Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
Breaking News

Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

विशिष्ट वक्ताओं ने एकता, अनुशासन, नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्टता पर दिया जोर
News DeskBy News DeskAugust 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में सोमवार को नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर (TSG बिल्डिंग) में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों का संस्थान में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें एनआईटी जमशेदपुर के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं तथा विभिन्न अवसरों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों के आगमन, दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगीत और अतिथियों के अभिनंदन के साथ हुई। इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को संस्थान की सुविधाओं और अवसरों की दी जानकारी

डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) प्रो. अशोक कुमार ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए एनआईटी जमशेदपुर में उपलब्ध विभिन्न अवसरों, सुविधाओं और विद्यार्थी जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। डीन (एकेडमिक) प्रो. एम. के. सिन्हा ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अध्ययन के अवसरों और संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व से अवगत कराया।

विभागाध्यक्षों और विभिन्न फैकल्टी-इन-चार्ज ने भी विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों के शैक्षणिक कार्यक्रमों, सुविधाओं और सहयोग सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने एकता और राष्ट्रसेवा पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल जितेंद्र सिंह, वीएसएम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सशस्त्र बलों में एकता, अनुशासन, नेतृत्व और निःस्वार्थ सेवा की भावना पर प्रकाश डाला।

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के सैनिकों ने एक राष्ट्र के रूप में मिलकर युद्ध लड़ा। यह राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को दर्शाता है, जो धार्मिक सीमाओं से परे है।

मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने सैन्य जीवन के सिद्धांत “Unlimited Liability” का उल्लेख करते हुए साहस, जिम्मेदारी और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की तत्परता के महत्व को रेखांकित किया।

निदेशक ने विद्यार्थियों को नवाचार और उत्कृष्टता के लिए किया प्रेरित

एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक और शोध के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्टता, अनुशासन, नवाचार और जिम्मेदार नागरिकता की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

कर्नल आर. पी. सिंह ने अनुशासन और दृढ़ता का दिया संदेश

विशिष्ट अतिथि कर्नल आर. पी. सिंह (सेवानिवृत्त) ने विद्यार्थियों को अनुशासित, केंद्रित और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता के लिए कड़ी मेहनत, चरित्र, जिम्मेदारी और दृढ़ता को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विभागों में होगा संवाद सत्र

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों में नव प्रवेशित विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के साथ दोपहर 3:30 बजे से संवाद सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विभाग, फैकल्टी सदस्यों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और संस्थान के समग्र शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन स्टूडेंट्स काउंसिल के अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ एनआईटी जमशेदपुर में 2026 बैच के विद्यार्थियों की नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत हुई। संस्थान ने विद्यार्थियों को ज्ञान, नवाचार, उत्कृष्टता और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026
Recent Post

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026

Potka Block Office में विधायक संजीव सरदार की अनोखी जांच… गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे, लेटलतीफी पर कर्मचारियों को माला पहनाकर दी हिदायत

October 14, 2026

Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group