Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ISL MATCH IN ‘JRD’: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के मैच में चेन्नइयन एफसी का दमदार प्रदर्शन, मेजबान जमशेदपुर को 5-1 से रौंदा
    Headlines

    ISL MATCH IN ‘JRD’: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के मैच में चेन्नइयन एफसी का दमदार प्रदर्शन, मेजबान जमशेदपुर को 5-1 से रौंदा

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. चेन्नइयन एफसी की टीम ने सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक मैच में मेजबान जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 5-1 से रौंद दिया. इस मैच में जमशेदपुर फुटबॉल की डिफेंस बेहद कमजोर दिखी. इसके अलावा खिलाड़ियों के बीच भी किसी तरह का कोई तालमेल देखने को नहीं मिला. मात्र तीन मिनट के भीतर ही चेन्नई ने 2-0 की की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद पूरे मैच में जमशेदपुर की टीम संघर्ष करती हुई दिखी. वहीं, चेन्नई की टीम ने जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सात साल के लंबे इंतजार के बाद जीत हासिल की.

    चेन्नइयन एफसी की जीत में जमशेदपुर एफसी के सेंटर-बैक प्रतीक चौधरी ने छठे मिनट में (गोल आत्मघाती), फॉरवर्ड इरफान याडवाड़ ने 22वें, स्कॉटिश विंगर कॉनर शील्ड्स ने 24वें, कोलंबियाई स्ट्राइकर विल्मर जॉर्डन गिल ने 54वें और ब्राजीली अटैकिंग मिडफील्डर लुकास ब्राम्बिल्ला ने 71वें मिनट में गोल किए. इरफान याडवाड़ को एक गोल करने और दो में सहायता प्रदान करने लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. चेन्नइयन एफसी सात मैचों में तीन जीत, दो ड्रॉ और दो हार से 11 अंक लेकर तालिका में आठवें से छठे स्थान पर आ गई है.

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    वहीं, रेड माइनर्स की लगातार दूसरी हार और अपना गढ़ ढहने से हेड कोच खालिद जमील जरूर निराश होंगे. जमशेदपुर एफसी सात मैचों में चार जीत और तीन हार से 12 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है. रेफरी ने जेएफसी के मुख्य कोच दिखाया रेड कार्ड जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच खालिद जमील को रेफरी ने मैच के 74वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया. जिस वजह से उनको मैदान छोड़ना पड़ा. खालिद जमील अगले मैच में जेएफसी को अपनी सेवा नहीं दे पायें.

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    defeated host Jamshedpur by 5-1 ISL MATCH IN 'JRD': Chennaiyin FC's strong performance in the Indian Super League match played at JRD Tata Sports Complex
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group