Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू रविवार को विजया गार्डेन और टिनप्लेट स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर्स से मिलीं. इसके बाद काशीडीह, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा में रोड शो किया. रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा-अर्चना की. रोड शो में भाजपा नेता निर्भय सिंह, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, रमेश नाग, संतोष ठाकुर, रुबी झा, प्रभा देवी, मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सुरेश शर्मा,जीवन साहू, ध्रुव मिश्रा, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी आदि शामिल हुए. पूर्णिमा साहू साकची गुरुद्वारा भी गयीं. रविवार को चार मंडलों में चुनावी कार्यालय खोले गये. टेल्को आजाद मार्केट में संजीव सिंह और बोल्टू सरकार, गोलमुरी बाजार,…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की ओर से न्यू केबल टाउन दुर्गापूजा मैदान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथों के अध्यक्ष, भवन के प्रभारी, सह-प्रभारी समेत सभी बूथों के हजारों सदस्यगण मौजूद रहे. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहूु, विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, लोकसभा क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा समेत पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए. सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया. समारोह में उमड़ी कार्यकर्ताओं…

Read More

Jamshedpur. विधानसभा चुनाव 2024 में रविवार से होम वोटिंग शुरू हो गयी है. बुजुर्ग मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग कराने का काम शुरू किया गया. इसी क्रम में धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने देवनगर, बाराद्वारी में होम वोटिंग का जायजा लिया. इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग मतदाता जिन्होंने होम वोटिंग का विकल्प चुना था, उनके घर जाकर उत्साहवर्धन किया. लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपने मत का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया. मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वरिष्ठ मतदाताओं ने खुशी जाहिर की. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने मौके पर…

Read More

Dehradun. केदारनाथ के कपाट रविवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. इस मौके पर 18,000 से अधिक श्रद्धालु वहां मौजूद थे. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर के कपाट बंद होने से पहले सुबह चार बजे वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराएं की गईं और सुबह साढ़े आठ बजे कपाट बंद कर दिए गए. उन्होंने बताया कि कपाट बंद होने की धार्मिक परंपराएं देखने के लिए 18,000 से अधिक तीर्थयात्री वहां पहुंचे. बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस बार 16.5 लाख से अधिक श्रद्धालु तीर्थयात्रा…

Read More

Lucknow. उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि वह जिस वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, उस पर पत्थर फेंके गए और उन्होंने रेल मंत्री और प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया. आजाद ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अभिभावकों और स्कूल शिक्षकों का बच्चों को इस विषय पर जागरूक करने का भी आह्वान किया. आजाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज सुबह मैं वंदेभारत ट्रेन से दिल्ली से कानपुर की यात्रा कर…

Read More

New Delhi. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने उस आयोग का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है, जिसका गठन यह समीक्षा करने के लिए किया गया था कि क्या अपना धर्म बदलकर सिख और बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्मों को अपनाने वाले व्यक्तियों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा दिया जा सकता है. एक नवंबर को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. दरअसल आयोग को 10 अक्टूबर को अपना कार्य समाप्त करना था लेकिन उसने अपनी रिपोर्ट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था जिसके बाद आयोग का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया गया.…

Read More

Devghar. रविवार की रात देवघर में बड़ी राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिली. क्योंकि रविवार रात गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद दिखे. इसका जब पटाक्षेप हुआ तो एक बड़ी तस्वीर सभी के सामने आई. बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नामांकन में प्रस्तावक बने वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू रविवार को देवघर में भाजपा में शामिल हो गये. सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर आयोजित समारोह में भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व चुनाव सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता विश्वा…

Read More

Garhwa. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी जुमलेबाज है. झारखंड में ना तो UCC और ना ही NRC लागू किया जाएगा. यहां सिर्फ सीएनटी और एसपीटी रहेगा. ये घर-परिवार को तोड़ने में लगे हैं. ये जहर उगलते हैं. उनके आगे विषधर भी फेल है. इन लोगों से बच के रहना है. पांच साल के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया, ये आप सभी ने देखा है. सीएम गढ़वा में झामुमो प्रत्याशी और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मतदान करने की अपील कर रहे थे. ये रंग-बिरंगे नेता व…

Read More

Mumbai. न्यूजीलैंड ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ही भारत को 25 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इस तरह से न्यूजीलैंड पहली टीम बन गई है जिसने भारतीय धरती पर तीन या इससे अधिक मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाकर भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम 29.1 ओवर में 121 रन पर आउट हो गई. भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 64 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने रविवार को काशीडीह समेत कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया. मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर पूर्णिमा दास साहू का स्वागत किया. मौके पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप सबके समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा की जीत तय है. इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में रोड शो भी किया. अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम दिखा.

Read More