Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: कालियाडीह कैनाल में मिली महिला की हत्या का खुलासा, शादी का दबाव बनने पर प्रेमी ने पानी में डुबोकर मार डाला
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: कालियाडीह कैनाल में मिली महिला की हत्या का खुलासा, शादी का दबाव बनने पर प्रेमी ने पानी में डुबोकर मार डाला

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     परसुडीह थाना पुलिस ने पोटका निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया, स्कूटी बरामद; प्रेम संबंध, शादी से इनकार और साक्ष्य मिटाने की साजिश का खुलासा

    जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कालियाडीह कैनाल में 26 जुलाई को मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग, शादी के दबाव और सुनियोजित हत्या से जुड़ा है। आरोपी प्रेमी ने महिला को पानी में डुबोकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को कैनाल में बहा दिया। मामले में पोटका निवासी दासमत बास्के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जांच के दौरान आरोपी ने कबूला अपराध

    रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दासमत बास्के ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ परसुडीह थाना में हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    JAMSHEDPUR NEWS: MY Bharat और NIC के संयुक्त प्रयास से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

    शादी से इनकार पर बनाई हत्या की योजना

    पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका और आरोपी दोनों पहले से शादीशुदा थे। महिला का अपने पति से अलगाव हो चुका था और वह जुगसलाई थाना क्षेत्र के बंगालीपाड़ा स्थित अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान दासमत बास्के से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए।

    जांच के अनुसार महिला आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी विवाह नहीं करना चाहता था। इसी कारण उसने महिला की हत्या की योजना बनाई।

    JAMSHEDPUR NEWS: सहारा सिटी मानगो के श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में 15वां स्थापना दिवस, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारा संपन्न

    स्कूटी से ले जाकर कैनाल में डुबोया

    पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को आरोपी महिला को स्कूटी से कालियाडीह कैनाल के पास ले गया। वहां उसने महिला को पानी में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को दूसरी दिशा देने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने महिला के कपड़े उतार दिए तथा शव को कैनाल में बहा दिया।

    26 जुलाई को मिला था शव

    गौरतलब है कि 26 जुलाई को परसुडीह थाना पुलिस ने कालियाडीह कैनाल से एक अज्ञात महिला का नग्न शव बरामद किया था। बाद में उसकी पहचान जुगसलाई के बंगालीपाड़ा निवासी 45 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    breaking news jamshedpur Canal Dead Body City SP Lalit Kumar Meena Crime Update Criminal Investigation Dasmat Baske east singhbhum news Jamshedpur news Jamshedpur police JAMSHEDPUR UPDATE jharkhand crime news Jharkhand news Jugsalai Bengali Para Jugsalai news Kaliadih Canal Kiran Devi Love Affair Murder Marriage Pressure Murder Conspiracy Murder Investigation Murder Solved Parsudih News Parsudih Police Station police arrest Police Press Conference Potka Scooter Recovered Technical Evidence Woman Body Found Woman Murder Case कालियाडीह कैनाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: MY Bharat और NIC के संयुक्त प्रयास से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सहारा सिटी मानगो के श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में 15वां स्थापना दिवस, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारा संपन्न

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2047’ अभियान, छात्रों ने ली ड्रग-फ्री इंडिया की शपथ

    August 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: MY Bharat और NIC के संयुक्त प्रयास से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सहारा सिटी मानगो के श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में 15वां स्थापना दिवस, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारा संपन्न

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कालियाडीह कैनाल में मिली महिला की हत्या का खुलासा, शादी का दबाव बनने पर प्रेमी ने पानी में डुबोकर मार डाला

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2047’ अभियान, छात्रों ने ली ड्रग-फ्री इंडिया की शपथ

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    August 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group