Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी सीट से एनडीए के उम्मीदवार गैस सिलेंडर छाप के साथ सरयू राय जब सोमवार को इन इलाकों में पहुंचे तो हर जगह पानी और बिजली की समस्या के बारे में ही लोगों ने उन्हें बताया. विलास बस्ती, निर्मल बस्ती की महिलाओं ने उन्हें बताया कि इलाके में पानी की समस्या है. साफ-सफाई कभी होती ही नहीं. एक महिला ने बताया कि इस इलाके में कम से कम चार पोल तत्काल लगाने की जरूरत है. पैसा देने के बाद भी बिजली मीटर नहीं लग रही है. हर बार कोई न कोई बहाना बना कर उन्हें टरका दिया जाता…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय पिछले विधानसभा चुनाव में कमल छाप को डुबाने में लगे थे. उन्होंने पूरे राज्य में घूम घूम कर कमल छाप को हराने का काम किया. आज कहते हैं कि सिलेंडर ही कमल है और कमल ही सिलेंडर है. यानी फिर एक बार जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. जो सिलेंडर पिछले बार कमल को डुबाने में लगा था, वो सिलेंडर आज कमल कैसे हो गया. असल में सरयू राय को झूठ परोसने की आदत है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2019 में सरयू राय…
Jamshedpur. जुगसलाई से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने केंद्रीय चुनाव आयोग और झारखंड राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी. इस आधार पर चुनाव आयोग ने जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. आरोप लगाया था कि 26 अक्तूबर को मंगल कालिंदी ने टाटानगर स्टेशन के पास शिव मंदिर में राजनीतिक बैठक की, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय मतदाताओं को मिठाई के पैकेट बांटे गये. उन्होंने मांग की कि पैकेट में पैसे, मिठाई या कुछ और था, इसकी जांच होनी चाहिए. इस आशय का वीडियो भी मुहैया…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. टेल्को ग्वाला बस्ती पार्क, रामाधीन बागान छठ घाट में से शुरुआत कर गोलमुरी में एबीएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं से मिलीं. बारीडीह के तिलक नगर रोड नं 5, बागुनहातु और बिहारी बस्ती में लोगों से मिलीं. इसके अलावा बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह, टेल्को मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमलदार सिंह एवं हाथी हेम्ब्रम से आशीर्वाद लिया. उन्होंने जोजोबेड़ा के कृष्णा नगर में पदयात्रा की. बिरसानगर में बिरसा सेवा दल के अध्यक्ष चंचल लकड़ा से मिलीं. बिरसानगर के गुरुद्वारा में माथा टेका, वह मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती…
Jamshedpur. विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसएफ की दो कंपनी, सीआइएसएफ की पांच कंपनी और एसएसबी की पांच कंपनी जमशेदपुर पहुंच चुकी है. सीआइएसएफ की फोर्स दुर्गापुर,एमटीपीएस मेडिया और एफबीसी फरक्का से पहुंची है. फोर्स को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भेज दिया गया है. शहरी क्षेत्र में सोनारी, साकची, जुगसलाई में फोर्स को फिलहाल ठहराया गया है. जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पटमदा, बोड़ाम, कोवाली, घाटशिला,बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा, गालूडीह में फोर्स को रखा गया है. सोमवार को जिला पुलिस ने बीएसएफ,सीआइएसएफ और एसएसबी के साथ के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर फ्लैग मार्च किया. इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्र गालूडीह,बोड़ाम,गुड़ाबांधा…
Jamshedpur. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क और चौकस है. इसी के मद्देनजर सोमवार को बागबेड़ा नया बस्ती में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. कर 37 बोतल बीयर और 33 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतल जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब व मादक पदार्थ की बिक्री को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है.
Lohardaga. सेन्हा थाना क्षेत्र के नंदगांव पिकनिक स्थल के समीप कोयल नदी में नहा रहे तीन किशोर डूब गये, जबकि चौथा सुरक्षित बच निकला. हादसा सोमवार दोपहर करीब 02:00 बजे हुआ. चारों किशोर नंदलाल फार्म के समीप संचालित विद्या मंदिर प्लस टू में 11वीं कक्षा के छात्र हैं. नदी में डूबने वालों में बरवाटोली निवासी नीलकंठ नीलांबर महली(17, पिता-गुप्तेश्वर महली), चंदवा निवासी नवनीत भगत(16, पिता-कमल भगत) और भंडरा थाना क्षेत्र के अंबेरा निवासी आयुष कुमार(16 पिता-प्रदीप कुमार) शामिल हैं. वहीं, सुरक्षित बच निकले छात्र की पहचान अलौदी निवासी बुधमन उरांव(16, पिता-सुखदेव उरांव) के रूप में हुई है. घटना की सूचना…
Deoghar . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झामुमो पर राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाने के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि वास्तव में केंद्र घुसपैठ को ‘प्रोत्साहित’ कर रहा है. झामुमो उम्मीदवार हफीजुल हसन के पक्ष में मधुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा और उसके नेता किस आधार पर झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के बारे में दावा करते हैं, ‘जबकि इस बारे में कोई पहचान नहीं हुई है. उन्होंने कहा, सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र और सीमा सुरक्षा बल के पास है. यह…
Rajdhanwar. बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को धनवार से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया. इस क्रम में गावां मोड़ डोरंडा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि यहां हजारों की संख्या में पहुंची जनता का उत्साह ने बताया दिया है कि जीत में कोई संशय नहीं है. लेकिन, इस जीत को बड़ा बनाना है. उन्होंने झामुमो- कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन ने कभी इस क्षेत्र के विकास की चिंता नहीं की. भाजपा ने यहां के हर गांवों को सड़क और नदी-नालों को पुल-पुलिया से जोड़ा. उन्होंने कहा कि गठबंधन की…
Pakud. पिछली डबल इंजन की सरकार राज्य से पैसा केंद्र को भेजती थी और केंद्र सरकार उसे भाजपा शासित राज्यों में भेज देती थी, लेकिन हमारी सरकार ने लोगों को अबुआ आवास देने का काम किया है. बिजली बिल माफ किया है और ग्रीन कार्ड बनाने का काम किया है. उक्त बातें झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने सोमवार को जिले के महेशपुर के सीलमपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. महेशपुर से झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी और लिट्टीपाड़ा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने नामांकन किया. कल्पना ने कहा कि…
