New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘राजनीतिक हितों’ के चलते आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं करने को लेकर मंगलवार को दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इन दोनों राज्यों के बुजुर्गों को इसके विस्तारित कार्यक्रम के तहत मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पाएगा. राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के नागरिकों को भी शामिल करने की योजना की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन…
Author: News Desk
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि इन लोगों ने 13 और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर अशांति फैलाने की योजना बनाई थी. रमेशन ने बताया कि तीनों को सोमवार शाम पनकी थाना अंतर्गत करीमाटी जंगल से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि उनके पास से एक एके-47 राइफल, एक देशी पिस्तौल, एक देशी बंदूक और जिंदा कारतूसों का जखीरा जब्त…
Patna.केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के सिलसिले में पटना के एक प्रधान आयकर आयुक्त और चार अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एजेंसी ने संतोष कुमार और चार बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन पर आरोप है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत उन लोगों से रिश्वत ले रहे थे, जिनका आयकर आकलन किया जा रहा था. एक अधिकारी ने कहा, ‘यह भी आरोप लगाया कि कई बिचौलिए उस समय प्रधान आयकर आयुक्त (पटना और धनबाद) के इशारे पर…
Rourkela. कीमती सामान की सफाई के नाम पर भोले-भाले लोगों से सोना ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड कर राउरकेला पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राउरकेला शहर के सेक्टर-7 थाने में 19 सितंबर को दर्ज चोरी की शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और आरोपियों के पास से 103 ग्राम चोरी का सोना, तीन मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोग बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के हैं तथा उनकी उम्र 30 से 42…
Ranchi. शराब घोटाला मामले में ED ने रांची में एक बार फिर दबिश डाली है. विधानसभा चुनाव के बीच ED ने मंगलवार सुबह झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह समेत अन्य करीबी रिश्तेदार के ठिकानों पर छापा मारा है.इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने पहले ही उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. रांची के विकास कुमार ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया था. जिसके बाद रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई. आवेदन में…
Jamshedpur. जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जम्मूतवी स्टेशन यार्ड के री-मॉडलिंग को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (वाया-मुरी) एवं ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (वाया-रांची) 13 नवंबर से 29 जनवरी 2025 तक जम्मूतवी स्टेशन के स्थान पर अमृतसर स्टेशन तक ही जायेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया- मुरी) एवं ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (वाया-रांची) 16 नवंबर से 01 फरवरी तक जम्मूतवी स्टेशन के स्थान पर अमृतसर स्टेशन तक ही चलेगी.
Purnia. बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पूर्णिया के सांसद ने शाह को लिखे अपने दो पन्नों के पत्र को मीडिया के साथ साझा किया, जिसकी प्रतियां बिहार के मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य शीर्ष अधिकारियों को भेजी गई हैं. इक्कीस अक्टूबर को लिखे गए इस पत्र को सोमवार को सार्वजनिक किया गया, जब मीडिया के एक वर्ग ने बिश्नोई के एक कथित सहयोगी द्वारा दुबई के नंबर से की गई…
Lohardaga. लोहरदगा से रांची जा रही ‘रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन’ सोमवार शाम बड़े हादसे का शिकार होने से बच गयी. शाम 6:30 बजे नरकोपी से आगे कुंबा टोली इटकी के पास रेल की पटरी पर किसी ने एक पुरानी बाइक(जेएच01 जी 9531) रख दी, जिससे टकरा कर ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन, रेल यात्री करीब दो घंटे तक परेशान रहे. इधर, दुर्घटना की वजह से करीब एक घंटे तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही. बाद में किसी तरह वापस टांगरबसली स्टेशन लाया…
Patmada. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एक गांव में अतिसार (दस्त) के 36 मामले सामने आने के बाद सोमवार को पटमदा ब्लॉक में एक चिकित्सा दल को भेजा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उपायुक्त अनन्या मित्तल ने टीम को सुंदरपुर गांव के काशीडीह टोला में जाकर मरीजों को उचित उपचार देने का निर्देश दिया. टीम के सदस्य महामारी विशेषज्ञ डॉ. असद ने बताया कि गांव वालों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि 36 मरीजों में से 13 को पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सात को गंगा मेमोरियल अस्पताल, तीन को गुरुनानक…
Baharagoda बहरागोड़ा के नेताजी शिशु सुभाष उद्यान में सोमवार को झामुमो का मिलन समारोह आयोजित हुआ. मिलन समारोह में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के समर्थकों ने घर वापसी की. सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी सह विधायक समीर कुमार मोहती एवं कुणाल षाड़ंगी ने पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया. सभा में कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि 13 नवंबर को मतदान है. युद्ध का मैदान सज गया है. योद्धा भी तैयार है. डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी के सक्रिय साथी हमेशा सुख-दुख में साथ रहे हैं. इस बार चुनाव में हेमंत सोरेन को दोबारा…
