Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में सुबह-सुबह भूकंप का अहसास हुआ है. जमशेदपुर में धरती डोली तो लोग घरों से बाहर निकल आये. राज्य में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं. जमशेदपुर में सुबह 9.12 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए. हालांकि, अब तक इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है. झारखंड के खरसावा में भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.3 थी.

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस लोगों के सामने ‘बुरी तरह बेनकाब’ हो गई है, क्योंकि उसने उनसे ऐसे चुनावी वादे किए, जिनके बारे में खुद उसे भी लगता था कि वह कभी पूरा नहीं कर पाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस सलाह के संदर्भ में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी की राज्य इकाइयों को केवल वही वादे करने चाहिए, जो वित्तीय रूप से संभव हों. मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब महसूस करने लगी है कि चुनावों में झूठे वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें…

Read More

Medninagar. झारखंड विधानसभा चुनाव में हुसैनाबाद सीट से बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के उम्मीदवार कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने शुक्रवार को पलामू जिले की एक अदालत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. मेहता के वकील संजय कुमार अकेला ने यह जानकारी दी. अकेला ने मुताबिक पलामू जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने बताया कि मामले को सुनवाई के लिए 16 नवंबर को सूचीबद्ध किया गया है. मेहता हुसैनाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 13 नवंबर को मतदान होगा.…

Read More

Chaibasa. जैंतगढ़ के मोची साही स्थित एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने जैंतगढ़ स्थित झंडा चौक पर टायर जलाकर एनएच को जाम कर दिया. सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एस एन तिवारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. खबर लिखे जाने तक भीड़ को समझने का प्रयास जारी है. घटना शुक्रवार शाम की है. बताया जाता है कि शाम के समय धार्मिक स्थल पर पर संध्या दीप जलाने एक व्यक्ति…

Read More

Jamshedpur. पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बागबेड़ा में शुक्रवार को सभा की. यहां लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि बागबेड़ा में कचरा की समस्या काफी बड़ी है. राज्य में सरकार गठित होते ही इसके निस्तारण की योजना बनायी जायेगी. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने सिर्फ टेंडर के नाम पर ठेकेदारों को परेशान किया, जिसकी वजह से कई सड़क व योजनाएं आज भी लंबित हैं. अर्जुन मुंडा ने कहा कि रेलवे की जमीन पर बसी बस्तियों को कैसे बचाया जाये, इसको लेकर रेल मंत्री से…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने वर्ष 2025 के अवकाश से संबंधित वार्षिक कैलेंडर जारी किया है. अलग-अलग जारी कैलेंडर में हाइकोर्ट व राज्य भर के सिविल कोर्ट में कितना अवकाश रहेगा, इसका जिक्र किया गया है. वर्ष 2025 के हाइकोर्ट के कैंलेडर के अवकाश में थोड़ा बदलाव किया गया है. जैसे गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी गयी है, वहीं दीपावली-छठ पर्व पर लगातार मिलनेवाली छुट्टी को संशोधित किया गया है. दीपावली आदि पर्व के दौरान लगातार छुट्टी नहीं मिलेगी, बल्कि पर्व के दिन छुट्टी रहेगी.

Read More

Ranchi. कल्पना सोरेन शुक्रवार की शाम में खूंटी से लौटने के क्रम में रांची के हरमू चौक पर रुकीं. इसी दौरान रांची से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी और झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय बबलू भी पहुंच गये. उन्होंने चौक पर स्थित एक दुकान से चाय पी, फिर हरमू मैदान स्थित काली पूजा पंडाल दर्शन करने पहुंच गये. वहां उन्होंने महिलाओं के साथ तस्वीर भी खिंचवायी.

Read More

Ranchi. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा किया. श्री वेणुगोपाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता संवाद कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बात करने पहुंचे थे. विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बात होनी थी. इसमें कांग्रेस नेता चंचल चटर्जी, सुनील सिंह, निरंजन पासवान, केदार पासवान ने टिकट बंटवारे में गड़बड़ी का अरोप लगाया. टिकट देने में पैसे लेने का आरोप भी लगाया गया. बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोल रहे थे. उन्होंने राहुल गांधी के एजेंडे जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के साथ…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने शुक्रवार को बारीडीह से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. पत्नी मोनिका विष्णु और दो बेटियों को लेकर बारीडीह बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया. पत्नी और बच्चों ने भी पूर्वी जमशेदपुर की जनता से चुनाव में सहयोग की अपील की. सौरभ विष्णु ने कहा कि मेरा विधानसभा चुनाव चिन्ह बाल्टी है. इस बार जनता बाल्टी छाप क्रमांक संख्या 24 पर वोट डालने का मन बना चुकी है. इस बार जनता सबको उखाड़ फेकने वाली है और मुझे बाल्टी चिन्ह पर अपना आर्शीवाद वोट के माध्यम से देकर विधायक बनाने…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को देखा और लोगों को आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इस दौरान पूर्णिमा साहू ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की. इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, मधु तांती, सतवीर सिंह सोमू मंडल, विपिन सिंह रामदुलारी लक्ष्मी यादव मधु…

Read More