Chaibasa/ Chandil. 20-22 हाथियों का झुंड झींकपानी के लोकेसाई व नवागांव क्षेत्र में पहुंचा है. इससे लोगों में भय का माहौल है. हाथियों को खदेड़ने के दौरान झुंड ने आक्रामक होकर ग्रामीणों को दौड़ाया. इस दौरान एक युवक कुएं में कूद गया. इसके बाद हाथियों ने कुएं को घेर लिया. ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर हाथी कुएं के पास से भागे. इसके बाद उस युवक को कुएं से बाहर निकाला गया. वहीं, हाथियों का झुंड लोकेसाई व नवागांव के बीच टुंगरी में घुस गया. हाथियों को दिनभर भगाने व देखने के लिए टुंगरी के पास दिनभर लोगों की भीड़ लगी…
Author: News Desk
Jagannathpur. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने शनिवार को बालियाडीह, मोंगरा सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अवसर पर गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों को मान सम्मान दिलायेगी. दूसरे दलों के लोग भाजपा को सिर्फ बदनाम कर अपनी रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है. इस अवसर पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.
Ranchi. होमगार्ड मुख्यालय ने झारखंड गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवी सहाय्य एवं कल्याण कोष के सुचारू संचालन के लिए की गयी व्यवस्था में संशोधन किया है. इसको लेकर होमगार्ड डीजी अनिल पालटा के हस्ताक्षर से सैन्यादेश जारी किया गया है. इसके तहत हर गृहरक्षकों को अंशदान के रूप में प्रति माह 10 रुपये की जगह अब 50 रुपये प्रति माह देना पड़ेगा. वहीं मृत गृह रक्षकों के आश्रितों को पहले से मिल रही सहायता राशि तीन हजार की जगह अब अधिकतम 25 हजार रुपये दिया जायेगा. इसी तरह गृह रक्षक को चोट लगने पर इलाज के लिए दो हजार की जगह…
Jamshedpur. केंद्रीय मंत्री अमित शाह का तीन नवंबर को धालभूमगढ़ समेत झारखंड में तीन जगहों पर चुनावी सभाएं होंगी. श्री शाह धालभूमगढ़, सिमरिया व बरकट्ठा में चुनावी सभा कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को नरसिंहगढ़ हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. शनिवार को पुरानी हवाई पट्टी पर हेलीपैड की बैरिकेडिंग की गयी. गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे हेलीपैड पर उतरेगा. यहां से सड़क मार्ग से सभा स्थल पर पहुंचेंगे. हाइवे से सभा स्थल तक कच्ची सड़क को जेसीबी से मिट्टी डालकर समतल किया गया है. लगभग 20 हजार लोगों…
Chaibasa. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर की दोपहर एक बजे टाटा कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर शनिवार को टाटा कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग करायी गयी. राज्यसभा सांसद सह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रभारी आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड में जब-जब कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी है, तब-तब लूट-खसोट हुई है. अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया. इसके बाद भाजपा ने झारखंड का तेजी से विकास किया. विगत 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, शोसित, वंचित व किसानों के लिए योजनाएं चलायी जा…
Jamshedpur. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने साकची स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन, चार और पांच नवंबर को क्रमशः नरसिंहगढ़, चाईबासा और जमशेदपुर में पार्टी की ओर से जनसभा की तैयारी की गयी है. तीन नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नरसिंहगढ़ हाट मैदान में सुबह 11 बजे विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. इसके बाद जनसभा…
Jamshedpur. श्रीश्री महाकालेश्वर समिति ने जुगसलाई महाकालेश्वर घाट के छठ घाट की सफाई शुरू कर दी है. नदी की साफ सफाई जेसीबी एवं मजदूरों के माध्यम से करायी जा रही है. इसके साथ ही विद्युत सजा के काम कर रहे है. हरे भरे लुक देने के लिए हजारों पौधे मंगाये गये है. भगवा कलर के झंडों से घाट को सजाया जा रहा है. तरह-तरह के रंगोली और चित्र दीवारों पर बनाए जा रहे हैं. नदी पर घाट घेरना सख्त मना है. पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर व्रत धारी के लिए घाट उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ही चलंत शौचालय,…
Jamshedpur.मारवाड़ी युवा मंच स्टील सुरभि शाखा द्वारा साकची थाना में शनिवार को भाईदूज का पवन पर्व मनाया गया. शाखा की अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों का टीका कर पावन पर्व मनाया. उन्हें विभिन्नन प्रकार के उपहार भी प्राप्त हुए. सुरभि शाखा द्वारा धनतेरस से तुलसी विवाह (27 अक्टूबर से 12 नवंबर) के 15 दिन के कार्यक्रम के पांचवें दिन भाईदूज का कार्यक्रम आयोजित किया. शाखा सचिव पूजा अग्रवाल ने बताया की अभी त्योहारों का मौसम है. पुलिस कर्मी हमेशा सब कुछ छोड़कर विधि-व्यवस्था बनाये रखने और लोगों की सुरक्षा में ही लगे…
Jamshedpur. साकची के महानगर कार्यालय में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस के डॉ अजय कुमार ने अशोभनीय टिप्पणी की थी और उनको आदिवासी का प्रतीक मानने से इनकार किया था. डॉ अजय ने जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के बारे में भी अशोभनीय टिप्पणी की, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इनके बयान का खंडन नहीं किया. इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस महिलाओं के…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. इस दौरान जिले के हर थाना क्षेत्र में हर रोज जिला पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों के मन से भय हटाने और मतदान करने का संदेश देने का आदेश जारी किया गया है. इसके तहत जिले के हर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. शनिवार को बागबेड़ा डीबी रोड, स्टेशन रोड, बड़ा तालाब समेत कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. इसके अलावे डीएसपी डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद के नेतृत्व में मानगो थाना क्षेत्र के संवेदनशील…
