Author: News Desk

New Delhi. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मंगलवार को महाराष्ट्र में राजनीति से प्रेरित अपराधों पर चिंता जताई. उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख को चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने को कहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र, झारखंड और उनके पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस प्रमुखों और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सूत्रों के मुताबिक समीक्षा बैठक के दौरान सीईसी कुमार ने महाराष्ट्र में राजनीति से प्रेरित अपराधों पर चिंता जताई और पुलिस…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 743 उम्मीदवारों के नामांकन जांच के दौरान स्वीकार कर लिये गये हैं. एक निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 62 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये. राज्य में 13 नवंबर को पहले चरण के तहत 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे. इन 43 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 805 प्रत्याशियों ने 18 से 25 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए थे. सोमवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की गयी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां कहा, ‘जांच…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम की छह विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की प्रक्रिया को पूरी करने के निर्धारित समय के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी छह विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जायेगा. बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर और पश्चिम जमशेदपुर में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियों को पहले से सिंबल आवंटित हैं. इसके अलावा पूर्व से कुछ दलों से जुड़े प्रत्याशियों ने अपने सिंबल रिलीज करा लिये हैं. नामांकन के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रत्याशियों को सिंबल…

Read More

Ranchi झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने स्वास्थ्य विभाग के गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने व मीडिया में देने के मामले में दर्ज प्राथमिकी व निचली अदालत के आदेश को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी का पक्ष सुना. सुनवाई के बाद अदालत ने अंतरिम आदेश देते हुए प्रार्थी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी. साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को मामले में चार सप्ताह के अंदर जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने दिसंबर माह में तिथि निर्धारित करने…

Read More

New Delhi. जीएसटी रिटर्न को लेकर अगले साल की शुरुआत से नियम में बदलाव हो रहे हैं. इसके तहत 2025 की शुरुआत से जीएसटी करदाता मूल रूप से रिटर्न फाइल करने की नियत तारीख से तीन साल बाद मासिक और वार्षिक जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे. माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने मंगलवार को एक परामर्श में यह कहा. इसमें कहा गया है कि जीएसटी बिक्री रिटर्न के अलावा देनदारी के भुगतान, वार्षिक रिटर्न और स्रोत पर कर संग्रह से संबंधित रिटर्न पर नया नियम लागू होगा. यानी रिटर्न जमा करने की नियत तिथि से तीन साल की…

Read More

Jamshedpur. रिलायंस जियो ने झारखंड-बिहार में अपने ग्राहकों को त्योहारी तोहफा दिया है. कंपनी ने इन राज्यों में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त पांच मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम लगाया है. इसका फायदा यह है कि झारखंड के 24 जिलों और बिहार के सभी 38 जिलों में नेटवर्क क्षमता और ज्यादा बढ़ गयी है. उपभोक्ताओं को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी. दूरसंचार विभाग की हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने बिहार सर्किल के लिए अतिरिक्त पांच मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया था. खास कर त्योहारों में अधिकतर लोग अपने प्रदेश लौटते हैं. इस कारण ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है. इसे देखते हुए कंपनी ने नेटवर्क…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है जिससे हर युवा को अवसर मिले और वे अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सकें. यहां रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में हाल में चयनित 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नयी प्रौद्योगिकियों और अंतरिक्ष तथा सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों की मौजूदगी को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों के बारे में बात की ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा…

Read More

Jamshedpur. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहेगा. इस दिन बारिश होने का अनुमान नहीं है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इससे पहले 30 अक्तूबर तक आकाश में बादल रहेगा. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. 31 से तीन नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम केंद्र ने लगाया है. सोमवार को हल्के बादल छाये रहे. छिटपुट बारिश भी हुई. 30 अक्तूबर तक मुख्य रूप से पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में हल्की बारिश का अनुमान है.

Read More

New Delhi. जेएसडब्ल्यू समूह ने भारत में 50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता का संयंत्र विकसित करने तथा बैटरी सामग्री व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में अवसर तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया स्थित पॉस्को समूह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की मंगलवार को घोषणा की. जेएसडब्ल्यू समूह ने बयान में कहा, ‘‘ जेएसडब्ल्यू समूह ने भारत में इस्पात, बैटरी सामग्री व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा तैयार करते हुए पॉस्को समूह के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. बयान में कहा गया, दोनों पक्ष इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) से संबंधित बैटरी सामग्री तथा प्रस्तावित एकीकृत इस्पात…

Read More

Patna. पटना शहर के पीरबहोर थानांतर्गत मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि को एक क्रेन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस उपमहानिरीक्षक सह पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि मेट्रो में बीती रात एक दुर्घटना में अभी तक की जानकारी के अनुसार दो लोगों की मृत्यु हो गई है और छह अन्य व्यक्ति घायल है जिनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मोटर संचालित एक क्रेन…

Read More