Author: News Desk

Chaibasa: आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अहले सुबह आबकारी विभाग चाईबासा, आबकारी विभाग क्योंझर, ओडिशा व जगन्नाथपुर थाना ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया. टीम ने खूंटियापदा, बरुसही, गुटुसही और बांसकांटा में आधा दर्जन भट्ठियों को नष्ट कर दारु बनाने वाले बर्तन और औजारों को भी तोड़ दिया. वहीं, भारी मात्रा में बरामद देसी शराब, जावा महुआ को भी नष्ट किया. अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. पुलिस को देख दारु माफिया वैतरणी पार होकर ओडिशा की ओर निकल गये. इस संदर्भ में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एसएन तिवारी ने कहा संचालकों पर कार्रवाई होगी.

Read More

Hazaribagh. हजारीबाग जिले में मंगलवार सुबह एक स्थानीय धार्मिक समिति के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान विवेक सोनी के रूप में हुई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे हुई जब ‘हजारीबाग रामनवमी महासमिति’ के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव (50) अपने आवास से बाहर निकल रहे थे. सिंह ने कहा कि अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. एसपी ने कहा,“यादव कुछ आपराधिक मामलों के सिलसिले में जेल में थे. वह…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी रामदेव बगान में सोमवार की रात पुलिस ने शातिर बदमाश करण सिंह उर्फ जसकरण के घर में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया. करण सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके घर की जांच की तो कमरे में एक प्लास्टिक के कैरेट में पुलिस ने पिस्तौल और तीन गोली बरामद की. इस संबंध में गोलमुरी थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह के बयान पर करण सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. गोलमुरी थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को करण सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार करण…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि जनता का अगर समर्थन मिला तो वे शहर में नाइट मार्केट की शुरुआत करेंगे. नाइट मार्केट की शुरुआत होने से स्टीट वेंडरों, दुकानदारों का व्यवसाय बढेगा और शहरवासियों को जाम से भी निजात मिलेगी. वर्तमान में नौ बजते- बजते दुकानें बंद हो जाती है. इसी अवधि में लोग लोगों से निकलते है. जिससे शहर में जाम लगता है. स्टीट वेंडर हमेशा अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े जाते है. नाइट मार्केट शुरू होने से सभी को लाभ मिलेगा. सौरभ विष्णु ने एमजीएम अस्पताल के…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में मंगलवार को चुनाव (2025-27) कराने और चुनाव पदाधिकारी और चार सदस्यीय सब-कमेटी के सदस्यों के चयन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया. चुनाव पदाधिकारी के तौर पर चिदानंद खंडई और चार सदस्यीय सब कमेटी सदस्य में गौरव कुमार, टोटन बनर्जी, धनंजय कुमार मिश्रा और दुर्गेश कुमार चुने गये. यूनियन के सभी कमेटी मेंबरों और पद धारकों ने लिखित रूप में चुनाव पदाधिकारी का चुनाव किया. यूनियन का तीन साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रहा है. मंगलवार को यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में कमेटी मीटिंग…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार और झारखंड के मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में मंगलवार को सनातन उत्सव समिति की महिला इकाई ने साकची बड़ा गोलचक्कर पर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया. आक्रोशित महिलाओं ने साकची मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और चुनाव आयोग से डॉ इरफान अंसारी और डॉ अजय कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. समिति की महिला इकाई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दोनों नेताओं का उपनाम डॉक्टर है, लेकिन उनकी सोच महिलाओं के…

Read More

Jamshedpur. विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर कोल्हान प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर योगेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आहूत की गयी. पुलिस ऑब्जर्वर पूर्वी सिंहभूम ए सतीश गणेश, आइजी दक्षिण छोटानागपुर रेंज अखिलेश झा, कोल्हान के आयुक्त हरि कुमार केशरी, डीआइजी मनोज रतन चौथे समेत सभी विस के जनरल ऑब्जर्वर, सभी एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां रविशंकर शुक्ला, उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम कुलदीप चौधरी, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, एसपी पश्चिमी सिंहभूम आशुतोष शेखर, एसपी सरायकेला खरसावां मुकेश लुणायत बैठक में मौजूद रहे. बैठक…

Read More

Jamshedpur. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव सह प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर अपने 25 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई काम न करने का आरोप लगाया और आगामी चुनाव में परिवार के सदस्य को मैदान में उतारने के लिए उनकी आलोचना की. दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. रघुवर दास फिलहाल ओडिशा के राज्यपाल हैं. शर्मा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में विफल रहने के बाद दास और उनके परिवार को…

Read More

Galudih . घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. अवैध बालू परिवहन के खिलाफ मंगलवार को गालूडीह थाना प्रभारी ने हाइवे पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुतड़ू टोल प्लाजा के समीप अवैध बालू लदा एक हाइवा संख्या जेएच 05 डीयू/ 2912 को जब्त किया गया. हाइवा को जब्त कर पुलिस थाने ले आयी. इधर कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश जिला के निर्देश पर गठित टीम के साथ लगातार बालू माफियाओं के खिलाफ छापामारी अभियान चला रही है.

Read More

New Delhi.भारत के चुनाव आयोग ने देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को पद से हटाने का आदेश दिया है. आयोग ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को इससे संबंधित निर्देश भेजा है. आयोग ने यह साफ किया है कि चुनाव कार्य में अनियमितता, गड़बड़ी या पक्षपात के आरोप में पूर्व में पद से हटाये गये पदाधिकारी को किसी भी चुनाव में महत्वपूर्ण पद पर नहीं रखा जा सकता है. अब गृह विभाग द्वारा आयोग को तीन आइपीएस अधिकारियों का नाम भेजा जायेगा. आयोग इनमें से एक को देवघर एसपी के रूप में पदस्थापित करने की स्वीकृति प्रदान करेगा. इसके बाद गृह…

Read More