Bhagalpur.बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन बच्चों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक लड़की भी शामिल है. भागलपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार के अनुसार, यह घटना पीरपैंती इलाके में हुई. उन्होंने कहा, ‘एक ही परिवार के छह बच्चे आगामी छठ पर्व की तैयारियों को देखने के लिए बड़ी मोहनपुर घाट गए थे. वे अनजाने में गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बह गए. अधिकारी ने कहा, ‘तीन बच्चों को लोगों ने बचा लिया। तीन अन्य के शव…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्र ने विकीपीडिया को पत्र लिखकर उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी में पूर्वाग्रह और अशुद्धियों का उल्लेख किया है तथा पूछा है कि उसे सूचना प्रदान करने वाले एक माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र में कहा गया है, ऐसा विचार है कि एक छोटा समूह इसके पृष्ठों पर संपादकीय नियंत्रण रखता है. विकीपीडिया खुद को एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश के रूप में विज्ञापित करता है जहाँ हस्तियों, मुद्दों या विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवक पेज बना या संपादित कर सकते हैं.…
New Delhi.राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ब्राजील में छह नवंबर से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले जी20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. ब्रासीलिया में आयोजित होने वाला दसवां पी20 शिखर सम्मेलन ‘‘न्यायसंगत दुनिया और एक सतत ग्रह के लिए संसद’ के विषय पर चर्चा और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा. शिखर सम्मेलन के दौरान जी20 के सदस्य देशों के सांसद भूख, गरीबी और असमानता के खिलाफ लड़ाई में संसदों के योगदान और सतत विकास को बढ़ावा देने और 21वीं सदी की चुनौतियों के अनुकूल वैश्विक शासन की स्थापना करने में उनकी भूमिका…
Jamshedpur.झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुछ दिन बाकी हैं. मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र को लेकर मीडिया को संबोधित किया. जमशेदपुर के साकची स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने के बाद राज्य की सभी समस्याओं का स्थाई समाधान निकाला जाएगा. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को भी सराहा और कहा कि देश में केवल भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करती…
New Delhi. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से आरंभ होकर 20 दिसंबर तक चलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ का जश्न 26 नवंबर को संविधान सदन (पुरानी संसद) के केंद्रीय कक्ष में मनाया जाएगा. रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) ने भारत सरकार की सिफारिश पर 25 नवंबर से 20 दिसंबर, 2024 तक शीतकालीन सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों की बैठकें बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा, ‘‘26…
Jamshedpur. छठ महापर्व को लेकर घाटों पर की जा रही प्रशासनिक तैयारियों का मंगलवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं एसएसपी किशोर कौशल ने जायजा लिया. इस दौरान कई छठ घाट पर मौजूद कमियों को चिन्हित किया. उसके बाद डीसी ने नगर निकाय, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर घाट पर मौजूद कमियों को अविलंब दूर करने को कहा. उन्होंने कहा कि घाट पर ऐसी व्यवस्था करें, जिससे छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण रूप से अनुपालन हो. इसे लेकर घाटों पर पर्याप्त…
New Delhi. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के कुछ प्रमुख नेता भी शामिल हुए. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है. इसी बीच कुछ राज्यों में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव भी होने हैं. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, सी आर पाटिल और धर्मेन्द्र प्रधान के अलावा चिराग पासवान,…
Chaibasa. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि यह राज्य आदिवासियों का है और वे (आदिवासी) ही इस पर शासन करेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए दावा किया कि राज्य में कोई भी हिंदू खतरे में नहीं है, लेकिन विपक्षी पार्टी केवल अपने हिंदू-मुस्लिम विमर्श के जरिए यहां तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए लड़ाई लड़ी और हम अपने अधिकारों को…
जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने मानगो, बिस्टुपुर और कदमा में पदयात्रा कर जनसम्पर्क किया.जनसंपर्क के दौरान बन्ना गुप्ता सैकड़ों लोगों से मिले और उन्हें विकास कार्यों के नाम पर वोट देने का आग्रह किया. उन्होंने अपने हाथ से हैंडबील बांटते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में जितना हो सकता था, उससे ज्यादा काम करने का प्रयास किया है. प्रत्येक शनिवार और रविवार को क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सीधे सुना और सुलझाने का प्रयास किया है. सड़क, नाली, बिजली जैसी समस्याओं को बहुत हद तक ठीक कर लिया गया है. आगमी कार्यकाल…
Jamshedpur. पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने पोटका मंडल के गोमियासाई, गंगाडीह हल्दीपोखर समेत कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्हें लोगों का जोरदार समर्थन प्राप्त हो रहा है. जगह-जगह पर लोग उनका स्वागत कर रहे हैं. उनसे उत्साह से मिल रहे हैं. इस दौरान मीरा मुंडा ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं भी सुनी. ग्रामीणों ने बाताया कि पिछले पांच सालों में विधानसभा क्षेत्र में विकास के कोई भी कार्य नहीं हुए है. लोगों ने बताया कि विधायक को गरीबों के निवाले से भी कमीशन चाहिए, इस कारण यहां की जनता ने परिवर्तन…
