सहरसा. ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान,डॉ रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया है कि मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, दिवाली 31 अक्टूबर गुरुवार को ही मनाई जायेगी. अन्नकूट, गोवर्धन पूजा 02 नवंबर शनिवार को और भाई दूज एवं चित्रगुप्त पूजा 03 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी.31 अक्टूबर को दोपहर 3:24 के बाद अमावस्या प्रवेश कर रही है, इसी दिन संध्या काल प्रदोष के समय मे महालक्ष्मी पूजन के साथ दीपावली, उल्काभ्रमण सहित देवी देवताओं के पूजन संपन्न होंगे. पंडित श्री झा ने बताया है की मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर को,दिवाली पर लक्ष्मी पूजा…
Author: News Desk
डेहरी आन सोन. रोहतास जिले के साइबर थाना तथा अन्य थानों में ठगी के 22 लाख 49 हजार 973 रुपए पीड़ितों के खाते में वापस कराए गए. एसपी रोशन कुमार ने यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्याल में आज प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. जागरूकता का कार्य है. उन्होंने बताया कि सासाराम नगर थाना क्षेत्र के नूरगंज निवासी उमेश कुमार ने वहां नगर थाना में 2 लाख 31 हजार 798 रुपए के ठगी की प्राथमिकी गत 12 अक्टूबर को किया था. इस मामले में साइबर थाना द्वारा पारित कार्रवाई…
पलामू. एंटी करप्शन ब्यूरो, पलामू की टीम ने गढ़वा जिले में बड़ी कार्रवाई की है. पांच हजार रिश्वत लेते नगर उंटारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा (56) को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया है. प्रधानाध्यापक मिड डे मिल के चेक पर साइन करने के लिए रिश्वत ले रहे थे. प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करने के साथ पलामू एसीबी ने इस वर्ष का नौंवा ट्रेप केस पूरा कर लिया है. पलामू एसीबी की टीम प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें वापस लेकर डालटनगंज लौटी. यहां पर प्रक्रिया पूरी कर प्रधानाध्यापक को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया. प्रधानाध्यापक की…
पलामू. जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में स्थित शराब दुकान के सामने रेलवे की थर्ड लाईन निर्माण कंपनी की मिलर मशीन ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह 11 बजे हुई. मृतक की पहचान उंटारी रोड बाजार निवासी रंजित चौरसिया के इकलौते पुत्र 10 वर्षीय आदर्श चौरसिया के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उंटारी-कुटमू मुख्य पथ को जाम कर दिया है. जाम पांच घंटे तक रहा. इस क्रम में वार्ता के बाद 10 लाख मुआवजा राशि देने…
रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं. इन बढ़े प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग के पास पर्याप्त इवीएम हैं. इसके अलावा स्वच्छ, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए तैयारी पूरी है. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. वहीं, दूसरे चरण के लिए बुधवार को स्क्रूटनी की गयी. कुछ जिलों में प्रत्याशियों को कतिपय सूचना देने के लिए शुक्रवार को दिन के 11 बजे बुलाया गया है. इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि नामांकन…
रांची. रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के जीडी गोयनका स्कूल में बुधवार को छापेमारी के दौरान एक करोड़ 14 लाख 99 हजार 980 रुपये बरामद किए हैं. साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के तीन विदेशी शराब की बोतल, एक अमेरिकन टूरिस्ट बैग और दो मोबाइल फोन बरामद जब्त किया है. रांची के उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से बुधवार रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विधानसभा चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराये जाने को लेकर लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि…
– दीपोत्सव 2024 में म्यांमार, इंडोनेशिया, कंबोडिया और मलेशिया के कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का किया मंचन – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वयं देररात तक सभी कार्यक्रमों में रहे मौजूद – रामलीला और विशिष्ट नृत्यकलाओं ने सभी को किया मंत्रमुग्ध, देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने भी दी प्रस्तुतियां – महिला शक्ति को समर्पित प्रख्यात कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी के ग्रुप की अनूठी प्रस्तुति को मिली खूब सराहना अयोध्या. दीपोत्सव के भव्य आयोजन में बुधवार रात्रि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में श्रीराम के जीवन प्रसंगों से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद…
भोपाल. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीते दो दिन में आठ हाथियों की मौत हो गई. मुख्य वन जीव अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव वीएन अम्बाड़े ने हाथियों की असामान्य मौतों की गहन जाँच करने के लिए बुधवार को उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया है. इस समिति का अध्यक्ष अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव एल. कृष्णमूर्ति को नामांकित किया गया है. वहीं, स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल रितेश सरोठिया (प्रभारी), स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एवं हेल्थ जबलपुर, अधिवक्ता एवं मानसेवी वन्यप्राणी अभिरक्षक…
Ghatshila. विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर स्थित गालूडीह थाना क्षेत्र के केशरपुर में बनाये गये चेकपोस्ट से लगातार रूपये जब्त हो रहे हैं. चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच की जा रही है. मोटी रकम, हथियार, विस्फोटक, मादक पदार्थ समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाने एवं लाने वालों पर पैनी नजर पुलिस रखी जा रही है. बुधवार को केशरपुर चेकनाका पर जांच के क्रम में टीम द्वारा पिकअप वैन संख्या ओडी 11 एए 4859 से 54 हजार 800 रुपए कैश बरामद किए गए. पिकअप वैन का मालिक ओड़िसा ठाकुरमुंडा निवासी चुनका हांसदा हैं. मंगलवार शाम को भी केशरपुर चेकनाका…
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पिपला के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार पांच से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल यात्रियों में गालूडीह के जोड़िसा के भी कुछ यात्री शामिल है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जिन्होंने एमजीएम पुलिस को सूचना दी. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह घाटशिला से रांची जाने वाली यादगार बस जमशेदपुर की ओर जा रही थी.इस दौरान पिपला के पास सुबह करीब छह बजे पीछे से आ रहे एक तेज…
