Ghatshila. झारखंड-ओड़िशा सीमा पर स्थित गुड़ाबांदा के मुचरीशोल चेकनाका से एसएसटी टीम ने रविवार देर रात में एक हाइवा से नगद चार लाख रुपये बरामद कर जब्त कर लिया. बहरागोड़ा से डुमरिया जा रहे हाईवा के चालक ने बरामद रुपये का कोई कागजात नहीं दिखा पाया. इस कारण पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया. पुलिस इसकी जांच कर रही है. थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने बताया कि हाइवा से बरामद रुपये नियमानुसार जब्त कर लिखित जानकारी वरीय अधिकारी को दी गयी है. मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत भी चेकनाका पहुंचे और जानकारी ली है.
Author: News Desk
Dumaria. डुमरिया के खड़िदा दरकाल मैदान के मांझी परगना महाल सभागार में सोमवार को झामुमो बूथ स्तरीय कमेटी की बैठक हुई. मुख्य अतिथि झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार बाहरी हैं, वो हमारे विधानसभा की वोटर भी नहीं हैं. परिवारवाद कर पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को खड़ा किया गया है. अगर आप उनसे मिलना चाहे तो कहां मिलेंगे न तो उनका घर पोटका में है ना ही जमशेदपुर में. इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनायीं.
Seraikela. सरायकेला-खरसावां जिला के तीनों विधानसभा सरायकेला, खरसावां व ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में मतदान होना है, जिसको लेकर नामांकन का स्क्रूटनी सोमवार को की गयी. तीन विस में दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया. सरायकेला विस में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सदानंद महतो, खरसावां विस में एडीसी कुमार जयवर्धन एवं इचागढ़ विस में एसडीओ विकास कुमार राय के नेतृत्व में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. ईचागढ़ विस में रीना महतो का नामांकन रद्द हो गया, जबकि खरसावां विस से एक प्रत्याशी मंगलसिंह मुंडा का नामांकन रद्द हो गया. वहीं सरायकेला विस से…
Ichagarh . आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादित करने के लिए सोमवार को कपाली ओपी क्षेत्र में एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, इंस्पेक्टर अजय कुमार ने जिला पुलिस व आईटीबीपी बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने जिला पुलिस बल व आईटीबीपी जवानों को प्रशिक्षण दिया. फ्लैग मार्च के दौरान विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कारने के लिए लोगों से अपील की गयी.
Kharsawan. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है. सोमवार को खेले गये ग्रुप ए के सेमीफाइनल में चाईबासा की टीम ने घाटशिला फुटबॉल एसोसिएशन को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा ने घाटशिला पर एकतरफा जीत हासिल की. इससे पूर्व रविवार को यहां खेले गये मैच में चाईबासा की टीम ने सरायकेला को 3-1 से पराजित कर ग्रुप ए के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. मंगलवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में दोपहर दो बजे ग्रुप ए का फाइनल मैच में चाईबासा का मुकाबला जमशेदपुर से…
Chaibasa. भाजपा कार्यालय चाईबासा में सोमवार को जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई. इस बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री सह कोल्हान चुनाव प्रभारी सांसद आदित्य साहू ने कहा कि आगामी 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाईबासा में जनसभा होगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस जनसभा में हजारों की संख्या में जनता के लिए समुचित व्यवस्था की जायेगी. इस कार्यक्रम के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी को कार्यक्रम प्रभारी, पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी और संजय अखाड़ा सह प्रभारी बनाया गया. बैठक में दुर्ग के सांसद विजय बघेल, पटना…
Chaibasa. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग के तहत सोमवार को खेले गये मैच में एसआर रुंगटा ग्रुप ने फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 94 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. एसआर रुंगटा ग्रुप की यह लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के साथ रुंगटा ग्रुप के आठ अंक हो गये हैं. एसआर रुंगटा अंक तालिका में पहले स्थान पर है. इसका क्वार्टर फाइनल में खेलना लगभग तय है. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गये मैच में टॉस फ्रेंडस कोल्टस के कप्तान ने जीता.…
Chakradharpur. विधानसभा चुनाव को लेकर सहायक आयुक्त उत्पाद पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर सोमवार को आबकारी विभाग ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुड़ासाई गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान गुड़ासाई नदी किनारे अवैध रूप से महुआ शराब चुलाई के अड्डों भंडाफोड़ किया गया. यहां से भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान करीबन 5000 किलोग्राम महुआ जावा बरामद किया. साथ ही 100 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में जवान शामिल थे.
Chakardharpur.टाटानगर से बरहमपुर तक जाने और आने वाली ट्रेन में 24 घंटे में तीन बार पथराव किया गया है. वंदे भारत ट्रेन 27 अक्तूबर को दोपहर 2.50 बजे खुली. इस बीच में ही डांगवापोशी (चाईबासा के आगे) के पास ट्रेन पर किसी ने पत्थर चला दिया, जिससे एक बोगी का कांच क्रेक कर गया. आरपीएफ की टीम ने इसकी जांच की. इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया. 28 अक्तूबर की सुबह जब वहीं ट्रेन सुबह 5.15 बजे बरहमपुर से खुली, तो ट्रेन पर दो बार पथराव किया. मलुका स्टेशन के पास भी पथराव किया गया…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से रविवार को पकड़ाये युवक के पास से 1.57 करोड़ का गहना बरामद किया गया है. युवक जुगसलाई का है. उससे पहले आरपीएफ ने पूछताछ की. उससे बाद चुनाव पदाधिकारियों ने उससे पूछताछ की है. जमशेदपुर जिला प्रशासन चुनाव से संबंधित मामले की जांच कर रही है. इस मामले की जांच में आयकर विभाग की टीम भी पहुंची है. आयकर विभाग की टीम भी अपने एंगल से जांच कर रही है. बता दें कि 26-27 अक्तूबर की रात करीब 11.30 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन में क्रियायोग एक्सप्रेस से कई सारे सामान लेकर उतरा. सुबह करीब 3.10…
