Bhuvaneshvar. ओडिशा सरकार ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर की चारदीवारी मेघनाद पचेरी में आई दरारों की मरम्मत के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से मदद मांगी है. मंदिर के सेवादारों ने चिंता जताई है कि इसके परिसर के अंदर आनंदबाजार से आने वाला गंदा पानी इन दरारों से रिस रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि दीवार के कुछ हिस्सों पर शैवाल के धब्बे दिखाई देने लगे हैं. बारहवीं शताब्दी के मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंतित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने एएसआई से दीवार पर आवश्यक संरक्षण कार्य करने का आग्रह किया है. एसजेटीए के मुख्य प्रशासक…
Author: News Desk
Jamshedpur. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो रहा है. जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने रविवार को कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. कदमा के शास्त्रीनगर और रानीकुदर से अपनी पदयात्रा की शुरुआत करते हुए श्री राय कई क्षेत्रों में गये. कदमा के रामनगर में उन्होंने लोगों से मुलाकात कर पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई आदि के बारे में जानकारी ली. वे भाटिया बस्ती भी गये. यहां से वह साकची के शिवपुरी कॉलोनी पहुंचे. इसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी से इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ अजय कुमार के समर्थन में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से भव्य रोड शो का आयोजन किया गया. बिरसानगर संडे बाजार से रोड शो शुरू हुआ. रोड शो में कल्पना सोरेन, पूर्णिया (बिहार) के सांसद पप्पू यादव और झामुमो ओडिशा प्रदेश की अध्यक्ष अंजनी सोरेन ने भाग लिया और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की. रोड शो में जुटी भीड़ के बीच जगह-जगह पर फूल-मालाओं से कल्पना सोरेन, पप्पू यादव, अंजनी सोरेन व डा. अजय कुमार का स्वागत किया गया. कल्पना…
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विकास सिंह सुबह से ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के लिए निकल जा रहे हैं. मानगो के नेचर पार्क में जाकर मॉर्निंग वॉकर्स से मिलकर विकास सिंह ने समर्थन मांगा. मानगो के समता नगर में गोधन का त्योहार मना रही महिलाओं ने विकास सिंह को बुलाकर चना खिलाते हुए कहा कि वे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मददगार भाई हैं और बहनों ने गोधन की पूजा इस बार उनके लिए मन्नत मांगी है. विकास सिंह ने अनुग्रह नारायण कॉलोनी, पुराना सुभाष कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, बाल विहार सोनारी, कदमा जयप्रभा नगर में पदयात्रा कर…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने प्रेसवार्ता आयोजित कर अपना घोषणा पत्र जारी किया. उन्होंने अपने घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा, 24 घंटे पानी व बिजली उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य सुविधा, महिलाओं के लिए कॉलेज, मानगो में जाम से छुटकारा, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान, जिससे आत्महत्या रोकने के लिए होगा कार्य, पत्रकार के हित में कार्य करने सहित 18 बिंदुओं पर अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है. उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और रोजगार के पैमाने पर जमशेदपुर पश्चिम के हालात छिपे नहीं हैं. जाम की समस्या अलग है. जमशेदपुर शहर ने दो-दो…
Jamshedpur. कल्पना सोरेन मानगो के उलीडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल हुईं. यहां उन्होंने जनता को 2019 के चुनाव की याद दिलाई और इसबार की विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से एक भी सीट न देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए भाजपा को राज्य की सत्ता से दूर रखना जरूरी है, क्योंकि भाजपा ने कभी आदिवासी, मूलवासी और पिछड़े वर्ग के हितों का समर्थन नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में भ्रम और विभाजन फैलाकर केवल अपने स्वार्थ की राजनीति करती है. उन्होंने पिछड़े वर्ग के आरक्षण का…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी और इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार महुआ माजी के पक्ष में रांची में रोड शो निकाला. नेपाल हाउस उर्स मैदान से शुरू होकर यह रोड शो चुटिया होते हुए करीब रात 8:20 बजे कर्बला चौक पहुंचा. इसमें मुख्यमंत्री के कारकेड के साथ दर्जनों वाहनों का काफिला शामिल हुआ. इस दौरान वहां पहले से ही हजारों लोगों की भीड़ उनके स्वागत के लिए खड़ी थी. मुख्यमंत्री का कारकेड बड़ी मुश्किल से सभा स्थल तक पहुंचा. यहां उन्होंने मंच के पहले ही गाड़ी की छत पर खड़े होकर अपना भाषण पूरा किया. इस दौरान भाजपा और पूरा…
Ranchi. हेमंत सोरेन की सरकार ने साढ़े चार साल कुछ नहीं किया और जब अब विधानसभा चुनाव आया, तो मंईयां सम्मान योजना शुरू की. यह सास और बहू में झगड़ा लगाने वाली योजना है. सास की पेंशन बंद कर बहू को एक हजार रुपये दिये जा रहे हैं. जिससे घर में सास और बहू के बीच झगड़ा हो जा रहा है. ये बातें भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा ने कहीं. श्री सरमा रविवार को टोटो में बिशुनपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे…
Jamshedpur.जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने सिदगोड़ा स्थित महिला विश्वविद्यालय परिसर में मतदान कर्मी, पुलिस बल एवं गृह रक्षक, अनिवार्य सेवा, अन्य श्रेणी, वोटर ऑन इलेक्शन ड्यूटी के लिए बनाए गये पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, डीटीओ धनंजय, सीओ जमशेदपुर सदर मनोज कुमार मौजूद रहे. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अब तक हुए मतदान की जानकारी ली. साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गाइड किये जाने तथा मतदान सुविधा केंद्र में बिजली, पेयजल, शौचालय, पंखे आदि की उपलब्धता से…
Jagannathpur. जगन्नाथपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने रविवार को सारंडा जंगल के सुदूरवर्ती गांव करमपदा, बंकर व किरीबुरु के टाउनशिप क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वर्तमान की गठबंधन सरकार से कई बार माइंस की खदानों को खोलने का आग्रह किया गया. लेकिन हेमंत सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी. हेमंत सोरेन सरकार ने ग्रामीण जनता के साथ ही युवाओं व आम जनता को हमेशा से छलने का काम किया है. एक तरफ हेमंत सोरेन कहते हैं कि हमारी पार्टी को गैर आदिवासी वोट नहीं चाहिये. इससे पहले वे अपनी…
