्षकों…
Author: News Desk
Jamshedpur .राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबू लाल सोरेन के पास कुल 1.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 40 साल है. उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. उनके विरुद्ध एक आपराधिक मामला दर्ज है. उन्होंने घाटशीला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है. उनके द्वारा दाखिल किये गये शपथ पत्र के अनुसार उनकी सालाना आमदनी 7.11 लाख और पत्नी की आमदनी 5.35 लाख रुपये हैं. उनकी कुल संपत्ति में से आश्रितों के पास 9.83 लाख रुपये की संपत्ति है.
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के स्टेट मेरिट लिस्ट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुना. मामले में आदेश के आलोक में शपथ पत्र दायर नहीं किये जाने पर अदालत ने नाराजगी जतायी. अदालत ने स्टेट मेरिट लिस्ट पर प्रार्थियों की आपत्ति पर सुनवाई की. अदालत ने राज्य सरकार व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को स्पेशिफिक शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. अदालत ने पूछा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पहले और बाद में कितने स्नातक प्रशिक्षित…
Chaibasa. चाईबासा की अलीशा निषाद ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व स्टेट्स इंडिया द्वारा आयोजित चुनाव क्विज 2024 जीत लिया है. गुरुवार को उनको राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने 50 हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में दी. दूसरे स्थान पर रहे गोड्डा के नरेश प्रसाद यादव को 30 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रहे खूंटी के चंदन कुमार को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. दो अक्टूबर को आयोजित क्विज में राज्य के सभी जिलों से एक-एक प्रतिभागी का चयन ऑनलाइन परीक्षा के जरिये किया गया था. आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को…
Jamshedpur . पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के पास 14.90 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. उन्होंने पीएचडी की उपाधि हासिल की है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में पोटका से नामांकन पत्र दाखिल किया है. शपथ पत्र के अनुसार उनकी सालाना आमदनी 3.72 करोड़ रुपये और पति की आमदनी 20.18 लाख रुपये हैं. उनके पास कुल 12.06 करोड़ रुपये की संपत्ति है. पति के पास कुल 2.84 करोड़ रुपये की संपत्ति है
Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी की और पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी को जामा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया. सूची में केवल मरांडी का नाम है, जो 22 अक्टूबर को भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुई थीं. भाजपा की पूर्व विधायक मरांडी ने 2014 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका से 5,262 मतों के अंतर से हराया था. झामुमो राज्य की 81 सीट वाली विधानसभा के चुनाव के लिए अब तक 43 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है. विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर…
Saraikela. भाजपा से झामुमो में गये गणेश महाली ने शुक्रवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. महाली का सामना भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से होगा. सरायकेला उन 43 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी जो शुक्रवार को खत्म हो जाएगी. महली हाल में भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए थे. झामुमो ने बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची में इस सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार…
New Delhi. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है. मधु कोड़ा झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने की मांग की याचिका खारीज कर दी है. उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेवन की बेंच सुनवाई हुई. गौरतलब हो कि दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ ने मधु कोड़ा की य़ाचिका को इसलिए खारिज कर दिया था कि याचिकाकर्ता सिर्फ केवल इस आधार पर फैसले पर रोक लगाना…
Saraikela. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सरायकेला उन 43 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी जो शुक्रवार को खत्म हो जाएगी. सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेताओं के हाथों ‘‘अपमानित’’ और ‘‘तिरस्कृत’’ होने का हवाला देते हुए 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में…
Saraikela. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरायकेला विधानसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं. फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है, मगर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. बता दे कि दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने दल से बगावत कर चुनावी समर में कूदे हैं. गणेश महाली तो तीन दिन पूर्व ही झामुमो में शामिल हुए हैं.
