Author: News Desk

Jamshedpur. धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने सुवर्णरेखा घाट मानगो पुल, दो मुहानी घाट, कदमा सब स्टेशन घाट, नया घाट में साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर किए जा रहे प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा किया. एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार ने कहा कि छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सभी छठ घाट में डेंजर जोन चिन्हित करने एवं बेरिकेडिंग, छठ घाटों से नाविक और गोताखोर को टैग किये जाने, भीड़ भाड़ वाले…

Read More

Ottawa. कनाडा ने पहली बार भारत का नाम साइबर खतरा पैदा करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है. इसके जरिये उसने यह संकेत देने की कोशिश की है कि (भारत) सरकार द्वारा प्रायोजित तत्वों के माध्यम से ओटावा के खिलाफ जासूसी किए जाने की संभावना है. दोनों देशों के मध्य जारी कूटनीतिक विवाद के बीच, कनाडा की राष्ट्रीय साइबर खतरा आकलन 2025-2026 (एनसीटीए 2025-2026) रिपोर्ट में चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के बाद भारत को पांचवें स्थान पर रखा गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक साल…

Read More

Ranchi. झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पिछले एक दशक में 4.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के केंद्रीय कोष का समुचित उपयोग करने में विफल रहा है. भाजपा ने राज्य सरकार पर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में विफल रहने का आरोप लगाया. भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया, केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से आर्थिक समर्थन प्राप्त करने…

Read More

Jamshedpur. ईसाई समाज ने शनिवार को ऑल सॉल्स डे के अवसर पर कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों को याद किया. लोग उनकी कब्रों पर कैंडल जलाकर प्रार्थना की. इस मौके पर कब्रिस्तानों की सफाई के साथ विशेष सजावट की गयी थी. बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह कब्रिस्तान, भुइयांडीह के बाबूडीह कब्रिस्तान और परसुडीह जसकंडी कब्रिस्तान में मसीही समुदाय के लोगों ने अपने मृत परिजनों को याद किया. उनकी कब्रों को फूल चढ़ाने के साथ मोमबत्तियां जलायीं. हर साल दो नवंबर को मसीही समाज ऑल सॉल्स डे मनाता है. इससे पहले गिरजाघरों में, फिर कब्रिस्तान में प्रार्थना हुई. परिजनों ने अपने पूर्वजों के साथ…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को सोनारी में यादव समाज के बीच पहुंचे. समाज की ओर से शनिवार को गोवर्द्धन पूजा का आयोजन किया गया था. इस दौरान वहां राजद सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल पर मंत्री बन्ना गुप्ता से बात की. वीडियो कॉल पर लालू यादव को देखकर वहां मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. राजद सुप्रीमो ने अपने संदेश में सभी लोगों से जमशेदपुर पश्चिम से महागठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के समर्थन में मतदान की अपील की. दीपक यादव, मैनेजर यादव और उषा यादव…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने अपने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क किया. इस दौरान बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से विकास का काम किया है. गली गली में पेवर्स ब्लॉक की सड़कें बनवाई. सड़कों का चौड़ीकरण और कालीकरण करवाया. सोनारी दोमुहानी संगम के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है. इस क्रम में भव्य द्वार एवं सीढ़ी का निर्माण संपन्न हो चुका है. दूसरे चरण में पार्क एवं वाकिंग स्ट्रीट का निर्माण होगा. तीसरे चरण में चौपाटी के रूप में वेंडर्स स्ट्रीट विकसित करने…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका प्रखंड के धीरोल पंचायत के चिमन जुड़ी गांव में लगाए गए आठ में से सात चापाकल ख़राब है. जिसके वजह से गांव के लोगों को चुआं का दूषित पानी पीना पड़ रहा है. जिससे गांव के लोगों का दूषित जल पीने के कारण गांव में चार लोग सदर अस्पताल, जमशेदपुर में इलाजरत हैं. सूचना पाकर आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सदर अस्पताल, जमशेदपुर में जाकर पीड़ितों का हाल-चाल लिया एवं उनके बेहतर ईलाज हेतु सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि गांव में आठ में सात चापाकल का ख़राब…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, बर्मामाइंस, एग्रिको, साकची, भालुबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, साकची में कंपनी क्षेत्र की कॉलोनी और मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौान समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर पूर्णिमा साहू का स्वागत किया. मौके पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप सबके समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा की बड़ी जीत तय है. भाजपा की जीत का मतलब है, जनता की उम्मीदों की जीत. इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में रोड शो भी किया. अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों…

Read More

Rajnagar. सरायकेला की जनता को ठगने वालों को इस बार सबक सिखाना है. 5 सालों तक जल, जंगल ,जमीन से जुड़े लोगों को उनके हक और अधिकार दिलाने का काम हेमंत सोरेन सरकार ने किया है. दोबारा बहुमत से हेमंत सरकार का गठन करना है. यह बातें इंडिया गठबंधन की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड में आयोजित चुनावी जनसभा में कही. झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शनिवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुनाबेड़ा गांव में सरायकेला विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने…

Read More

Ranchi.जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गये. भूकंप की तीव्रता 3.6 थी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इससे किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है. वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केन्द्र रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर खूंटी में पांच किलोमीटर की गहराई में था. श्रीवास्तव ने बताया कि जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के कांद्रा में भी भूकंप के झटके महसूस किए…

Read More