Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को टिनप्लेट, भुईंयाडीह और भालूबासा समेत कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने डॉ अजय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. 25 वर्षों के कुशासन का जिक्र करते हुए लोगों ने इससे मुक्ति दिलाने की मांग डॉ अजय से की. मौके पर डॉ अजय ने कहा कि जमशेदपुर से गुंडागर्दी हटाने के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करुंगा. सीएम मॉडल स्कूल और नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन मेरी पहली प्राथमिकता है. वहीं महिलाओं की सुरक्षा के साथ…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली ‘डबल इंजन’ सरकार ने राज्य को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे धकेल दिया. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में पिछली भाजपा सरकार के दौरान हजारों स्कूल बंद कर दिए गए और गरीबों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना रांची के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, भाजपा की पिछली डबल इंजन सरकार ने झारखंड को आगे बढ़ाने के बजाय…
Seraikela. राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार धीरे-धीरे अपने चरम पर है. सभी दल अपने प्रत्याशी की जीत के लिए वोटरों को गोलबंद करने में जुटे हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला में गणेश महली के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर बरसे. हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी मूलवासी के अधिकार के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं. हम लोगों ने आपके लिए कार्य किया है, इसलिए आप सभी का आशीर्वाद मांगने आए हैं. आप अपनी ताकत हमें दीजिए. आपको इन शैतानों से बचाने की जिम्मेदारी मैं लेता हूं. बेटी की…
Ranchi. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के चुनाव चिह्न का कथित रूप से इस्तेमाल करने को लेकर राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन के अपने सहयोगियों के खिलाफ बुधवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई. पार्टी ने अपनी शिकायत में कहा कि माकपा झारखंड में ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस) गठबंधन का हिस्सा नहीं है और वह 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अपने दम पर नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है. शिकायत के अनुसार, ‘‘माकपा राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच हुए सीट बंटवारा समझौते में शामिल नहीं है.…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 2019 में अवैध तरीके से ढांचों को गिराने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से नाखुशी जताई और सड़कें चौड़ी करने एवं अतिक्रमण हटाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने उत्तर प्रदेश को निर्देश दिया कि उस व्यक्ति को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए जिसका घर 2019 में सड़क चौड़ी करने की एक परियोजना के लिए गिरा दिया गया था. पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति किसी तरह की रिश्वत की पेशकश करता है या उन्हें रिश्वत के लेन-देन और निर्वाचकों को डराने-धमकाने के मामले की जानकारी मिलती है तो शिकायत दर्ज करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या- 0657-2440111, 0657-2221717 अथवा 0657-2221718 पर सूचित करें. सूचना की जांच के बाद आरोपियों के विरूद्ध दोष सिद्ध होने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (मीडिया कोषांग) की ओर से आज बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि विधानसभा…
Kiriburu.झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नक्सली संगठनों का पर्चा, बैनर व पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. भाकपा माओवादी ने सारंडा, कोल्हान व पोड़ाहाट वन प्रमंडल क्षेत्र के जंगलों में पोस्टर चिपाकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है. हालांकि, भाकपा माओवादी की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी द्वारा चिपकाये गये इस पोस्टर का असर राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार और आम जनता पर नहीं दिख रहा है. नक्सलियों ने जो पत्र जारी किया है, उसमें भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा अंबानी-अडानी, टाटा-बिरला, जिंदल-मित्तल आदि बड़ी कंपनियों व पूंजीपतियों के…
Potka. पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि जिस तरह बाहरी और भीतरी की बात फैलायी जा रही है, वह बहुत ख़तरनाक है. उन्होंने कहा वह झारखंड की माटी में जन्मी और पली हैं, लेकिन मुझे ही बाहरी बताकर क्या सन्देश देने की कोशिश हो रही है? यह आप सहज समझ सकते हैं. श्रीमती मुंडा हाता चौक पर भाजपा कार्यालय में प्रेस से बाते कर रही थीं. उन्होंने कहा कि मुझसे मिलने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है, मैं हमेशा सुख-दुःख में आपके साथ और आपके बीच रहूंगी. मीरा मुंडा ने कहा,उनका लक्ष्य…
Washington.डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए.यह एक पूर्व राष्ट्रपति के लिए असाधारण वापसी है; जिन्होंने चार साल पहले पराजय स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, अमेरिकी संसद परिसर में हिंसक विद्रोह को जन्म दिया था, जिन्हें आपराधिक आरोपों में दोषी ठहराया गया था और जो दो बार हत्या के प्रयासों से बच चुके हैं. विस्कोन्सिन में जीत के साथ ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए. ट्रंप की यह जीत राजनीति के प्रति उनके खुलेपन को प्रमाणित करती है. उन्होंने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर व्यक्तिगत रूप…
Patna. बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका और ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का 5 नवंबर की रात 9 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया. छठ महापर्व के नहाय खाय की संध्या पर आई इस खबर ने पूरे बिहार को गमगीन कर दिया. शारदा सिन्हा के गीतों को बिना छठ पूजा अधूरी है. एम्स से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर निकल चुका है. बुधवार की सुबह 9:40 बजे इंडिगो की फ्लाइट से शव को पटना लाया जा रहा है. पटना में दोपहर 12 बजे के बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को…
