Jamshedpur. जमशेदपुर छठ पूजा के दौरान घर बंद होने का फायदा चोर काफी आसानी से उठाते हैं. ऐसे में छठ पूजा के दौरान बंद घरों की सुरक्षा के लिए जमशेदपुर पुलिस ने बाइक दस्ता को तैयार किया है. यह बाइक दस्ता पूजा के दौरान कई क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेगा. ताकि गृहभेदन पर रोक लगायी जा सके. बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने झंडी दिखाकर बाइक दस्ता को रवाना किया. इस दस्ता में कुल 18 बाइक शामिल है. प्रत्येक दस्ता में छह-छह बाइक शामिल है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि यह दस्ता विशेष रूप…
Author: News Desk
Jamshedpur. कपाली कदमडीह के मो उमैर अली की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर ली है. पुलिस ने इस मामले में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी सोनू भुइयां को गिरफ्तार किया है. कपाली ओपी में पूछताछ के बाद पुलिस ने सोनू भुइयां को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि गत 24 जुलाई को कदमडीह निवासी मो. उमैर अली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उक्त हत्याकांड में मृतक के पिता उमर अली ने कपाली ओपी में छोटू उर्फ सफाउद्दीन, मो. इरफान अली और आदित्यपुर…
रांची. झारखंड में पहले चरण के चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया. 13 नवंबर को 43 सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं. लिहाजा, आसमान में उड़न खटोलों की संख्या बढ़ गई है. सभी पार्टियां वोटरों को रिझाने में जुटी हैं. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री समेत तमाम दलों के बड़े-बड़े नेताओं का दौरा हो रहा है. सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण, यूसीसी, घुसपैठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, क्राइम, पलायन जैसे मुद्दे छाए हुए हैं. दूसरी तरफ राजधानी में पोस्टर वार चल रहा है. भाजपा और झामुमो के बीच जनहितैषी साबित करने की होड़ मची हुई है. शहर के सभी…
रांची. रांची की मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली का नाम राजेन्द्र यादव है. वह खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर का रहने वाला है. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि गत 16 जुलाई की रात हरहु बसरिया निर्माणाधीन पुल पर धावा बोलकर पीएलएफआई के नक्सलियों ने भय एवं दहशत फैलाकर कार्यरत मजदूरों के साथ लेवी की मांग को लेकर मारपीट की गई थी. साथ ही निर्माण कार्य को बन्द करा दिया गया था. इस घटना को लेकर ठेकेदार के जरिये थाने में पीएलएफआई संगठन…
दुमका. जिले के अलग-अलग दो थाना क्षेत्र में डूबने से तीन की मौत. पहली घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र में घटी. जहां रील बनाने के चक्कर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. दूसरी घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप तालाब में मछली मारने गए दो व्यक्ति की डूबने से मौत की सूचना. पुलिस स्थानीय लोगो की मदद से तलाश में जुटी. जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी के पीछे बने डोभा में डूबने से एक युवक की अकाल मौत हो गई. मृतक युवक दीपक हाड़ी 22 वर्ष पिता सुदर्शन हाड़ी अपने भाई के साथ…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनाव प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी. सोरन ने विधानसभा चुनाव के लिए बरहैट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है. वर्ष 1855 में संथाल विद्रोह की अगुवाई करने वाले सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू रविवार को देवघर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की…
New Delhi. विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा – 2025 आठ जून को आयोजित की जाएगी. संघ लोक सेवा आयोग ने यह जानकारी दी है. आयोग ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) अधिकारियों की भर्ती के लिए योजना में बदलाव के बाद उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के लिए पिछले महीने परीक्षा स्थगित कर दी थी. यूपीएससी द्वारा ईएसई प्रारंभिक/चरण-I परीक्षा नौ फरवरी 2025 को आयोजित की जानी थी. आयोग द्वारा जारी परीक्षा की समय सारिणी के अनुसार अब यह आठ जून 2025 को आयोजित की जाएगी. रेल मंत्रालय ने…
Brahmpur. ओडिशा के गंजम जिले में प्रसिद्ध तारा तारिणी मंदिर से 10 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण लूट लिए गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तमपुर के पहाड़ी पर स्थित मंदिर से देवताओं के मुकुट, छत्र और मुखौटों को लूटा गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बदमाशों ने मुख्य हुंडी (दान पेटी) लूटने की भी कोशिश की, हालांकि इसमें वह सफल नहीं हुए. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दो अन्य हुंडियों को तोड़कर पैसे लूट लिए हैं, हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया कि उन्होंने कितने पैसे लूटे हैं. अधिकारी ने…
Sahibgunj. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध खनन मामले में झारखंड में छापेमारी के दौरान साहिबगंज के पूर्व जिला खनन अधिकारी विभूति कुमार से 13 लाख रुपये से अधिक की नकदी और लगभग 52 लाख रुपये के आभूषण जब्त किए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एजेंसी ने उस मामले के सिलसिले में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व सहयोगी पंकज मिश्रा का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज नामजद आरोपियों में हैं. अब तक 75 लाख रुपये जब्त अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के दलों…
New Delhi.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को बुधवार को मंजूरी दे दी. पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों (क्यूएचईआई) में दाखिला लेने वाला कोई भी विद्यार्थी पाठ्यक्रम से संबंधित ट्यूशन शुल्क और अन्य खर्चों की पूरी राशि के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों से बिना किसी जमानत या गारंटर के ऋण हासिल करने के लिए पात्र होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए यह एक बड़ा प्रोत्साहन है। मंत्रिमंडल ने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के…
