Jamshedpur. धनतेरस के मद्देनजर बाजाराें में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मंगलवार की शाम एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शुभाशीष और डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बिष्टुपुर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया. बिष्टुपुर थाना से सभी पैदल मेन रोड से लाइट सिंग्नल तक गये. इसके बाद बिष्टुपुर बाजार का भी मुआयना किया. बाजार से निकलने के बाद राम मंदिर तक गये. इस दौरान बाजार व चौक चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि धनतेरस में बाजार…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्क्रूटनी के बाद 743 प्रत्याशी मैदान में हैं. बुधवार को नाम वापसी होगी. झारखंड में सियासी जंग की तस्वीर साफ है. ज्यादातर सीटों पर इंडिया गठबंधन और एनडीए की सीधी टक्कर है. पहले चरण में पक्ष-विपक्ष के कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है. कई बड़े चेहरे चुनाव की चुनौतियों से दो-चार होंगे. कांग्रेस से मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, दीपक बिरुआ, बैजनाथ राम, मिथिलेश ठाकुर, विधायक अंबा प्रसाद, रामचंद्र सिंह, बन्ना गुप्ता, सबिता महतो, समीर मोहंती, सुखराम उरांव, निरल पूर्ति, भूषण तिर्की, भूषण बाड़ा, विकास मुंडा, दशरथ गागरई, शिल्पी नेहा…
Jamshedpur.धनतेरस में बाजार में जबरदस्त रौनक रही. शोरूमों में लोग दो पहिया, चार पहिया और व्यावसायिक वाहनों की डिलिवरी लेते दिखे. हर शोरूम में भीड़ दिखी. स्थिति यह थी कि ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुबह छह बजे से ही डिलिवरी शुरू कर दी गयी थी, जो देर रात तक चली. धनतेरस के अवसर पर मंगलवार की सुबह से ही साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, गोलमुरी, जुगसलाई, टेल्को, मानगो सहित आसपास के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ती रही. दिनभर शहर की सड़कें जाम रहीं. पीतल व कांसा की अपेक्षा स्टील के बर्तनों की बिक्री ज्यादा हुई. सोने…
Gua.अवैध रूप से गुवा रेलवे साइडिंग से लौह और मुरूम मिट्टी उठाने के कारण सोमवार की शाम वन विभाग के वनरक्षक अधिकारियों ने 12 डंपरों को कब्जे में लेकर वन कार्यालय में खड़ा कर दिया है. जानकारी के अनुसार, वनरक्षक अधिकारियों ने गुवा रेलवे साइडिंग से जाकर लोडिंग बंद करवाया, फिर लौह अयस्क व मुरूम मिट्टी लदे 12 डंपरों को पकड़ा. पकड़ाये डंपरों में ओपी-14 एच-9028 , जेएच-05 एएफ-1193 , जेएच-05 बीके-8042, जेएच-06 एम-3178 आदि शामिल हैं. इधर, जगन्नाथपुर पुलिस ने मंगलवार तड़के छापामारी कर अवैध बालू लदा एक हाइवा जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, जैंतगढ़- मझगांव सड़क पर…
Jamshedpur.दिवाली और छठ को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने 08181/18102 टाटा-कटिहार-टाटा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 08181 टाटा-कटिहार स्पेशल ट्रेन टाटानगर से 4 व 11 नवंबर को खुलेगी. वापसी में 18102 कटिहार-टाटा स्पेशल ट्रेन कटिहार से 5 व 12 नवंबर को खुलेगी. इसके अलावे दूसरी स्पेशल ट्रेन 08626 / 08625 रांची- पूर्णिया-रांची स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन रांची से 3 व 10 नवंबर को और पूर्णिया से 4 व 11 नवंबर को खुलेगी. वहीं तीसरी ट्रेन 02877/ 02878 रांची-आनंदविहार टर्मिनल -रांची स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन रांची से 1, 8 व 15 नवंबर को और आनंद विहार से…
Kharsawan: खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में मंगलवार को झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप-ए का फाइनल मैच खेला गया. इसमें जमशेदपुर की टीम नेचाईबासा को 6-0 से हरा कर जीत दर्ज की. पहले हाफ में दोनों टीमों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया. मैच के दूसरे हाफ में एक फ्री किक को गोल में तब्दील कर साधु मरांडी ने अपनी टीम को बढ़त दिलायी. इसके बाद जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने एक-एक कर छह गोल दागे. अपनी टीम के लिए जयपाल सिंह किस्कू ने तीन, साधु मरांडी के दो व जयपाल सिंह सिरका ने एक गोल दागे. दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम…
Rajnagar.राजनगर थाना अंतर्गत छोटानागपुर कॉलेज (हेंसल) के सामने गाड़ियों की जांच करने के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने स्कॉर्पियो से 1,68,500 रुपये जब्त किया. थाना प्रभारी अमीश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनगर के मुनीडीह में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाया गया है. साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ( एफएसटी) राजनगर थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं. इसी क्रम में स्क्वॉड टीम ने छोटानागपुर कॉलेज (हेंसल) के सामने प्रभारी दंडाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, एसआइ परमेश्वर व जवानों ने जमशेदपुर की ओर जा रही स्काॅर्पियो (ओडी 11 डी 9745) की जांच की. जांच में गाड़ी से 1,68,500 रुपये जब्त किये.…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने मंगलवार को सोनारी व मानगो के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान सरयू राय ने कहा कि शहर में भय और आतंक का माहौल बनने नहीं दिया जायेगा. चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की नैतिक जिम्मेदारी मेरी है. धमकी देने व प्रताड़ित करने के मामले की सूचना दें, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने गुणमय कालोनी, पंजाबी लाइन, चाणक्यपुरी कालोनी, लक्ष्मीनगर, गौड़ बस्ती, शिव कुमार स्थली, आदर्शनगर आदि में जनसंपर्क किया और लोगों से सहयोग मांगा. जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने मंगलवार…
Jamshedpur. जुगसलाई के पास टाटा पिगमेंट कंपनी के पास जुगसलाई पार्क के पास लोकल व्यापारियों द्वारा लगाये गये पटाखा बाजार को रेलवे ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हटा दिया. उक्त दुकानों को दीवाली को देखते हुए लगा दिया गया था. इसके बाद सारे दुकानदारों को वहां से दुकानों को हटाने को कहा गया. इसके बाद अफरातफरी मच गयी. सारी दुकानों को वहां से हटाने को कहा गया. रेलवे ने इससे पहले भी आपत्ति जतायी थी. बाद में काफी मशक्कत के बाद सारे पटाखा दुकानों को हटाया गया.
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि जदयू प्रत्याशी सरयू राय वो शख्स है, जिसने पिछले चुनाव में कमल छाप को डूबाने का काम किया था. इस बार वे कहते हैं कि कमल ही सिलेंडर है. उनसे पूछना चाहिए कि पिछली बार क्या हुआ था, जब आप सिलेंडर की गैस से कमल को मुरझाने का काम कर रहे थे. असल में उस व्यक्ति का चाल, चरित्र और चेहरा समय के अनुसार बदलते रहता है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को कमजोर करना है. वे भाजपा कार्यकर्ताओं को जदयू…
