Jamshedpur . जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डा अजय कुमार ने गुरुवार को कहा कि मौसम विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान दाना आज रात ओड़िशा के समुद्र तट से टकरायेगा. ओडिशा के लोग डरे सहमे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास लोगों की चिंता से बेखबर जमशेदपुर में अपनी बहू के लिए चुनावी बैठक में व्यस्त हैं. रघुवर दास इतने गैर जिम्मेदार हैं. उनके लिए ओडिशा की जनता की चिंता करने से ज्यादा जरूरी अपनी बहू के लिए प्रचार करना है. मैं ऐसे गैर जिम्मेदार राज्यपाल की निंदा करता हूं. गृह…
Author: News Desk
Jamshedpur . जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार और मंत्री बन्ना गुप्ता ने भारी भीड़ के बीच नामांकन किया. इससे पहले डीसी ऑफिस से पैदल ही वे साकची आमबगान मैदान गये, जहां उन्होंने उपस्थित भीड़ को संबोधित किया. नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुझे जमशेदपुर पश्चिम के लोगों ने आशीर्वाद देकर विधायक बनाया और कांग्रेस पार्टी ने मंत्री बनाकर सेवा का मौका दिया. जब वे जमशेदपुर की जनता के लिए विकास का कार्य में फ्लाइओवर निर्माण का कार्य कराने लगा तो एक बुद्धिमान ने हंसी…
Saraikela. सरायकेला विस से नामांकन के अंतिम दिन 25 अक्तूबर को भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन पर्चा भरेंगे. वहीं खरसावां सीट से भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा भी नामांकन दाखिल करेंगे. दोनों भाजपा प्रत्याशी नामांकन के बाद सरायकेला के गेस्ट हाउस मैदान में जनसभा में शामिल होंगे. जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि असम के सीएम सह राज्य के सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे. खरसावां विस प्रत्याशी सोनाराम बोदरा खरसावां के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देने के बाद बाइक जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचेंगे.
Chandil. कुचाई के दलभंगा बाजार स्थित दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विस चुनाव के मद्देनजर सरायकेला एसपी के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण व बिक्री, मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए निरंतर छापेमारी अभियान जारी है. अभियान के तहत गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कुचाई के दलभंगा बाजार की एक दुकान में अवैध रूप से रखे गये विदेशी शराब की दर्जनों बोतल बरामद की. आरोप है कि कुचाई के पारोलबादी गांव की गीता महतो…
Jamshedpur. चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 कांदरबेड़ा में सवारी से भरा बस को ट्रक ने टक्कर मार दिया. जिसमें बस सवार हल्के रुप से घायल हुए. घटना गुरुवार सुबह 8:30 बजे की है. जानकारी के अनुसार बस टाटा से सवारी लेकर रांची जा रहा था. उसी दौरन कांदरबेड़ा में ट्रक ने बस के बीच टक्कर मार दिया. सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुच कर दुर्घटना की जानकारी लिया.
Jaintgarh. चुनाव को देखते हुए चंपुआ आबकारी विभाग ने झारखंड पुलिस की मदद से दोनों तरफ के विभिन्न गांवों में छापेमारी की. चंपुआ सीमा पर वैतरणी नदी किनारे के गावों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गयी है. वैतरणी नदी के दोनों किनारे देशी शराब एक कुटीर उद्योग बन गया है. चंपुआ आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर एस जगाराव ने कहा कि चुनाव तक सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी जारी रहेगी. झारखंड और ओडिशा प्रशासन के सामूहिक अभियान को और गति दी जायेगी. क्षेत्र से अवैध धंधे की समूल नाश किया जायेगा.
Jamshedpur. भाजपा नेता अभय सिंह को जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिम का संयोजक बनाया गया है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर सांसद सह प्रदेश महासचिव आदित्य साहु ने अभय सिंह के नाम की घोषणा की. जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह को पिछले दिनों पार्टी ने घाटशिला विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाया था. इसके साथ ही वे हजारीबाग जिला के भी प्रभारी हैं. अभय सिंह ने कहा कि पूर्वी-पश्चिमी जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी व पदाधिकारियों का बेहतर समन्वय बने, इसको लेकर मजबूती के साथ काम करेंगे. पूर्वी-पश्चिमी विधानसभा की सीट से जीत मिलना झारखंड…
Jamshedpur . भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी अस के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को साकची के क्रिस्टल कावेरी अपार्टमेंट स्थित एनडीए के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मदन सहनी और श्रवण कुमार, भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे.
Jamshedpur . टाटा स्टील यूआइएसएल ने शहर भर में मॉडुलर बायोगैस प्लांट लगाने को लेकर जमशेदपुर में बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक अभिनव और स्थायी (सस्टेनेबल) पहल शुरू की है. यह कदम कंपनी के नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) प्रबंधन को विकेंद्रीकृत करने और अपशिष्ट परिवहन के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लक्ष्य के अनुरूप है. टाटा स्टील यूआइएसएल ने होटलों में कई बायोगैस प्लांट लगाकर अपने सस्टेनेबल अपशिष्ट प्रबंधन पहल को बढ़ाने के लिए जमशेदपुर होटेलियर्स एसोसिएशन के साथ समझौता किया है. इसके अलावा, कंपनी ने स्कूलों और घरों को अपने परिसर में बायोगैस प्लांट लगाने के लिए…
Jamshedpur .जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने गुरुवार को एनडीए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया.रामचंद्र सहिस ने कहा कि इस बार वे आजसू-भाजपा के संयुक्त एनडीए प्रत्याशी के तौर पर जनता की अदालत में आये हैं. जनता का मुझे पूर्ण सहयोग व समर्थन मिलेगा. मुझे तीसरी बार विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे. झारखंड में एनडीए की सरकार बननी है. वर्तमान समय में इसकी जरूरत है. झारखंड को बचाना है और एनडीए को लाना है. उन्होंने कहा कि झारखंड अनुदान से नहीं मिला है. झारखंड लेने के लिए हजारों लोगों के बलिदान…
