Author: News Desk

Ranchi. राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 86.33 करोड़ रुपये के अवैध सामान और नकद राशि जब्त की गयी है. सबसे अधिक 11.79 करोड़ रुपये की जब्ती रांची जिला से की गयी है. वहीं, सबसे कम 70 लाख रुपये गिरिडीह जिला में जब्त किये गये हैं. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ कुल 20 प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

Read More

Godda. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के दौरान ‘झूठे’ वादे करके लोगों को ‘धोखा’ देती है. राजद उम्मीदवार संजय प्रसाद यादव के पक्ष में गोड्डा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने लोगों के विकास के लिए काम किया और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक न्याय प्रदान किया. यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले पांच वर्षों में सरकार को अस्थिर करने के सभी प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा, ‘भाजपा…

Read More

Garhwa. झामुमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर गढ़वा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी का नामांकन रद्द करने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि उन्होंने नामांकन पर्चे में आधी-अधूरी जानकारी दी है. साथ ही झामुमो ने निर्वाचन आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाये. पत्रकारों से बातचीत में सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि भाजपा का पर्चा रिजेक्ट नहीं करना है. पहले इस तरह का मामला रांची तक सीमित था, लेकिन अब झारखंड की कई सीट पर ऐसा हाल दिखने लगा है. श्री भट्टाचार्य ने कहा…

Read More

KOLKATA. दशहरा, दीपावली और छठ के चल रहे त्यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से, खड़गपुर मंडल की विशेष ट्रेनों को दिए गए कार्यक्रम के अनुसार चलाना जारी रखने का निर्णय लिया गया है. इस त्यौहारी भीड़ के दौरान यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए मंडल सभी एहतियाती कदम उठा रहा है. ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान किसी भी अधिक भीड़ से बचने के लिए उचित घोषणाएं और यात्रियों की कतार सुनिश्चित की जाती है. स्टेशनों पर भीड़ की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों और अधिकारियों के साथ सभी प्रमुख…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को हुई विकास गुप्ता उर्फ काना विकास के हत्याकांड मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. गिरफ्त में आये आरोपियों में एमजीएम थाना क्षेत्र के ब्लू बेल्स स्कूल के समीप के रहने वाले उमेश दास (24), एमजीएम थाना क्षेत्र के ब्यू बेल्स स्कूल के समीप के रहने वाले धीरज शर्मा (18) और सीतारामडेरा के भुइयांडीह के रहने वाले सुकु कर्मचार को गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में जमशेदपुर एसएसपी ने उद्भेदन करते हुए बताया कि हत्याकांड मामले में तीनों की गिरफ्तारी गालूडीह…

Read More

Jamshedpur. माओवादियों के उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी के प्रवक्ता आनंद के नाम से एक बयान जारी किया गया है. कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में जनता भुखमरी, महंगाई व बेरोजगारी का हिसाब-किताब करे. शोषक वर्गों के लूट-शोषण व्यवस्था को उखाड़ फेंके.

Read More

Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. भाजपा की झारखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और झारखंड में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान उनका पार्टी में स्वागत किया. पार्टी में शामिल होने के बाद सिन्हा ने कहा, ‘‘मैंने पिछले 27 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा की और अलग-अलग पदों पर काम किया। लेकिन पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान नहीं रह गया है. इसलिए मैंने…

Read More

Ranchi. धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है. हाईकोर्ट ने संजीव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है. संजीव सिंह के वकील मोहम्मद जावेद ने सोमवार (28 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. नीरज सिंह मर्डर केस में संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से जेल में बंद हैं. इस मामले में कई आरोपियों को हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. लेकिन संजीव सिंह को जमानत नहीं मिली है. झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने सोमवार (28…

Read More

Vadodara. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने सोमवार को वडोदरा में ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड (टीएएसएल)-एयरबस’ केंद्र का उद्घाटन किया जहां सी-295 सैन्य विमानों का निर्माण किया जाएगा. ‘टाटा-एयरबस’ भारत में पहला ऐसा निजी केंद्र होगा जहां सैन्य विमानों के कलपुर्जों का जोड़कर विमानों को अंतिम रूप देने (फाइलन असेंबली लाइन) का काम किया जाएगा. इस अवसर पर मोदी ने कहा कि यह सुविधा न केवल भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि ‘‘हमारे ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को भी बढ़ावा देगी. उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में निर्मित विमानों का भविष्य…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले के तहत विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे तथा इस अवसर पर उन्हें संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और यह राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के सार्थक अवसर प्रदान करके युवाओं को सशक्त करेगा. बयान में कहा गया है कि देश भर में 40 स्थानों पर रोजगार…

Read More