Jagannathpur. जगन्नाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम मधु कोड़ा, जगन्नाथपुर प्रभारी शैलेंद्र सिंह सहित भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खदानें बरसों से बंद है, युवा बेरोजगार हैं. हेमंत सोरेन की सरकार ने ठगने का काम किया. बीजेपी के सरकार बनते ही खदानों को खोलाने का प्रयास करूंगी. उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र…
Author: News Desk
Chaibasa.सदर थाना अंतर्गत मेरीटोला चाईबासा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है. मृतक मंगलाहाट गुदड़ी में काम करता था. बुधवार को दिन में काम करने के बाद वह खाना खाने घर चला गया. शाम करीब चार बजे उसने घर के अंदर पत्नी का दुपट्टा से फांसी का फंदे बनाकर लटक गया. उस समय वह घर पर वह अकेला था. उसकी पत्नी कहीं गयी हुई थी. शाम करीब चार उसकी पत्नी घर आयी तो घर के अंदर पति को फांसी के फंदे पर लटका पाया. इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी…
Jamshedpur. चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से कोल्हान समेत झारखंड के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. सभी तरह के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी की चेतावनी 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक भारी वर्षा का संकेत देती है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सरयू राय, पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा, जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिसजैसे प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने नामांकन समारोह को और भी खास बना दिया. भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर और सिदगोड़ा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया.…
Jamshedpur. साकची और मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ अलग-अलग छापेमारी कर 59 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. मानगो से 19 व साकची से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया है. दोनों जगहों से एक-एक पैडलर को भी गिरफ्तार किया गया है. मानगो से राजा सिंह उर्फ तारिणी सिंह वहीं साकची से वसीम अंसारी गिरफ्तार किया गया. राजा मानगो और वसीम आजादनगर का रहने वाला है. उक्त जानकारी सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने दी. सिटी एसपी ने बताया कि मानगो पुलिस को सूचना मिली कि मानगो में एक युवक बाइक से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर…
Puri. चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में न जाने की सलाह दी तथा 12वीं शताब्दी के इस मंदिर पर आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए तैयारियां तेज कर दीं. पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस स्वैन ने कहा कि महीने भर कार्तिक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं समेत सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर आने से बचना चाहिए. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने एक बयान में कहा कि मंदिर में दैनिक अनुष्ठानों को कायम रखते हुए उसकी सुरक्षा के लिए सभी…
Jamshedpur. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर बागबेड़ा समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान जिला पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान भी शामिल थे. मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार अलग-अलग क्षेत्र में फ्लैग मार्च जारी है. इस दौरान गुरुवार को बागबेड़ा कॉलोनी, जेपी रोड, हरहरगुट्टू, गांधीनगर, बड़ा तालाब, माताडीह, रानीडीह, घाघीडीह और रिवर व्यू कॉलोनी में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान दुकानदार एवं स्थानीय लोगों को निर्भीक एवं शांतिपूर्ण…
Jamshedpur . स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति मंत्री व जमशेदपुर पश्चिमी सिंहभूम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के नाम से कदमा में करोड़ों रुपये का आवासीय बिल्डिंग है. खुंद का नाम दो लाइसेंसी पिस्टल, पत्नी के नाम से एक पिस्टल का लाइसेंस है. यह खुलासा गुरूवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से नामांकन के साथ जमा किये गये शपथ पत्र से यह खुलासा हुआ.
Srinagar. उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर सेना के एक वाहन पर बृहस्पतिवार को हुए आतंकी हमले में बल के साथ काम करने वाले दो कुलियों की मौत हो गयी. साथ ही दो सैनिकों के भी शहीद होने की सूचना है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने शाम के समय बूटापथरी इलाके में सेना के वाहन पर तब गोलीबारी की जब वह अफरावत रेंज में नागिन चौकी की ओर जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि वाहन में सवार जवानों ने हमला होने पर जवाबी गोलीबारी की. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने…
Ranchi. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी के पास 25.33 करोड़ रुपये की संपत्ति है. हेमंत सोरेन के पास 5.43 करोड़, कल्पना सोरेन के पास 19.18 करोड़ रुपये और आश्रितों के पास 72.84 लाख रुपये की संपत्ति है. हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ पांच आपराधिक मामले हैं. उनकी पत्नी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है. हेमंत सोरेन की उम्र 49 और कल्पना सोरेन की उम्र 39 साल है. हेमंत सोरेन ने बरहेट और कल्पना सोरेन ने गांडेय से नामांकन पत्र दाखिल किया है. शपथ पत्र के अनुसार उनकी सालाना आमदनी 22.73 लाख और पत्नी की आमदनी 71.90 लाख…
