Patna. छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप बुधवार को एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. जब लोगों की नजर इस घटना पर गयी तो चिल्लाकर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी. गनीमत ये है कि इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ. इस घटना को लेकर इस रेलखंड के अप लाइन पर लगभग आधा घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा वहीं रेलवे क्रॉसिंग के समीप उक्त घटना होने से छपरा हाजीपुर सड़क मार्ग पर भी आधा घंटा तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा. बाद में रेलकर्मियों की…
Author: News Desk
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग के निर्देश को लेकर अपनी बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में रखी है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में आइएएस मंजूनाथ भजंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा है कि एक दलित आइएएस अफ़सर को हटाया गया. उन्हें लगातार परेशान किया गया. वहीं देवघर एसपी की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि अब आदिवासी आइपीएस अफ़सर को लगातार परेशान किया जा रहा है. आख़िर क्यों दलितों-आदिवासियों से भाजपा को इतनी परेशानी है?चुनाव आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया है. आयोग के अनुसार चुनाव के दौरान उन अफसरों…
Rourkela. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में खानाबदोश लोगों के दो समूहों बीच झड़प में तीन महिलाओं सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाडीही गांव में मंगलवार देर रात संदिग्ध रूप से विवाहेतर संबंध के चलते हुई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी समूह ने पांच लोगों की हत्या कर दी. पश्चिमी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश रे ने कहा कि घायल हुए चारों लोगों…
Ranchi. राजधनवार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के पास कुल 137.36 करोड़ रुपये की संपत्ति है. शपथ पत्र के अनुसार, उनकी सालाना आमदनी 15.05 करोड़ रुपये हैं. निरंजन राय भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में हैं. वह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ राजधनवार से चुनाव लड़ने उतरे हैं. उन्हें मनाने के लिए प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय जुटे हुए हैं. डॉ रवींद्र राय का निरंजन राय के साथ नजदीकी संबंध है. प्रयास किया जा रहा है कि इनका नामांकन वापस करा लिया जाये. इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी निरंजन राय के…
Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन नवंबर को झारखंड में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. इसे लेकर पार्टी तैयारी कर रही है. यह जानकारी भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा ने मंगलवार को दी. उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आयेगी. झारखंड की जनता एनडीए को आशीर्वाद देगी. यहां एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. श्री सरमा मंगलवार को राजधानी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. केंद्र सरकार की…
Chaibasa.असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को चाईबासा पहुंचे. यहां वे पीएम मोदी के आगमन और उनके चुनावी सभी की तैयारियों को लेकर आहूत बैठक में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने सरना धर्म और हो भाषा को लेकर किए गए सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड पहले से था, इसे वापस कौन लाया?, कांग्रेस की सरकार ने इसे हटा दिया. इसके लिए कांग्रेस ही विलेन है. हम इस पर बात कर रहे हैं, इसके लिए जनगणना आने का इंतजार करें. वहीं हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची…
New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा ईंधन विक्रेताओं ने मंगलवार को पेट्रोल पंप डीलर को दिये जाने वाला कमीशन बढ़ा दिया. हालांकि, इससे खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा. वास्तव में, राज्य के भीतर माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने के कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटेंगी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘लंबित मामले के समाधान के बाद इंडियन ऑयल को डीलर मार्जिन में संशोधन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. यह संशोधन 30 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगा.…
New Delhi.भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने उम्मीद जताई है कि फर्जी कॉल एवं संदेशों पर लगाम लगाने से संबंधित परामर्श पत्र पर व्यापक चर्चा के बाद नियमनों को जनवरी तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा. इसके साथ ही लाहोटी ने कहा कि दूरसंचार विभाग के हालिया संदर्भ के आधार पर ट्राई टेलीमार्केटिंग कंपनियों के लिए नियामकीय ढांचे से संबंधित परामर्श पत्र को भी तैयार और जारी करेगा. दूरसंचार नियामक के प्रमुख ने कहा कि फर्जी यानी स्पैम कॉल और दुर्भावनापूर्ण/ धोखाधड़ी वाले संदेशों से निपटने के लिए नियामक ने पिछले महीनों में जो कदम…
Jamshedpur.बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक में विद्युत उपकेंद्र एवं कार्यालय के आसपास अतिक्रमण कर बनी दुकानों पर सख्ती से रेलवे का बुलडोजर चला. अतिक्रमित सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया.विद्युत उपकेंद्र की शिकायत के बाद चक्रधरपुर रेल डीआरएम के आदेश पर लाल बिल्डिंग चौक विद्युत उपकेंद्र के आसपास लगभग आठ से 10 दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर बागबेड़ा भिखारी मैदान मे बांस और तिरपाल लगाकर दुकान निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया. रेलवे भूमि पदाधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग हफ्ते भर पहले विद्युत उपकेंद्र की झाड़ियों में आग लग…
Adityapur. स्वतंत्रता सेनानी अखौरी बालेश्वर सिन्हा का मंगलवार को टीएमएच में निधन हो गया. आदित्यपुर मेन रोड स्थित आवास से अंतिम यात्रा बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट के लिए निकली. जहां उनके पुत्र शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मिंटू अखौरी सिन्हा ने मुखाग्नि दी. वह पिछले एक माह से अधिक समय से टीएमएच में भर्ती थे. वर्ष 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित भी किया था. इसके अलावा आजादी की लड़ाई में इनके अमूल्य योगदान के लिए देश और प्रदेश के विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया था. अखौरी बालेश्वर सिन्हा स्वतंत्रता सेनानी सह लेफ्टिनेंट…
