Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur: विधानसभा चुनाव में बड़े मार्जिन से जीत कर इतिहास रचने का दावा करने वाली भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र को बना पायेगी आदर्श विधानसभा क्षेत्र ?
    Elections

    Jamshedpur: विधानसभा चुनाव में बड़े मार्जिन से जीत कर इतिहास रचने का दावा करने वाली भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र को बना पायेगी आदर्श विधानसभा क्षेत्र ?

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Jamshedpur: झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत हैं, चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने साथ करने हेतु जनसंपर्क,सभा एवं पदयात्रा कर रहे हैं.

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की बहुरानी पूर्णिमा दास को बीजेपी ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है.

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव का सर्वाधिक हॉट सीटों में से एक सीट है. इस हाई प्रोफाइल सीट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहूरानी पूर्णिमा दास और कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना हैं.

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को परास्त करने वाले निर्दलीय विधायक सरयू राय भी भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास की जीत सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत है. इस विधानसभा चुनाव में सरयू राय भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा दास की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने समर्थको का समर्थन देते देखे जा रहे हैं.ज्ञात हो कि जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय इस विधानसभा चुनाव में जद (यू) के प्रत्याशी के रूप में बीजेपी के सहयोग से जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं.

    चुनाव एवं छठ पूजा के इस महापर्व के दौरान लोगों के मन में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि बीते विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त को इस विधानसभा चुनाव में बड़े मार्जिन से जीत कर इतिहास रचा जाएगा.

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने महिला प्रत्याशी उतारकर, महिलाओं को अपने पक्ष में करने का काम किया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार के द्वारा भाजपा की महिला प्रत्याशी पूर्णिमा दास को असहाय एवं पुरुष पर आश्रित बताने वाला बयान देकर महिलाओंं को भाजपा के नजदीक लाने वाला काम किया है.

    ज्ञात हो कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था की पूर्णिमा दास के चुनाव जीतने के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की जनता को अपने समस्याओं एवं क्षेत्र के विकास के लिए उनके पति एवं परिवार के अन्य सदस्यों के समक्ष जाना पड़ेगा.

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय के इस बयान पर कई महिला संगठन ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय का पुतला दहन करने जैसा काम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था.

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रही है उनका मानना है कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती हैं. पूर्णिमा दास का कहना है कि जनसंपर्क एवं पदयात्रा के दौरान लोगों का कहना है कि बीते पांच साल में झारखंड में विकास का कार्य शिथिल पड़ गया था ,बीते पांच साल में सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग एवं कमीशन का उद्योग चला. बीते पांच वर्षों में झारखंड में रोजगार की कमी के कारण लोगों को दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ा, झारखंड में अपराध बेकाबू होने के कारण कई बड़े व्यापारी तथा उद्योगपति झारखंड से पलायन किए.

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा, राज्य के सबसे युवा प्रत्याशियों में से एक हैं. जमशेदपुर पूर्व की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास का दावा हैं कि वह राजनीतिक रूप से बिल्कुल परिपक्व है और जमशेदपुर पूर्व विधानसभा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का मास्टर प्लान लेकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी हैं.

    अब देखना है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता किस प्रत्याशी पर भरोसा कर विधानसभा भेजती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bahurani of jharkhand governer of ordisha raghuwar das Jamshedpur jamshedpur purbi bidhansabha chetra se bjp praytasi purnima das jharkhand ke purb mukhyamantri radhuwar das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group