Jamshedpur. साकची इलाके में सोमवार की सुबह केटीएम बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आतंक मचाया. बदमाशों ने सोमवार की सुबह साकची थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई कर भालुबासा की ओर फरार हो गये. घटना सुबह 8.30 से 9.15 के बीच की है. महज 45 मिनट में बदमाशों ने तीन घटना को अंजाम दिया. पहली घटना साकची गोलचक्कर के पास की है. बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी बाबा कुटी में रहने वाली मुस्कान कुमारी जायसवाल स्कूटी से अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाश ने उनके…
Author: News Desk
झींकपानी. टोंटो थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने के दौरान किशोरी (14) से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 23 अक्तूबर की है. एक सप्ताह बाद पीड़िता ने बुधवार को टोंटो थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. आरोपियों में सुनीराम लागुरी, नरपति लागुरी व रेंगो लागुरी शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच करायी. इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी गयी है. पीड़िता गांव में अपनी मां के साथ रहती है. पिता चेन्नई में मजदूरी करते हैं. जानकारी के अनुसार, घटना के…
Jamshedpur. ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा जमशेदपुर के बलरामपुर फूलचांद हाई स्कूल कैंपस में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रमुख साहित्यकारों और विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित होकर संताली साहित्य को प्रोत्साहित किया और विभिन्न विधाओं में योगदान देने वालों को सम्मानित किया. सम्मेलन में बतौर उद्घाटनकर्ता के रूप में झाड़ग्राम के सांसद कालीपोदो सोरेन व मुख्य अतिथि के रूप में बांदवान (पुरुलिया) प. बंगाल के विधायक राजीव लोचन सोरेन व सम्मानित अतिथि के रूप में झाड़ग्राम जिला के सभापति चिन्मय मरांडी, साहित्यकार निरंजन हांसदा, राइटर्स एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण किस्कू,…
Jamshedpur. विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूर्वी विधानसभा चुनाव संचालन की 34 सदस्यीय समिति की घोषणा कर दी है. बुधवार शाम को भाजपा जमशेदपुर महानगर सुधांशु ओझा द्वारा जारी संचालन समिति में सभी पुराने पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है. जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि शीघ्र ही सभी सदस्यों के दायित्व निर्धारण की घोषणा की जायेगी. संचालन समिति में विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद एवं सह प्रभारी संजीव सिंह को बनाया गया है. समिति में चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, खेमलाल चौधरी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, बबुआ सिंह, पवन अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, सागर राय,…
Jamshedpur. दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए पुणे-संतरागाछी स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इसका टाटनगर में भी ठहराव होगा. ट्रेन संख्या 01427 पुणे-संतरागाछी फेस्टिवल स्पेशल 30 अक्तूबर को रात 8:50 बजे पुणे से रवाना होगी और 1 नवंबर की सुबह 07:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी. वापसी दिशा में, ट्रेन नंबर 01428 संतरागाछी-पुणे फेस्टिवल स्पेशल 1 नवंबर की शाम 6 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और 3 नवंबर की सुबह 03:20 बजे पुणे पहुंचेगी. विशेष ट्रेन का झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में ठहराव होगा.
वडोदरा. गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी. इसके बाद वडोदरा एयरपोर्ट प्राधिकरण, पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच-पड़ताल की. हालांकि जांच में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से सभी ने राहत की सांस ली. वडोदरा एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक प्रदीप डोबरिया ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम इंडिगो की फ्लाइट संख्या-807 में बम होने की धमकी दी गयी थी. धमकी इंडिगो एयरलाइंस के ई-मेल पर दी गयी थी. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों को दी गयी. वडोदरा पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों…
रांची. छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है. काचीगुडा से दरभंगा तक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा, यह रांची से होकर अपने गंतव्य तक जाएगी. रांची रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 07691 काचीगुडा-दरभंगा स्पेशल (वाया-रांची) 3 और 10 नवंबर को काचीगुडा से प्रस्थान 22:00 बजे होगा. 4 व 11 नवंबर को रांची आगमन 22:50 बजे व प्रस्थान 23:00 बजे होगा. ट्रेन 5 व 12 नवंबर को 13:40 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 07692 दरभंगा-काचीगुडा स्पेशल (वाया-रांची) 5 व…
मुंबई. फिल्म अभिनेता सलमान खान को दो करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को मुंबई पुलिस ने बुधवार को बांद्रा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. वर्ली पुलिस स्टेशन की टीम आरोपित आजम मोहम्मद मुस्तफा से गहन छानबीन कर रही है. पुलिस के अनुसार आरोपित ने मंगलवार को मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल में धमकी भरा मैसे भेजकर सलमान खान से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. मैसेज में पैसे न देने पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकी भरा मैसेज मिलने के…
पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की अग्रिम बधाई दी.
सहरसा. ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान,डॉ रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया है कि मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, दिवाली 31 अक्टूबर गुरुवार को ही मनाई जायेगी. अन्नकूट, गोवर्धन पूजा 02 नवंबर शनिवार को और भाई दूज एवं चित्रगुप्त पूजा 03 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी.31 अक्टूबर को दोपहर 3:24 के बाद अमावस्या प्रवेश कर रही है, इसी दिन संध्या काल प्रदोष के समय मे महालक्ष्मी पूजन के साथ दीपावली, उल्काभ्रमण सहित देवी देवताओं के पूजन संपन्न होंगे. पंडित श्री झा ने बताया है की मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर को,दिवाली पर लक्ष्मी पूजा…
