



कोलकाता: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रांची-सबौर और राउरकेला-रामगढ़ कैंट के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, अगस्त 2026 में निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान दोनों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों पर किया जाएगा, जिससे झारखंड, बिहार और ओडिशा के हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे के अनुसार, 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त से 6 अगस्त, 9 अगस्त से 14 अगस्त तथा 17 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन रांची से शाम 7:00 बजे (19:00 बजे) रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल 4 अगस्त से 7 अगस्त, 10 अगस्त से 15 अगस्त तथा 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक सबौर से सुबह 9:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज और भागलपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
राउरकेला-रामगढ़ कैंट स्पेशल भी चलेगी
08183 राउरकेला-रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल 17 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन राउरकेला से रात 8:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 2:15 बजे रामगढ़ कैंट पहुंचेगी।
वापसी में 08184 रामगढ़ कैंट-राउरकेला स्पेशल 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक सुबह 5:15 बजे रामगढ़ कैंट से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे राउरकेला पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर मिलेगा लाभ
राउरकेला-रामगढ़ कैंट स्पेशल ट्रेन बानो, हटिया, रांची और मुरी स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से RRB परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।


