Author: News Desk

Bokaro.2019 में चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने युवाओं के लिए पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था. गुरुजी की कसम खाकर उन्होंने चुनावी वादा किया था. पांच साल बीतने के बाद भी उन्होंने चुनावी वादा पूरा नहीं किया. ये बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कही. बोकारो विधानसभा सीट से शुक्रवार को बिरंची नारायण के नॉमिनेशन में शामिल होने पहुंचे बाबूलाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इधर खराब मौसम के कारण पार्टी की आहूत चुनावी सभा नहीं हो सकी. बूलाल मरांडी ने आगे कहा कि नौकरी देने की बात तो दूर, पांच साल…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान, चुनाव सह प्रभारी एवं असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा स्टार प्रचारक होंगे. प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग राज्यों के छह मुख्यमंत्री भी आयेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट…

Read More

Ranchi:. असम के सीएम और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस को लेकर विधायक उमाशंकर अकेला जो आरोप लगा रहे हैं, उसे सुन कर उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ. क्योंकि वह भी कांग्रेस में रहे हैं. इस पार्टी के सिस्टम से वह पूरी तरह से वाकिफ हैं. इसलिए इस मामले में कांग्रेस प्रभारी को दोष देना उचित नहीं होगा, बल्कि इसके लिए कांग्रेस पार्टी का सिस्टम ही जिम्मेदार है. असम के मुख्यमंत्री शुक्रवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. हिमंता ने…

Read More

New Delhi. सरकार ने देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाइ) के तहत ऋण सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपये कर दी है. वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. मंत्रालय ने कहा कि इस वृद्धि का मकसद मुद्रा योजना के समग्र उद्देश्य को आगे बढ़ाना है. गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए इस बदलाव को लाये जाने की घोषणा की थी. यह उन उद्यमियों के लिए है, जिन्होंने ‘तरुण’ श्रेणी के तहत पहले कर्ज है और उसे सफलतापूर्वक…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अवैध शराब निर्माता एवं विक्रेताओं के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. छापेमारी में पांच अवैध शराब बिक्री स्थलों से कुल 46.875 लीटर विदेशी शराब तथा 45.05 लीटर बीयर व करीब 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया. उक्त छापेमारी अभियान में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इधर, बागबेड़ा पुलिस ने 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मिथलेश यादव है. पुलिस ने उसके पास से 40 लीटर…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 28 व 30 अक्तूबर एवं 02 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 29 अक्तूबर एवं 03 नवंबर को आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. इस ट्रेन का परिचालन आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगा.

Read More

New Delhi.संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में चयन के लिए आरक्षित सूची में शामिल 120 और उम्मीदवारों की सिफारिश की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. विज्ञप्ति के मुताबिक इन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की थी, जिसका परिणाम इस वर्ष अप्रैल में घोषित किया गया था. अंतिम परीक्षा परिणाम के आधार पर, 1,143 रिक्तियों के लिए 1,016 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और कुछ अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति की सिफारिश की गई थी. यूपीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति के…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच आयकर विभाग ने शुक्रवार को जमशेदपुर में लोहा और स्क्रैप के तीन करोबारियों के ठिकाने समेत राज्य के कई जगहों पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान कई स्थानों से जेवरात और नकदी मिलने की सूचना है. जमशेदपुर के जिन तीन कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है, उनमें उद्योगपति दीपक भलोटिया, संजय पलसानिया और राजू भलोटिया शामिल हैं. इनकम टैक्स के अधिकारियों ने राजू भलोटिया के सोनारी के आशियाना स्थित आवास, संजय पलसानिया के बिरसानगर जोन नंबर तीन स्थित आवास और दीपक भलोटिया के जुगसलाई स्थित आवास समेत कई ठिकाने पर…

Read More

Silli. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुदेश कुमार महतो ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी उपस्थित रहे. नामांकन से पहले, मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया. इस पदयात्रा में हिमंता बिस्वा सरमा, सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो, एनडीए के कई नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. सुदेश महतो ने इस अवसर पर कहा, “हमारी पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए काम करती आई है. इस बार भी हम विकास और समृद्धि…

Read More

Saraikela. सोनाराम बोदरा ने शुक्रवार को खरसावां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बोदरा का मुकाबला झामुमो प्रत्याशी पूर्व दशरथ गागराई से होगा. खरसावां उन 43 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी जो शुक्रवार को खत्म हो जाएगी. झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में – 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बृहस्पतिवार तक…

Read More