Author: News Desk

New Delhi. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का अक्टूबर महीने में सकल राजस्व संग्रह नौ प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया. घरेलू लेनदेन से अधिक राजस्व मिलने से जीएसटी संग्रह बढ़ा है. शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 33,821 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 41,864 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 99,111 करोड़ रुपये और उपकर 12,550 करोड़ रुपये रहा है. पिछले महीने कुल सकल जीएसटी राजस्व 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. एक साल पहले की समान अवधि में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये था. आंकड़ों से…

Read More

Ranchi. कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि भाजपा यह आरोप लगाकर लोगों को आम आदमी के मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बरहेट विधानसभा सीट से उम्मीदवार गमालियल हेम्ब्रम ने 30 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि सोरेन ने हलफनामे में अपनी आयु के बारे में गलत जानकारी प्रदान की है. सोरेन की उम्र को लेकर भाजपा के आरोप पर यहां पत्रकारों…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. वह 69 वर्ष के थे. ईएसी-पीएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. देबरॉय यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे.एम्स के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘ उन्हें आंत में परेशानी के कारण भर्ती कराया गया था. वह उच्च रक्तचाप और मधुमेह से भी पीड़ित थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थशास्त्री देबरॉय के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी. देबरॉय को 2015…

Read More

New Delhi. अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुझान के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई. वहीं होटल तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी (19 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत 62 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई. सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 90,538.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई. यह वृद्धि दो दौर की कटौती के बाद की गई है, जिससे दरें इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थीं. एटीएफ की कीमत…

Read More

Ranchi. इंडिया गठबंधन द्वारा असम के सीएम सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा को बाहरी कह कर प्रचारित करने पर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई है. शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर मैं बाहरी हूं तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर क्या हैं. पहले गुलाम अहमद मीर को निकालो और अगले दिन मुझे भी निकाल दो. फिर कहा कि अगर मीर झारखंड से चले जाते हैं तो मैं भी चला जाऊंगा. उन्होंने कहा कि मेरी छवि बाहरी नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है.देश को…

Read More

जमशेदपुर: यह विधानसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है. झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और झारखंडियों के सम्मान को बचाने की लड़ाई है. यह लड़ाई झारखंड के विकास के लिए है. यह लड़ाई धर्म और जात पात के नाम पर लोगों को लड़ाने वालों के विरुद्ध है. उक्त बातें आज यहां जमशेदपुर पश्चिम के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां ने कही. उन्होंने कहा कि शहर की जनता अच्छी तरह से जानती है कि पिछले 5 वर्षों में बन्ना गुप्ता ने विकास के कई कार्य किए है.…

Read More

पूर्णिमा साहू अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ टीम वर्क कर निरंतर डोर टू डोर कैंपेनिंग एवं जन सभा कर अपनी जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत है, तो वहीं दूसरी और अन्य राजनीतिक पार्टी एवं निर्दलीय राजनेता भी अपने कार्यकर्ताओं को जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर पूर्व के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार का विवादित बयान सिर्फ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है! ज्ञात हो कि बीते दिनों कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार…

Read More

रांची. सामान्य प्रेक्षक (आईएएस) वेंकटेशपति, (आईएएस) अमिताभ बनर्जी, (आईएएस) दिनेशन एच. शिवगणनम, (आईएएस) आर गिरीश ने गुरुवार को अंचल कार्यालय (शहर) स्थित मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि मीडिया कोषांग का कार्य बेहद महत्पूर्ण हैं. सभी चीजों पर सतत निगरानी बहुत जरूरी है. सामान्य प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग में कार्यरत सोशल मीडिया निगरानी कर्मियों को सोशल मीडिया में पेड न्यूज, फेक न्यूज़ से सम्बंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. साथ ही मीडिया कोषांग की सभी व्यवस्था को देखते हुए संतोष व्यक्त किया गया. सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि पेड न्यूज के अलावा विभिन्न…

Read More

पलामू. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई विभाग के पास बाईपास रोड पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. युवक साइकिल से जा रहा था, जबकि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से ट्रक आ रहा था. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया गया. सूचना मिलने पर सदर अंचल अधिकारी अमरदीप सिंह बल्होत्रा, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझ कर सड़क से जाम हटाया. अंचल अधिकारी ने नियमानुसार सरकारी प्रावधान के…

Read More

रांची. भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनज़र गुरुवार को अहले सुबह होटवार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल ) में छापेमारी की गयी. उपायुक्त वरुण रंजन, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, 02 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी एवं 150 पुलिस जवान शामिल थे. छापेमारी के दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई. पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की. जिसमें किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं…

Read More