Author: News Desk

khunti . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को असम के अपने समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर राज्य में झारखंड की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न देकर उनकी पहचान मिटाई जा रही है. सोरेन ने खूंटी जिले के तपकारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड से संबंध रखने वाले लोग बड़ी संख्या में असम के चाय बागानों में रहते हैं लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘असम के मुख्यमंत्री यहां के आदिवासियों के शुभचिंतक होने का दिखावा करते हैं. लेकिन उन्होंने पूर्वोत्तर…

Read More

Jamshedpur. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी विधान सभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए चुनाव जीतेंगे. कमल और सिलिंडर एक, एकजुट और एक दूसरे का पूरक है. जनता पर किसी भी तरह के नकारात्मक प्रचार का प्रभाव नहीं पड़ेगा. श्री सिंह शनिवार को साकची में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जदयू तमाड़ सीट भी जीतेगी और झारखंड में पूर्ण बहुमत की एनडीए की सरकार बनेगी. मौके पर जनता दल (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी सरयू राय मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री ललन…

Read More

Jamshedpur. बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय की जीत सुनिश्चित करने के लिए सोनारी में नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है. सरयू राय की जीत तय है, लेकिन जीत का अंतर ज्यादा होना चाहिये. सरयू राय एक ईमानदार नेता हैं. इनके जीतने के बाद झारखंड में भय, भ्रष्टाचार अत्याचार खत्म होगा और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा. इस मौके पर पप्पू सिंह निषाद, जीत नारायण मंडल के अलावा प्रशांत कुमार पोद्दार, भोला प्रसाद, महावीर सिंह, लालजी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में कई जगहों पर शनिवार सुबह 9.20 बजे आये भूकंप के झटके का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा. भूकंप के झटके के बाद रेलवे पूरी तरह सतर्क हो गयी. रेल पटरी के नुकसान की संभावना को लेकर रेलवे ने करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रोक दिया. चक्रधरपुर से खरसावां स्टेशन तक रेलवे पटरियों की जांच की गयी. रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने रेलवे पटरियों की जांच की. सुरक्षा व संरक्षा की दृष्टिकोण से ट्रैक से जुड़े सभी उपकरणों पर नजर दौड़ायी. रेलवे के इंजीनियरों ने रेलवे पटरी को फिट दी. इसके बाद यात्री…

Read More

Galudih. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गालूडीह पुलिस लगातार पैदल मार्च कर रही है. शनिवार को गालूडीह में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस ने पैदल मार्च किया. मेरीलैंड कॉलेज से पैदल मार्च शुरु हुआ जो गालूडीह के विभिन्न मार्गों से गुजर कर वापस कॉलेज पहुंच कर समाप्त किया गया. इस दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पैदल गस्त किया जा रहा है.

Read More

Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के पास शुक्रवार शाम को एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया. दुर्घटना के बाद बड़बिल के कुछ युवकों ने घायल युवक को उठाकर गालूडीह के जोड़सा-नरसिंहपुर रोड पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार उलदा पंचायत के कोड़ासाई निवासी वार्ड सदस्य धनंजय महतो किसी काम से शुक्रवार शाम जोड़सा आया था. वहां से वापस घर लौट रहा था. इस दौरान बड़बिल के पास अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया.

Read More

Chakradharpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत चेकनाका पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार सुबह में जराइकेला चेकनाका पर वाहन चेकिंग के दौरान प्रशासन ने एक पिकअप वाहन से 60,750 रुपये जब्त किये. चालक से पूछने पर सही जानकारी नहीं दे सका. पुलिस इस मामले में जरूरी कार्रवाई में जुट गयी है. प्रशासनिक कार्रवाई में जराइकेला थाना प्रभारी सूर्यकांत, दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त प्रखंड के कनीय अभियंता अमर कुमार के अलावा प्रशासन के अन्य लोग मौजूद थे. मालूम रहे कि पिछले सप्ताह भी वाहन चेकिंग के दौरान प्रशासन ने यहां से एक कार…

Read More

Chakradharpur. जराइकेला के डोमलाई गांव के पास सड़क हादसे में तोरमुंडा निवासी परमेश्वर नायक की मौत हो गयी. इस हादसे में नरेश आमत गंभीर रूप से घायल हो गया. वह भी उसी गांव का रहने वाला है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि दीपावली मनाने के लिए दोनों बाइक से आसपास के गांवों में घूमने निकले थे. इसी दौरान रात करीब 11 बजे डोमलाई गांव मोड़ के पास ट्रक ने दोनों बच्चों को कुचल दिया. इसमें परमेश्वर नायक की मौत हो गयी और नरेश आमत गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद परिजन रात करीब 1:50 बजे दोनों…

Read More

Ghatshila.आदिवासी समाज ने शनिवार को धूमधाम से दाकाय माहा का त्योहार मनाया. इस दौरान पुरुष-महिलाओं ने सोहराय गीत गाये और बैलों को चुमाया. सभी महिला, पुरुष तथा बच्चे पारंपरिक परिधान में शामिल होकर खाया-पिया और सोहराय गीत गाकर खुशियां मनायी. पुरुष मादर और नगाड़ा लेकर पूरे मुहल्ले में घुम घुमकर बांसुरी के साथ सोहराय गीत गाये तो वहीं महिलाएं पारंपरिक परिधान में कांसे का शुद्ध लोटा पानी और सूप लेकर गाय और बैलों काे चुमाया गया. मौके पर चावल से बना हड़िया का भी सेवन किया गया. सभी लोग एक दूसरे को अपने घरों में बुलाकर हड़िया पिलाया. बताया गया…

Read More

Chaibasa. सदर चाईबासा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गीता बलमुचु ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सेरेंगसिया, सागरकट्टा, गितिलता, देवझरी, जामडीह, कोचड़ा गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मतदाताओं ने भी श्रीमती बलमुचु को सहयोग करने का भरोसा दिलाया. मौके पर देबेन कुम्हार, शितांशु बेहरा, बिनोद बेहरा, योगेश्वर कुम्हार, वाल्मीकि कुम्हार कुम्हार, श्रीकृष्ण प्रधान, परीखो कुम्हार, प्रताप कुम्हार, लक्ष्मी नारायण कुम्हार, गोलटो कुम्हार, धीरज बेहरा, कामेश्वर कुम्हार आदि मौजूद थे.

Read More