Patna. पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने भाजपा छोड़ ‘आप सब की आवाज (एएसए)’ नामक नई पार्टी बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. भाजपा छोड़ चुके सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो बार चर्चा की और उनकी सराहना की. सिंह ने कहा,‘‘ राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आज जयंती है. मैं अपने सभी साथियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनकी (पटेल की) जयंती के 150वें वर्ष को पूरे एक साल तक मनाये…
Author: News Desk
Ahmadabad.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत के अंदर और बाहर कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने और दुनिया में इसकी नकारात्मक छवि बनाने के लिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं. भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट एक सभा को प्रधानमंत्री संबंधित कर रहे थे. साल 2014 से, सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई जाती है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के अंदर और बाहर कुछ…
Kachh.दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे हैं. जहां उन्होंने सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई. पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने सेना के जवानों के बीच कच्छ पहुंचे. इस दौरान उनका लुक बेहद खास था. पीएम मोदी सेना के ड्रेस में नजर आये. भारतीय सेना के ड्रेस में पीएम मोदी किसी सोल्जर से कम नहीं लग रहे थे. सेना के ड्रेस में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं.कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा-…
Tamar. रांची-टाटा राजमार्ग पर तमाड़ थाना क्षेत्र के रोलाडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ. हाईवे में एक खड़ी ट्रक को पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. बता दें, पार्सल ट्रक ने कोयला से लदी ट्रक को पीछे से टक्कर मारा था. वहीं, दुर्घटना के कारण करीब एक घंटे तक रांची-टाटा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा.हादसे को लेकर जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक तमाड़…
Ranchi.झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को विधानसभा की 43 सीटों पर होना है. वहीं दूसरी चरण का मतदान 20 नवंबर को विधानसभा की 38 सीटों पर होना है. नामांकन वापसी के बाद एनडीए और इंडिया गठंबधन के प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं. दीपावली के बाद झारखंड में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे. इसको लेकर कार्यक्रम भी तय कर लिया गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो अक्तूबर को रांची पहुंचेंगे.…
Ranchi. द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआई), नयी दिल्ली ने सितंबर-2024 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट और सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया. सीए इंटरमीडिएट में रांची परीक्षा केंद्र से 600 में 419 अंक लाकर आयुषी गोपालका टॉपर बनी हैं. देश भर में 10वां स्थान मिला है. रांची के परीक्षार्थियों की सफलता पर रांची शाखा की अध्यक्ष सीए श्रद्धा बाग्ला, सीए उमेश कुमार, सीए हरेंद्र भारती, सीए अभिषेक केडिया, सीए निशांत मोदी, सीए पंकज मक्कड़ और सीए प्रभात कुमार ने बधाई दी है. अखिल भारतीय स्तर पर सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल कुल विद्यार्थियों…
Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में बृहस्पतिवार शाम आग लगने से पटाखे की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के गरगा ब्रिज के पास हुई. बोकारो (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि आग लगने की घटना में पटाखे की 13-14 दुकानें जलकर खाक हो गईं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इन दुकानदारों को अस्थायी तौर पर पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति दी थी. रंजन ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है…
Muzaffarpur. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पास नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 3:45 बजे शंटिंग के दौरान हुई, जब उक्त मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए.इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन के सोनपुर रेल मंडल के प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य की निगरानी की. घटनास्थल पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक मनोज…
Mumbai.कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है. आईपीएल टीमों ने उन खिलाड़ियों की सूची जमा कर दी जिन्हें वे टीम में बरकरार रखना चाहते हैं. दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद ऋषभ पंत आईपीएल मेगा नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे.चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे को रिलीज किया.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की घोषणा की. विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), और यश दयाल (5 करोड़).…
जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार को कांग्रेस में भीतरघात की संभावना पूर्व से ही सता रही थी. पार्टी में भीतरघात एवं एकजुटता के अभाव के कारण संभवतः कांग्रेस 1985 के बाद कभी भी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा चुनाव को नहीं जीत पाई है,अर्थात कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल,जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में लगभग तीन दशकों से अधिक समय से पराजित होती रही है. जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के टिकट के दावेदार डॉ अजय कुमार को अपने ही दल के वरीय एवं कनीय नेता एवं कार्यकर्ताओं का हर मोड़ पर कोपभाजन का शिकार होना पड़ा था. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र…
