Author: News Desk

New Delhi. दिल्ली एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। कल शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था. वो आईसीयू में थी. 3 नवंबर को हालत में थोड़ा सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया. लेकिन 4 नंवबर की शाम को उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था, जिसके बाद से वो वेंटिलेटर पर थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से आज फोन पर बात की थी. उन्होंने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य…

Read More

Ranchi. ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया, जिसमें युवाओं के लिए 10 लाख नौकरियां और गरीबों के लिए 15 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवरेज का वादा किया गया है. ‘इंडिया’ गठबंधन के चुनाव घोषणापत्र में ‘7 गारंटी’ शामिल हैं जिनमें सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण को अनुसूचित जनजातियों के लिए 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की…

Read More

Ranchi. भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पार्टी से बगावत करने वाले जमशेदपुर से विकास सिंह, राजकुमार सिंह व शिवशंकर सिंह समेत राज्यभर के 30 बागियों को नेता को भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है. झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन करने वालों को निष्कासित कर दिया है. निष्कासित किए गए नेताओं में 4 महिला हैं, जो पलामू, हजारीबाग और दुमका की हैं. निष्कासित नेताओं…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है. मंगलवार को साकची के आमबागान में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले पूर्णिमा ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाये. पूर्णिमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने वर्ष 2019 के चुनाव में जो वादे किए थे, उसे पूरे नहीं किए. पूर्णिमा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन वाली सरकार ने युवाओं को छला है. उनको सरकारी नौकरी देने का वादा किया था. नौकरी नहीं देने की…

Read More

Jamshedpur. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जमशेदपुर में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर ‘‘विनाश और भ्रष्टाचार का अग्रदूत’’ होने का आरोप लगाया. उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य में ‘‘लव जिहाद और भूमि जिहाद’’ में लिप्त बांग्लादेशी घुसपैठियों को प्रवेश की अनुमति दे रहा है. आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झारखंड की जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश रची गई थी. योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन भ्रष्टाचार और विनाश का अग्रदूत है. इस शासन के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध पैसों की सूचना मिलने पर आज मंगलवार की सुबह राजधानी रांचीi में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. रांची पुलिस की टीम नामकुम थाना क्षेत्र में स्थित YBN University, उसके चेयरमैन रामजी यादव के घर समेत पांच जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी, चुनाव के दौरान कैश जमा करने की सूचना पर हुई. चुटिया साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित चेयरमैन के घर से 67. 62 लाख कैश, 535 ग्राम सोने के गहने व 1.6 किलो चांदी के जेवर व एक हीरे का हार मिला. 73 लाख का एफडी बॉन्ड पेपर भी मिला…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध खनन मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसमें झारखंड के 3 जिले शामिल हैं. केंद्रीय एजेंसी ने जिन लोगों के यहां रेड मारी है, वे सभी पंकज मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं. छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने 60 लाख रुपये और एक किलो सोना और कुछ चांदी के आभूषण बरामद किया है. वहीं अब तक की तलाशी में 61 जिंदा कारतूस (9 मिमी) के अलावा संपत्तियों से संबंधित खरीद बिक्री का पेपर, शेल कंपनियों से संबंधित दस्तावेज,…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने 7:2 के बहुमत के फैसले में मंगलवार को कहा कि संविधान के तहत सरकारों को ‘‘आम भलाई’’ के लिए निजी स्वामित्व वाले सभी संसाधनों को अपने कब्जे में लेने का अधिकार नहीं है. हालांकि, भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि सरकारें कुछ मामलों में निजी संपत्तियों पर दावा कर सकती हैं. प्रधान न्यायाधीश द्वारा सुनाए गए बहुमत के फैसले में न्यायमूर्ति कृष्णा अय्यर के पिछले फैसले को खारिज कर दिया गया, जिसमें कहा गया था कि सभी निजी स्वामित्व वाले संसाधनों को संविधान के अनुच्छेद…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर में पत्नी से विवाद होने पर पति ने 22 वर्षीय पत्नी चंद्रमणि मुर्मू की टांगी से मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस ने हत्या मामले में मृतका के पति एस मुर्मू को गिरफ्तार किया है. उसके पास से खून से सनी टांगी भी बरामद कर ली है. शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने बताया कि पत्नी करनडीह में मेला जाने के लिए जिद कर रही थी. उसने इसके लिए मना कर दिया.…

Read More

Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने आगामी विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राष्ट्रपति मुर्मू को एक पत्र लिखकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गढ़वा और चाईबासा दौरे के कारण ‘नो-फ्लाई जोन’ निर्धारित किया गया. झामुमो प्रवक्ता प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्र में कहा, हमारे स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन अपराह्न…

Read More