New Delhi. यूपीआइ लाइट प्लेटफॉर्म में दो बड़े बदलाव हो गये हैं. इससे यूपीआइ लाइट यूजर्स ज्यादा भुगतान कर पायेंगे. आरबीआइ ने इसकी लेनदेन की सीमा भी बढ़ा कर 1000 रुपये कर दी है. दूसरे बदलाव के तहत यूपीआइ लाइट का बैलेंस एक तय सीमा से नीचे चले जाने पर नये ऑटो टॉप-अप फीचर से इसमें फिर से पैसे जुड़ जायेंगे. इससे मैनुअल टॉप-अप की जरूरत खत्म हो जायेगी, जिससे यूपीआइ लाइट की मदद से बिना रूके पेमेंट किया जा सकेगा. आरबीआइ ने यूपीआइ लाइन की अधिकतम लेनदेन सीमा को 500 रुपये से बढ़ा कर 1,000 रुपये कर दिया है.…
Author: News Desk
Jamshedpur. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर समेत देश के 250 मैनेजमेंट संस्थान में नामांकन के लिए जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) पांच जनवरी, 2025 को होगा. विद्यार्थी 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी होगा. जैट प्रवेश परीक्षा में यूजी पास विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन फीस पिछले वर्ष की तुलना में 100 रुपये बढ़ायी गयी है. बीते वर्ष रजिस्ट्रेशन फीस जहां 2100 रुपये थी, वह अब 2200 रुपये कर दी गयी है. जैट में सफल होनेवाले विद्यार्थी प्रबंधन शिक्षा के बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम (बीएम), ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम (एचआरएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (18 माह), फेलो प्रोग्राम…
Jamshedpur. टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 1,533 करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम तिमाही शुद्ध मुनाफा हासिल किया है. कंपनी का सालाना आधार पर इसमें 51 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 3808 करोड़ रुपये का एबिटडा हासिल किया. सालाना आधार पर 23 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.टाटा पावर के सीईओ और प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि हमारे उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं वितरण तथा नवीकरणीय व्यवसायों में निरंतर विकास की गति देखी जा रही है, क्योंकि भारत में बिजली के नये युग…
Ranchi. देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को चुनाव आयोग द्वारा हटाने के आदेश पर एतराज जताते हुए शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद झामुमो कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर कोई काम न करे. देवघर एसपी को हटाने का चुनाव आयोग का यह आदेश एक पार्टी विशेष को मदद करने के उद्देश्य से जारी किया गया है. झामुमो के लेटर पैड पर सौंपे गये ज्ञापन में लिखा गया है कि 29 अक्तूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय से आदेश जारी…
Saratha. जो हाल असम का है, वही हाल झारखंड का होगा. असम की डेमोग्राफी में हर साल परिवर्तन होता है. वहां हिंदुओं की आबादी 80% थी, जो अब 73% रह गयी है. वहीं, मुस्लिम आबादी 42% हो गयी है. संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 44% हुआ करती थी, जो घट कर 28% रह गयी है. हिंदुओं की आबादी कम होती जा रही है. घुसपैठिये छल करके यहां की आदिवासी बेटियों से विवाह कर रहे हैं. हेमंत सरकार कभी इन घुसपैठियों को नहीं हटायेगी. यह सनातन को बचाने का चुनाव है. सनातनी जाग गये, तो संथाल में घुसपैठिये नहीं रह…
Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप पर करें. चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी या उनके समर्थकों द्वारा आपसी शत्रुता या घृणा उत्पन्न करने वाले वाक्य/शब्द या सोशल मीडिया कंटेट, जिसमें फोटो, वीडियो के माध्यम से आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने की स्थिति उत्पन्न की जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0657- 2440111, 2221717, 2221718 परभी कर सकते हैं. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के संपर्क नंबर 9065166481(व्हाट्सएप नंबर) पर…
Jamshedpur. टाटा स्टील वायर डिवीजन (पुराना नाम आइएसडब्ल्यूपी) के अधिकारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृति योजना (वीआरएस) की तिथि 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है. एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक टाटा स्टील वायर डिवीजन के अधिकारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की तिथि निर्धारित थी. जिसे 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गयी है. सूत्रों का कहना है कि अब तक 13 अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के लिए आवेदन किया है. वीआरएस स्कीम के लिए न्यूनतम उम्र 40 साल या कंपनी में कम से कम 20 वर्ष सर्विस पूरा होना अनिवार्य है. एक कैटेगरी में…
Jamshedpur. गोलमुरी थाना अंतर्गत एबीएम कॉलेज के पास गुरुवार की देर रात बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गयी. टक्कर पर दोनों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद स्कूटी सवार युवक ने फोन कर दोस्तों को बुलाया. कुछ समय पश्चात कार से कुछ युवक पहुंचे और बाइक सवार गोलमुरी डीबी कॉलोनी निवासी राजू कुमार की पिटायी कर दी. इसके अलावा मोबाइल और रुपये भी छिन लिये. पिटायी करने के बाद हमलावर फरार हो गये. राजू ने घटना की जानकारी गोलमुरी थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने राजू कुमार को अस्पताल भेजवाया. राजू कुमार ने गोलमुरी थाना में स्कूटी…
Ranchi. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. वहीं प्रथम चरण के 43 विधानसभा सीटों के लिए कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 609 है. महिला उम्मीदवार 73 और एक प्रत्याशी ट्रांसजेंडर हैं. के रवि कुमार शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकारों से बात कर रहे थे. सीइओ ने बताया कि कुल 683 प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी से 87 उम्मीदवार (75 पुरुष और 12 महिला) हैं. जबकि, झारखंड…
Jamshedpur. उत्पाद विभाग की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. चांडिल के कपाली क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. यहां से 1305 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ स्प्रीट बरामद किया गया है. उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार तिवारी ने बताया कि यहां अवैध रूप से मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. विभाग की इस कारवाई व रात के अंधेरे का फायदा उठा कर संचालक फरार होने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि अज्ञात संचालकों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.…
