Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»US Presidential Election: अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की ऐतिहासिक जीत, अगले राष्ट्रपति होंगे, कड़ी टक्कर के बाद भी हार गयीं कमला; दोस्त ट्रंप को पीएम मोदी ने दी बधाई
Breaking News

US Presidential Election: अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की ऐतिहासिक जीत, अगले राष्ट्रपति होंगे, कड़ी टक्कर के बाद भी हार गयीं कमला; दोस्त ट्रंप को पीएम मोदी ने दी बधाई

News DeskBy News DeskNovember 6, 2024Updated:November 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Washington.डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए.यह एक पूर्व राष्ट्रपति के लिए असाधारण वापसी है; जिन्होंने चार साल पहले पराजय स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, अमेरिकी संसद परिसर में हिंसक विद्रोह को जन्म दिया था, जिन्हें आपराधिक आरोपों में दोषी ठहराया गया था और जो दो बार हत्या के प्रयासों से बच चुके हैं. विस्कोन्सिन में जीत के साथ ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए.
ट्रंप की यह जीत राजनीति के प्रति उनके खुलेपन को प्रमाणित करती है. उन्होंने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर व्यक्तिगत रूप से स्त्री-विरोधी और नस्लवादी शब्दों के साथ हमला किया था.उन्होंने अमेरिका की ऐसी तस्वीर पेश की जिसमें हिंसक प्रवासी बड़ी संख्या में हैं. इस कठोर बयानबाजी और अति-पुरुषत्व की छवि ने गहराई तक ध्रुवीकरण का शिकार इस देश में नाराज मतदाताओं खासतौर पर पुरुषों को प्रभावित किया.
उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में, संघीय सरकार को नया स्वरूप देने और अपने कथित दुश्मनों के खिलाफ प्रतिशोध लेने पर केंद्रित एजेंडा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है. बुधवार सुबह अपने समर्थकों से बात करते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ‘एक अभूतपूर्व और शक्तिशाली जनादेश’ हासिल किया है.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश


प्रधानमंत्री मोदी ने‘ऐतिहासिक’ जीत पर ट्रंप को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की ‘ऐतिहासिक’ जीत सुनिश्चित होने पर बुधवार को उन्हें बधाई दी और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया.
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के क्रम में, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं.
उन्होंने कहा, ‘आइए एक साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें. मोदी ने इस पोस्ट के साथ ट्रंप से मुलाकात की कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा की.ऐसी एक तस्वीर में वह ट्रंप के साथ गले मिलते तो दूसरे में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ठहाके लगाते दिख रहे हैं.

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group