Author: News Desk

Bahragora. बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है. इसके तहत मंगलवार को दो वाहन से छह लाख पचास हजार रुपये बरामद कर जब्‍त किए गए. जांच टीम में शामिल मजिस्ट्रेट रजत कुमार ने जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार से चार लाख रुपये जब्‍त किये. वहीं इसी चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट अभिजीत बेरा और उनकी टीम ने गाड़ियों की जांच के क्रम में ओडिशा के पुरी निवासी बटकृष्ण महापात्र के कार से 2 लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये. दोनों व्यक्ति द्वारा सही…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा में खरकई नदी के बड़ौदा घाट पर किशोर को बचाने के दौरान रानीडीह निवासी अनिल मुर्मू (25) की डूबने से मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है. अनिल मुर्मू बड़ौदा घाट पर नहाने के लिए गया था. इसी क्रम में उसने देखा कि एक बच्चा नदी में नहाने के दौरान डूब रहा है. वह बिना कुछ सोचे बच्चे को बचाने के लिए नदी में कूद गया. उसने डूबते हुए बच्चे को बचाकर नदी से बाहर निकाल दिया. लेकिन उसी क्रम में वह पानी में डूबने लगा. अनिल को डूबते देखकर आसपास के लोग उसे…

Read More

Bhubneshwar.ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार सुबह चलती ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि भद्रक जिले के चरंपा स्टेशन के निकट नंदन कानन एक्सप्रेस पर हुई इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस को अपनी निगरानी में सुरक्षित पुरी तक पहुंचाया. साथ ही कहा कि मामले की जांच अब जीआरपी कर रही है. आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस (12816) के गार्ड ने सूचित किया कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी…

Read More

New Delhi.रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि उसने एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक त्योहारी मौसम के दौरान 7,663 विशेष ट्रेन की सेवाओं को अधिसूचित किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 73 प्रतिशत अधिक है. बोर्ड के दावे के बावजूद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट हैं, जिनमें ट्रेन में अत्यधिक भीड़ और शौचालयों में यात्री बैठे हुए दिख रहे हैं. रेलवे बोर्ड की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “ पूजा/दिवाली/छठ 2024 के लिए एक अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 के बीच कुल 7,663 विशेष रेलगाड़ियां अधिसूचित की गई हैं. पिछले साल इसी अवधि…

Read More

Ranchi. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज मंगलवार को निर्वाचन सदन में कहा कि मतदाता पर्ची मतदाता पहचान पत्र नहीं है. पूर्व में ऐसा देखने को मिला है कि मतदाता पर्ची को पहचान पत्र समझ कर लोग मतदान करने पहुंच जाते हैं और अनावश्यक रूप से परेशान होते हैं. मतदाता पहचान पत्र के अलावा कुल 12 तरह के आइडी प्रूफ मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत हैं. उसके अतिरिक्त किसी भी तरह के अन्य पहचान पत्र मतदान के लिए वैध नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदाता पर्ची का वितरण…

Read More

Ranchi. केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन सरकार ने झारखंड जैसे सुंदर राज्य को लूटकर खोखला कर दिया है. झारखंड में जेएमएम सरकार बालू, पत्थर, खनिज और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र से भेजी गयी करोड़ों की राशि डकार गयी. इस बार झारखंड से जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है और झारखंड में सुशासन स्थापित करना है. जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के रहते झारखंड की जनता सुखी नहीं हो सकती है. हेमंत सोरेन तो झारखंड के लिए…

Read More

Jamshedpur: झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत हैं, चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने साथ करने हेतु जनसंपर्क,सभा एवं पदयात्रा कर रहे हैं. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की बहुरानी पूर्णिमा दास को बीजेपी ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव का सर्वाधिक हॉट सीटों में से एक सीट है. इस हाई प्रोफाइल सीट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहूरानी पूर्णिमा दास और कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार के…

Read More

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को दीपावली के ‘‘फुस्स पटाखे’’ करार देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक शक्तिशाली रॉकेट है जो झारखंड को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी. सिंह ने रांची के हटिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू के झामुमो के ‘डूबते जहाज’ को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में कौन सरकार बनाएगा. उन्होंने कहा, ‘दीपावली का त्योहार अभी-अभी संपन्न हुआ है। झामुमो, कांग्रेस…

Read More

New Delhi.कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड में की गई एक टिप्पणी का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें अपने पद की मर्यादा और इकबाल का ख्याल रखना चाहिए. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि सी-ग्रेड हिंदी फिल्मों के खलनायक वाले संवाद प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंड की एक चुनावी सभा में सत्तारूढ़ गठबंधन पर तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचाने का आरोप लगाया और उन्हें ‘घुसपैठिया समर्थक’ और ‘माफिया का गुलाम’ करार देते हुए कहा कि अगर उनकी यही ‘कुनीति’…

Read More

Ranchi. केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को यहां कहा कि पार्टी के “विचार सड़े” हुए हैं और वह “बंटेंगे तो कटेंगे” में विश्वास करती है. खरगे ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी झारखंड में सत्ता हथियाने और अपने आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने की साजिश कर रही है. राजधानी रांची में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये खरगे ने कहा, ‘भाजपा के विचार सड़े हुये हैं और वह बंटेंगे तो कटेंगे में विश्वास करती है. वह जाहिर तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…

Read More