Author: News Desk

Ranchi.झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद अब कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं. एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. दूसरे चरण में 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि शुरुआत में 22 से 29 अक्टूबर तक 634 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, लेकिन जांच के बाद 74 नामांकन खारिज कर दिए गए. शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए और अब 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने…

Read More

Ranchi. निर्वाचन आयोग ने अलका तिवारी को मुख्य सचिव बनाने के राज्य सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. अलका तिवारी झारखंड की नयी चीफ सेक्रेटरी होंगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है. वहीं कार्मिक विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. अलका तिवारी 988 बैच की आईएएस हैं. उनके रिटायरमेंट की तिथि 30 सितंबर 2025 है. यहां बता दें कि 31 अक्टूबर को एल खियांग्ते रिटायर हो गये. राज्य सरकार ने एल खियांग्ते के तीन महीने के एक्सटेंशन के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा था. लेकिन…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरा के साथ चुनाव आयोग को भी घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि 31 अक्टूबर को दीपावली थी, अब भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व और चित्रगुप्त पूजा है. 4 नवंबर से 8 नवंबर तक छठ महापर्व है. ये पर्व झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसमें सभी आमजन, सरकारी कर्मी, पुलिस कर्मी छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं. लेकिन सूचना मिली है कि जिला प्रशासन चुनाव एवं प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दे रहे हैं. सीएम…

Read More

Ghatshila. टाटा-खड़गपुर लाइन पर मऊभंडार.के कुतलूडीह रेल फाटक के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. घटना के बाद डाउन लाइन पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी. मामले की जानकारी मिलने पर घाटशिला रेल पुलिस एवं मऊभंडार ओपी प्रभारी ने घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली. जांच के बाद पता चला कि युवती कुतलूडीह निवासी अनूप दास की 22 वर्षीया पुत्री पूजा दास है. पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद परिजन को सौंप दिया. परिजनों ने शव को ले जाकर स्वर्णरेखा नदी के तट पर अंतिम संस्कार…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की निर्वाची पदाधिकारी एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने दो निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह बदल दिया. निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा लोहार को फुटबॉल की जगह फुटबॉल व खिलाड़ी दिया गया. जबकि अभिषेक कुमार को हेलीकॉप्टर की जगह हीरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. दोनों समेत अन्य प्रत्याशियों को 30 अक्टूबर को नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था. इसी बीच दोनों प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में फोन करके बुलाया गया तथा चुनाव चिन्ह बदले जाने की जानकारी दी गई. अभिषेक कुमार ने बिना विवाद के बदला हुआ चुनाव चिन्ह…

Read More

Jamshedpur. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन से अवगत कराया. सभी आरओ बैठक में मौजूद रहे. सामान्य प्रेक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि को कैंडिडेट हैंडबुक अच्छे से पढ़ने एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की बात कही. उन्होंने बताया कि प्रचार संबंधी गतिविधियों जैसे रैली, हेलिपैड, सभा आदि के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से समयबद्ध रूप से अनुमति प्रदान की जा रही है. बिना अनुमति…

Read More

New Delhi.टाटा मोटर्स लिमिटेड की घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बिक्री अक्टूबर में मामूली गिरावट के साथ 82,682 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 82,954 इकाई थी. टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री मामूली रूप से बढ़कर 80,839 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 80,825 इकाई थी. इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कुल यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री अक्टूबर 2023 की 48,637 इकाई से मामूली रूप से घटकर 48,423 इकाई रह गई. कंपनी ने कहा, इसी प्रकार घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री भी घटकर 48,131 इकाई रह गई,…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच मंत्री और गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर हनीट्रैप का शिकार हो गए हैं. उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं.झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक और गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मिथिलेश कुमार ठाकुर ने वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बुधवार को उनके पास एक कॉल आया. जैसे ही उन्होंने फोन रिसीव किया, मोबाइल पर अश्लील वीडियो आने लगे.…

Read More

Washington.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की बृहस्पतिवार को निंदा की, भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि बांग्लादेश पूरी तरह से अराजकता की स्थिति में है. उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुनियाभर और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है. ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा,…

Read More

Brahmpur ओडिशा के कंधमाल जिले में कथित तौर पर आम की गुठली से बना दलिया खा लेने से कम से कम दो महिलाओं की मौत हो गई और छह अन्य बीमार हो गईं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि दारिंगबाड़ी ब्लॉक के अंतर्गत मंडीपांका गांव से आम की गुठली का बना दलिया खाने के संबंध में सूचना मिली है. यह दलिया दूध या पानी में उबालकर बनाया जाता है. गदापुर की सरपंच कुमारी मलिक ने बताया कि दो महिलाओं में से एक की बृहस्पतिवार रात गजपति जिले के मोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार…

Read More