Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Sita Soren: मंत्री इरफान अंसारी की ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों को लेकर रो पड़ीं सीता सोरेन, रोते हुए कहा, ‘चूंकि मेरे पति जीवित नहीं हैं…’
    Elections

    Sita Soren: मंत्री इरफान अंसारी की ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों को लेकर रो पड़ीं सीता सोरेन, रोते हुए कहा, ‘चूंकि मेरे पति जीवित नहीं हैं…’

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamtara. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीता सोरेन ने उनके बारे में झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं. जामताड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहीं सोरेन अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले संवाददाताओं को संबोधित कर रही थीं. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अंसारी ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने के बाद सोरेन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.

    उन्होंने कहा, ‘जब से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा हुई है, अंसारी मुझे निशाना बना रहे हैं. लेकिन नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने जो अपमानजनक टिप्पणी की, वह स्वीकार्य नहीं है. यह आदिवासी समुदाय की महिलाओं का अपमान है. आदिवासी समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।’’
    उन्होंने रोते हुए कहा, ‘‘चूंकि मेरे पति जीवित नहीं हैं, इसलिए उन्होंने (अंसारी ने)…।’’ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन के छोटे बेटे हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और धन शोधन मामले में जेल जाने के बाद, मुख्यमंत्री पद को लेकर परिवार में मतभेद होने पर दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन इस साल की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुई थीं. दुर्गा सोरेन, शिबू सोरेन के बड़े बेटे थे.

    JAMSHEDPUR NEWS :NITJAA का बड़ा तोहफा! 67वें स्थापना दिवस पर NIT जमशेदपुर के 17 मेधावी छात्रों को मिली 4.55 लाख की स्कॉलरशिप

    भाजपा बोली, पूरे राज्य में करेंगे विरोध

    Jharkhand Politics: ‘झारखंड में चल रही तानाशाही सरकार’, छात्र आंदोलन पर चंपई सोरेन का बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग

    सीता सोरेन जब रो पड़ीं तो उनके साथ मौजूद नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. कांग्रेस नेता की टिप्पणी की आलोचना करते हुए ठाकुर ने कहा कि भाजपा न केवल जामताड़ा में, बल्कि पूरे राज्य में इसका विरोध करेगी. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने शनिवार को अंसारी की टिप्पणी का संज्ञान लिया और झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Since my husband is not alive...' crying and said Sita Soren: Sita Soren cried over the 'insulting' remarks of Minister Irfan Ansari
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :NITJAA का बड़ा तोहफा! 67वें स्थापना दिवस पर NIT जमशेदपुर के 17 मेधावी छात्रों को मिली 4.55 लाख की स्कॉलरशिप

    August 15, 2026

    Jharkhand Politics: ‘झारखंड में चल रही तानाशाही सरकार’, छात्र आंदोलन पर चंपई सोरेन का बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग

    August 15, 2026

    Indian Railways News: धनबाद मंडल का ‘विशेष सहायता अभियान’, श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए रेलवे ने की शानदार व्यवस्था

    August 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :NITJAA का बड़ा तोहफा! 67वें स्थापना दिवस पर NIT जमशेदपुर के 17 मेधावी छात्रों को मिली 4.55 लाख की स्कॉलरशिप

    August 15, 2026

    Jharkhand Politics: ‘झारखंड में चल रही तानाशाही सरकार’, छात्र आंदोलन पर चंपई सोरेन का बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग

    August 15, 2026

    Indian Railways News: धनबाद मंडल का ‘विशेष सहायता अभियान’, श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए रेलवे ने की शानदार व्यवस्था

    August 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रभक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के *साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    Indian Railways News: धनबाद मंडल में चला ‘मेगा टिकट चेकिंग अभियान’, बिना टिकट पकड़े गए 428 यात्री, वसूला गया लाखों का जुर्माना

    August 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group