Author: News Desk

Ranchi. निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने श्रम विभाग के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की. सीईओ ने सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सभी संस्थानों के नियोजकों को कहा कि वे अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों को मतदान के दिन 13 और 20 नवंबर को मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश दें. उन कर्मियों में दैनिक मजदूर भी शामिल हैं, जो राज्य के पंजीकृत मतदाता हैं. के रवि ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा इस बात का वृहत प्रचार-प्रसार किया जाए. साथ ही उन्हें मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित भी करें.…

Read More

Ranchi.केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार पाहन के समर्थन में सभा को संबोधित किया. इस दौरान शिवराज सिंह ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, गठबंधन सरकार ने वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर राज्य को तबाह और बर्बाद कर दिया है. पूरे प्रदेश को लूट लिया है. यहां नेताओं और मंत्रियों के घरों से पैसों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं और झारखंड की जनता त्राही-त्राही कर रही है. जेएमएम ने झारखंड को विनाश…

Read More

Mumbai.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि 2000 रुपये के 98.04 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,970 करोड़ रुपये के ऐसे नोट जनता के पास हैं. आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी. आरबीआई ने कहा कि 19 मई, 2023 को कारोबार बंद होने पर कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में थे. प्रचलन में शामिल नोटों का मूल्य 31 अक्टूबर, 2024 को कारोबार बंद होने पर 6,970 करोड़ रुपये रह…

Read More

New Delhi. वित्त मंत्रालय ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्ति डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा के स्थान पर होगी जिनका विस्तारित कार्यकाल 14 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर का यह पद अर्थशास्त्रियों के लिए है. चयनित उम्मीदवार मौद्रिक नीति विभाग की देखरेख करेगा और दर निर्धारण समिति ‘मौद्रिक नीति समिति’ का सदस्य भी होगा. पात्रता के लिए यह होगी योग्यता सार्वजनिक घोषणा में उल्लिखित पात्रता मानदंडों के अनुसार, आवेदकों के पास भारत सरकार में सचिव या समकक्ष स्तर पर अनुभव सहित लोक प्रशासन…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है. बीजेपी के कई नेता झामुमो में शामिल हो रहे हैं. पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के बाद अब इसमें बड़ा नाम बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान का जुड़ गया है. पासवान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और वे झामुमो में शामिल हो गए हैं. जवाहर पासवान ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेज दिया है. अपने इस्तीफा में पासवान ने कहा है कि प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए मुझे समय-समय पर प्रदेश के नेताओं द्वारा अपमानित किया जा रहा है.…

Read More

Jamshedpur. भाजपा ने जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार पर बड़ा हमला बोला. जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने डॉ अजय को नेता के रूप में फ्लॉप बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति में पलटूराम जैसी उपलब्धि इनके खाते में है. ये कभी एक जगह नहीं टिकते हैं. दरअसल, ये चुनौतियों का सामना करने में कभी सक्षम नहीं रहे हैं. यही वजह है कि पेशा दर पेशा और पार्टी दर पार्टी बदलते रहे हैं. उक्त बातें सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी एवं जमशेदपुर महानगर जिला मंत्री पप्पू सिंह ने…

Read More

New Delhi.लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गयी है. फिलहाल शारदा सिन्हा की हालत गंभीर होने के कारण उनको दिल्ली एम्स के ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. उनके बेटा अंशुमान ने अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करते हुए ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि अब मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई है. यह खबर सच है, प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरूरत है, क्योंकि मां की हालत फिलहाल बहुत गंभीर है.पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा ने छठ पूजा से ठीक पहले वेंटिलेटर पर चली गयी है. बिहार कोकिला शारदा…

Read More

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी की पोटका विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मीरा मुंडा आज ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नुवाग्राम, जुड़ी, सामरसाई, रांगामाटिया और बड़ाभुमरी गाँव पहुंची. उनके साथ जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने क्षेत्र के महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना. इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे, जिन्होंने जोश और उत्साह के साथ मीरा मुंडा का…

Read More

Chaibasa. चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो झारखंड के विरोधी थे, आज उनकी गोद में झामुमो बैठ चुका है. कांग्रेस आदिवासी विरोधी रही है. इसी कांग्रेस के सहारे झामुमो सरकार चला रहा है. सत्ता के लिए उसने इनसे गले मिला गया. पीएम मोदी ने कहा कि हो भाषा को उचित सम्मान मिलेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोटी, बेटी और माटी की पुकार है. झारखंड में एनडीए की सरकार बनाएं. बीजेपी ने रांची में धरती आबा बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनाया है. बिरसा मुंडा के…

Read More

Dehradun. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 36 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. बस में 60 यात्री सवार थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अल्मोड़ा के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि 22 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने रामनगर में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया.जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस पौड़ी से रामनगर जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में यह दुर्घटना हुई. पांडे…

Read More