Author: News Desk

Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने शास्त्रीनगर और साकची में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया. मानगो के शंकोसाई के रहने वाले निवासियों के साथ बैठक भी की. उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित मतदाताओं को दी. सोनारी व धातकीडीह के युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथसोनारी एवं धातकीडीह के काफी संख्या में युवा कदमा के केंद्रीय चुनावी कार्यालय में पहुंचे और बन्ना गुप्ता के प्रति अपनी आस्था जतायी. बन्ना गुप्ता ने सबको कांग्रेस का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल कराया. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग लूटने वालों की गंदी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के लिए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने सोमवार को गोलमुरी, काशीडीह समेत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 22 इलाके में पदयात्रा व जनसभाएं की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. डॉ अजय कुमार ने सबसे पहले विद्यापतिनगर से पदयात्रा की शुरुआत की. इसके बाद ओड़िया समाज के साथ बैठक की. भुइयांडीह इंद्रानगर में लोगों के साथ बैठक के बाद उन्होंने गाढ़ाबासा, साकची पलंग मार्केट, तिलक नगर, बागुनहातु, सिदगोड़ा, देवनगर, साकची गुरुद्वारा बस्ती, सिदगोड़ा गड्ढ़ा मैदान क्षेत्र में पदयात्रा की. साथ ही मोहरदा…

Read More

Jamshedpur. चेन्नइयन एफसी की टीम ने सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक मैच में मेजबान जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 5-1 से रौंद दिया. इस मैच में जमशेदपुर फुटबॉल की डिफेंस बेहद कमजोर दिखी. इसके अलावा खिलाड़ियों के बीच भी किसी तरह का कोई तालमेल देखने को नहीं मिला. मात्र तीन मिनट के भीतर ही चेन्नई ने 2-0 की की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद पूरे मैच में जमशेदपुर की टीम संघर्ष करती हुई दिखी. वहीं, चेन्नई की टीम ने जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सात साल के लंबे इंतजार के बाद…

Read More

Ranchi.रांची-झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. इस बीच आदर्श चुनाव आचार संहिता की छिटपुट घटनाएं भी सामने आ रही हैं. अभी तक आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 31 प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उनमें सर्वाधिक 18 मामले गढ़वा जिले में दर्ज हुए हैं, जबकि रांची, सिमडेगा और रामगढ़ जिले में दो-दो मामले दर्ज हुए हैं. सरायकेला, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, जामताड़ा, हजारीबाग और पलामू जिले में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं. अब तक राज्य में 147.80 करोड़ के…

Read More

Ranchi.मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर व सब जूनियर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गयी. इसमें 93 अंकों के साथ रांची की टीम विजेता बनी, जबकि 33 अंक के साथ वेस्ट सिंहभूम की टीम उप विजेता बनी. इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 220 बालक-बालिक, महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए थे. समापन समारोह में मुख्य अतिथि भू राजस्व विभाग के विशेष सचिव शशि प्रकाश झा, विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडे ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर…

Read More

Mumbai.सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसमें बीएसई सेंसेक्स 1,433.61 अंक गिरकर 78,290.51 पर बंद हुआ. इस गिरावट का कारण विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बढ़ती अस्थिरता रहा. इस भारी गिरावट से घरेलू बाजार में लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा. निफ्टी50 भी इसी तरह 458.45 अंक गिरकर 23,845.90 पर पहुंच गया, जिससे अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांकों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा. आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के फैसलों के प्रति अनिश्चितता ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ाई…

Read More

Agra. उत्तर प्रदेश के आगरा के पास एयर फोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट समेत 3 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई.विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. मिग-29 विमान क्रैश पर भारतीय वायुसेना का बयान सामने आया है. बताया गया, आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इससे पहले रक्षा अधिकारी ने बयान दिया था…

Read More

Ottawa.कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया. हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे. उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं. हिंसा की…

Read More

Patna.बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को घोषणा की कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर हिंदू तीर्थस्थल अजगैबीनाथ धाम के नाम पर रखा जाएगा. पटना में आयोजित एक समारोह में चौधरी ने कहा, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम जल्द ही हिंदू तीर्थस्थल अजगैबीनाथ धाम के नाम पर रखा जाएगा. इस संबंध में संबंधित नगर परिषद द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया है और इसे जल्द ही रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए सक्षम प्राधिकरण को भेजा जाएगा. सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ मंदिर भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है. मंदिर के प्रांगण…

Read More

Ranchi. निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने श्रम विभाग के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की. सीईओ ने सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सभी संस्थानों के नियोजकों को कहा कि वे अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों को मतदान के दिन 13 और 20 नवंबर को मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश दें. उन कर्मियों में दैनिक मजदूर भी शामिल हैं, जो राज्य के पंजीकृत मतदाता हैं. के रवि ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा इस बात का वृहत प्रचार-प्रसार किया जाए. साथ ही उन्हें मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित भी करें.…

Read More