Ranchi.भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अलका तिवारी ने शनिवार को झारखंड की नयी मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिसमें झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, “नियुक्ति के प्रस्ताव को निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है. उन्होंने लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते का स्थान लिया है. अलका तिवारी मेरठ…
Author: News Desk
Bahragora. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है. इसके तहत जांच टीम में शामिल मजिस्ट्रेट अभिजीत बेरा ने पश्चिम बंगाल के चार अलग-अलग लोगों से कुल 12 लाख 49 हजार 850 रुपये जब्त किये.रुपये ले जा रहे लोग पूछताछ करने पर नगद के संबंध में सही जानकारी और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये. पुलिस की ओर से नियमानुसार रुपये जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रवेश…
Ranchi.असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने शनिवार को झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर ‘‘घुसपैठियों को संरक्षण’’ देने का आरोप लगाया और कहा कि यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने तथा हिंदुओं की रक्षा करने का चुनाव है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने हिंदुओं से ‘सनातन’ को बचाने के लिए एकजुट रहने का आग्रह किया. शर्मा ने पलामू के पांकी में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह चुनाव झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालने और हिंदुओं को बचाने के लिए हैं. हम हिंदू हैं, हम हिंदू थे…
Patna.पटना में शनिवार तड़के एक पुलिस अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधीक्षक (मध्य) स्वीटी सहरावत ने बताया कि अजीत कुमार भोजपुर जिले के निवासी थे और बिहार की राजधानी में अतिरिक्त उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे. सहरावत ने कहा, ‘अजीत शहर के गांधी मैदान इलाके में पुलिसकर्मियों के लिए बने बैरक में रहते थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह करीब पांच बजे खुद को गोली मार ली, उनके सिर में गोली का निशान है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से…
Sundargarh. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार तड़के एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना हेमगिरि पुलिस थाने के अंतर्गत गायकनापाली इलाके के पास हुई. यात्रियों को ले जा रही एक वैन ट्रक से टकरा गई थी.उन्होंने बताया, ‘कीर्तन समूह के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. ऐसा संदेह है कि इलाके में धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई. ‘कीर्तन’ पार्टी दिवाली के अवसर…
Ranchi. सीता सोरेन पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में कैबिनेट मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. इरफान के विवादास्पद बयान मामले में अब सीता सोरेन की दो बेटियां जयश्री और विजयश्री सोरेन ने एसटी-एससी थाने में इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतनामा में कहा गया है कि इरफान अंसारी ने उनकी मां सीता सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है. अब उनके साथ उनकी बहनों को लेकर भी आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है. शिकायतनामा के साथ थाने में फेसबुक लिंक और पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराया गया है.
Jamshedpur. रेलवे ने विकास कार्यों को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया है. इसके तहत आद्रा मंडल में 4 से 10 नवंबर तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन (रेगुलेशन) किया गया है. आद्रा मंडल में 04 से 10 नवंबर तक इंजीनियरिंग, ट्रेक्शन और सिग्नल विभाग द्वारा ट्रेनों का विनियमन नियोजित किया गया है.आद्रा- मिदनापुर -आद्रा मेमू 8 व 10 नवंबर को रद्द रहेगी. आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 10 नवंबर को रद्द रहेगी. टाटा-हटिया एक्सप्रेस 4, 6 और 9 नवंबर को चांडिल -पुरुलिया -कोटशिला -मुरी के बजाय चांडिल -गुंडा बिहार -मुरी के रास्ते चलेगी. आसनसोल-पुरुलिया – आसनसोल मेमू 4, 5, 6, 8…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. शनिवार को सभी छह विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित आरओ (निर्वाची पदाधिकारी) एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में किया गया. जिसमें बूथवार ईवीएम आवंटित किए गए. इस बार जिले के जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी तथा पोटका के लिए दो-दो बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट लगायी जाएगी. क्योंकि तीनों विधानसभा में एक ईवीएम में प्रत्याशी एवं नोटा समेत 16 संख्या से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं. जमशेदपुर पूर्वी में जहां 24 प्रत्याशी हैं वहीं…
Ranchi.सीएम हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर राज्य में राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है. दरअसल हेमंत सोरेन के वर्ष 2019 की एफिडेविट में उम्र 42 वर्ष दर्ज है. वहीं वर्ष 2024 की एफिडेविट में उम्र 49 वर्ष दर्ज है. इसे लेकर ही भाजपा ने एतराज जताया है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि पांच साल में हेमंत सोरेन की उम्र सात वर्ष कैसे बढ़ गयी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन कुर्सी जाती देखकर हड़बड़ी में हैं. वह पहली दफा तो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उन्हें पता है कि क्या भरा जाता…
New Delhi. भारत में इस साल अक्टूबर का महीना साल 1901 के बाद से सबसे अधिक गर्म रहा है और औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया. मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कार्यालय ने आगामी सर्दी के बारे में कोई संकेत नहीं देते हुए नवंबर में भी मौसम गर्म रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गर्म मौसम के लिए पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव प्रणालियों के कारण पूर्वा हवाओं…
