Author: News Desk

Jamshedpur. जुगसलाई शिव घाट रोड में गुरुवार को पुलिस ने गांजा और ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सरफराज उर्फ तिल्ली जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी में रहता है. पुलिस ने सरफराज के पास से 11 पुड़िया गांजा , 27 पुड़िया ब्राउन शुगर और 1150 रुपये नगद बरामद की है. जुगसलाई थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Read More

Jamshedpur.परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर फाटक के पास अड्डाबाजी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दोनों पक्ष से करीब 20 से 25 युवक जुट गये. पथराव में एक राहगीर कार्तिक चिन्मयकर घायल हो गये. सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने एक पक्ष से रंजन यादव और दूसरे पक्ष से मो. जमशेद को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. इस संबंध में एक पक्ष से परसुडीह झारखंडनगर निवासी राजू दास ने ग्वाला बस्ती निवासी रितिक यादव, उसके भाई रंजन यादव समेत…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू के प्रत्याशी श्री सरयू राय ने शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत उन्होंने मानगो के शांतिनगर, कृष्णानगर और लक्ष्मणनगर से पदयात्रा प्रारंभ कर की. वह सैकड़ों लोगों से मिले. उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और जरूरी मदद का आश्वसान दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि झारखंड में एनडीए की मजबूत सरकार बनवाइए ताकि आपकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके. तुलसी भवन में उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के साथ भी बैठक की. उनकी समस्याओं को गौर से सुना और समाधान का आश्वासन दिया.…

Read More

Dhalbhumgarh. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को नरसिंहगढ़ हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर शुक्रवार को पदाधिकारियों ने हेलीपैड और सभास्थल का निरीक्षण किया. टीम में एसपीजी के डीजी, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ अजीत कुजूर, एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ बबली कुमारी, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, भाजपा नेता दिनेश साव शामिल रहे. पुरानी हवाई पट्टी का निरीक्षण कर हेलीपैड के लिए उपयुक्त पाया. हेलीपैड से सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूर सभा स्थल है. पास में साप्ताहिक हाट हनुमान वाटिका है. अधिकारियों ने सभा स्थल, मंच और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया.…

Read More

Jamshedpur. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने एलबीएसएम एवं को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गये इवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लिया. एलबीएसएम कॉलेज से बहरागोड़ा, घाटशिला एवं पोटका तथा को-ऑपरेटिव कॉलेज से जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं जुगसलाई के इवीएम-वीवीपैट डिस्पैच किये जायेंगे, वहीं मतदान पश्चात रिसीविंग सेंटर के रूप में सिर्फ को-ऑपरेटिव कॉलेज चिह्नित है. निरीक्षण के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम के लॉक पर सील और सीसीटीवी अधिष्ठापन की जानकारी ली. निर्देश दिया कि सीसीटीवी के एक्टिव होने के साथ-साथ फुटेज का बैकअप हार्ड डिस्क में सुरक्षित होना जरूरी है. स्ट्रॉन्ग रूम में तैनात गार्ड का लॉग बुक रजिस्टर मेंटेन हो.…

Read More

Chaibasa.भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर चार नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की. पार्टी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता की में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न तैयारियों और जिम्मेदारियों को बताया गया. कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. मौके पर सतीश पुरी, हेमंत केसरी, मनीष राम, संजय अखाड़ा, लालमुनी पूर्ति, राजश्री बानरा, विपिन लागुरी, प्रताप कटियार, संजय चौबे, अशोक…

Read More

Baharagoda . बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जामसोला स्थित एनएच 49 पर बनाये गये चेक पोस्ट में शुक्रवार को पुलिस ने एक कार से 302000 रूपये जब्त किये. संबंधित व्यक्ति रूपयों का हिसाब और कागजात नहीं दिखा पाया. पुलिस ने रुपये जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस विस चुनाव के मद्देनजर झारखंड से ओडिशा सीमा को जोड़ने वाले तमाम मुख्य मार्गों पर चेक पोस्ट बनाया है. यहां 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है. कार पर सवार व्यक्ति पश्चिम बंगाल मिदनापुर (डालपाड़ा) निवासी सहदेव पंजा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कोलकाता की और जा रहे थे. पुलिस…

Read More

Ghatshila. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने शुक्रवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि जो आदिवासी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बर्दाश्त नहीं सके, वे आदिवासी हितों की क्या बात करेंगे. चंपाई सोरेन पांच माह में विकास की गति देने में लगे थे, पर उन्हें पद से हटा दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी मामलों का का केंद्रीय मंत्री मुझे बनाया. उन्हीं की देन है कि देश के ट्राइबल क्षेत्र में 700 एकलव्य स्कूल खोले गये. झारखंड के कोल्हान में भी…

Read More

Chaibasa बड़ा नीमडीह चाईबासा निवासी नीरज कुमार ने अफ्रोडाइट 4 व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वैभव आहूजा व सेवा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ उपभाेक्ता न्यायालय में शिकायत की थी. इसमें नीरज ने वाहन का मरम्मत कार्य सही से नहीं करने, मानसिक और आर्थिक क्षति होने का आरोप लगाया था. शिकायतकर्ता ने 1,22,921 रुपये की मरम्मत लागत और 3,00,000 रुपये मुआवजा यानी कुल 4,22,921 रुपये की मांग की थी. इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने नीरज कुमार की शिकायत को स्वीकार करते हुए प्रतिवादियों को 1,50,000 रुपये का मुआवजा 9% ब्याज सहित भुगतान करने, सेवा केंद्र में…

Read More

Ranchi. झामुमो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाहरियों को टाटा कंपनी में नौकरी दिलायी है. इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शेयर किया है. झामुमो ने ऐसे करीब 40 लोगों की सूची जारी कर आरोप लगाया है कि ये सभी रघुवर दास के रिश्तेदार हैं. सभी टाटा की विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे हैं. झामुमो ने कहा है कि ये हमारा नहीं भाजपा के आम कार्यकर्ताओं की लिस्ट है. रघुवर दास ने हाथी उड़ाने के साथ सिर्फ और सिर्फ बाहरियों को टाटा कंपनी में बसाने का कार्य किया है.…

Read More