Ranchi. झारखंड सरकार द्वारा भेजे गये पैनल में से चुनाव आयोग ने आईपीएस अंबर लकड़ा के नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी है. राज्य सरकार अब इसकी अधिसूचना जारी करेगी. मालूम हो कि 29 अक्तूबर को चुनाव आयोग ने अजीत पीटर डुंगडुंग का देवघर एसपी के पद से हटाने का निर्देश दिया था. हालांकि, राज्य सरकार ने आयोग को पैनल भेजने की जगह डुंगडुंग को हटाने की वजह बताने का आग्रह करते हुए पत्र भेजा था. इसके बाद चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को रिमाइंडर भेज कर पैनल भेजने का आदेश दिया. सोमवार को सरकार द्वारा पैनल…
Author: News Desk
Ranchi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘परिवारवाद’ टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुद परिवारवाद की राजनीति में शामिल है और वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है उनमें से 33 सीट पर राजनीतिक परिवार से संबंधित लोगों को टिकट दिए हैं. भाजपा राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 68 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीट अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिन में गढ़वा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि झारखंड मुक्ति…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो नीत गठबंधन और आदिवासियों के खिलाफ साजिश रचने का सोमवार को आरोप लगाया. सोरेन ने कहा कि वह राज्य के सामाजिक और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करने समेत ऐसी सभी साजिशों को विफल करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन पलामू में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘झारखंड के लोग भाजपा की हर साजिश से वाकिफ हैं. जैसे ही सरकार बनी (2019 में), उन्होंने इसे गिराने की कोशिश की. जब वह विफल हो गई, तो उन्होंने मुझे फंसाने…
Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्य झारखंड का 10 नवंबर को फिर से दौरा करेंगे और कम से कम दो रैलियों को संबोधित करेंगे. यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को दी. प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़वा और चाईबासा में सोमवार को दो जनसभाओं को संबोधित किया.. शर्मा ने बताया, ‘प्रधानमंत्री 10 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे जिसमें वह बोकारो या रांची में या फिर बोकारो और गुमला में रैलियों को संबोधित करेंगे और रांची में एक रोड शो करेंगे. उन्होंने कहा कि रैलियों के स्थल के बारे में अभी…
Dhanbad. धनबाद जिले में सोमवार को एक वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना गोविंदपुर थाना अंतर्गत फकरीडीह के पास हुई और वाहन का इंतजार कर रही दो नाबालिग लड़कियों और उनमें से एक की मां को वाहन ने कुचल दिया. गोविंदपुर थाना प्रभारी रुस्तम अली ने बताया कि इस हादसे में रूबी खातून (35), जान्हवी खातून (13) और सिफत परवीन (9) की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुई एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया…
Jamshedpur.सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व पांच नवंबर मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है. कोयलांचल में छठ को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर है. छठ घाट की सफाई की जा रही है. कहीं घर की छत पर, तो कहीं जलाशयों में आस्था का घाट सजाया जा रहा है. व्रतियों के घरों में बजनेवाले छठ गीत वातावरण को छठमय बनाने के साथ भक्तों में उत्साह जगा रहे हैं. छठ पूजा समिति भी सक्रिय हो गयी है. दूसरे राज्य से लोग अपने घर छठ महापर्व में लौटने लगे हैं. सूप, दउरा, फल का बाजार सज गया है. पांच…
Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बागी नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. तीन बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इन नेताओं में देवेंद्र सिंह बिट्टू, लातेहार के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, इसराफिल अंसारी भी शामिल हैं. निष्कासित करने की वजह यह है कि मुनेश्वर उरांव पार्टी लाइन से हटकर मनिका से, पांकी से देंवेंद्र सिंह बिट्टू और इसराफिल अंसारी गोमिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसका आदेश जारी कर दिया है. देवेंद्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव और इसराफिल पर कार्रवाई झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…
Jamshedpur. छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने नो इंट्री के समय में फेरबदल किया है. छह नवंबर की सुबह नौ बजे के बाद रात 11 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. सात नवंबर की सुबह छह बजे से सात बजे तक पुन: शहर में भारी वाहनों का परिचालन होगा. वहीं सात नवंबर सुबह सात बजे से आठ नवंबर को दोपहर तीन बजे तक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा. तीन बजे के बाद शाम पांच बजे तक शहर के भारी वाहनों की निकासी की जायेगी. सोमवार को जिला के उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने संयुक्त…
Adityapur. ब्राउन शुगर के विरुद्ध अभियान चला रही आदित्यपुर पुलिस को फिर एक सफलता हाथ लगी. पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मुस्लिम बस्ती के पीछे रेलवे लाइन के पास से 110 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. जब्त ब्राउन शुगर का वजन 8.08 ग्राम व बाजार मूल्य 1,61,600 रुपये बताया गया. थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देखकर दो युवक केटीएम बाइक से भागने लगे. दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया. उनकी पहचान मुस्लिम बस्ती के ही अरशद अली व…
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने शास्त्रीनगर और साकची में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया. मानगो के शंकोसाई के रहने वाले निवासियों के साथ बैठक भी की. उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित मतदाताओं को दी. सोनारी व धातकीडीह के युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथसोनारी एवं धातकीडीह के काफी संख्या में युवा कदमा के केंद्रीय चुनावी कार्यालय में पहुंचे और बन्ना गुप्ता के प्रति अपनी आस्था जतायी. बन्ना गुप्ता ने सबको कांग्रेस का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल कराया. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग लूटने वालों की गंदी…
