Author: News Desk

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन में डायरेक्टर के रूप में सुनील कुमार ने कार्यभार संभाला. सुनील कुमार ने कहा कि उनके लिए चक्रधरपुर डिवीजन कोई नया नहीं है. डोंगवापोसी स्टेशन प्रबंधक पर चार साल और सीनी ट्रेनिंग स्कूल में 11 साल से अधिक तक सेफ्टी इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. मेंस यूनियन ने रविवार को मंडल संयोजक एमके सिंह, शिव कुमार, एमपी गुप्ता, चंद्र प्रकाश समेत कई अन्य सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इसके पहले सुनील कुमार खड़गपुर मंडल में एओएम (कंट्रोल) के पद पर पदस्थापित थे. टाटानगर में सबसे कम कार्यकाल के रूप में स्टेशन डायरेक्टर…

Read More

Jamshedpur. पश्चिमी जमशेदपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सह मंत्री बन्ना गुप्ता संघर्ष से उपजे हैं और समाज के सभी वर्गों के लिये सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले नेता हैं. किसी का कुछ भी काम हो, वे जात-पात, धर्म और पार्टी लाइन से अलग हट कर सबकी मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता सदन…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सत्ता में आया तो लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मौजूदा पांच की जगह सात किलो राशन मिलेगा. सोरेन ने कहा कि झामुमो नीत गठबंधन पेंशन राशि भी बढ़ाएगा. सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में 11 लाख राशन कार्ड और तीन लाख पेंशन रद्द कर दी गईं, जिसके चलते कई आदिवासी, दलित भूख से मर गए. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘मुझे गर्व है कि जहां भाजपा…

Read More

New Delhi.कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता से वोट मांगने से पहले लंबित कोयला ‘रॉयल्टी’ के रूप में झारखंड को 1.36 लाख करोड़ रुपये जारी करने में देरी का हिसाब देना चाहिए. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि केंद्र पर कोयला ‘रॉयल्टी’ और केंद्रीय योजना के लाभ के रूप में झारखंड का लाखों करोड़ रुपये बकाया है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में कोयला खदानें कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियों द्वारा संचालित की जाती हैं, जिन पर राज्य सरकार की भारी रकम बकाया है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भूमि मुआवजे का…

Read More

Jamshedpur जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार के समर्थकों को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को चुनाव प्रचार में जाने से रोकने की धमकी दी जा रही है. डॉ अजय कुमार ने रविवार को ट्वीट कर डीजीपी अजय कुमार सिंह से बीजेपी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने डीजीपी से शिकायत में बताया कि बीजेपी नेता कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं, ताकि वो चुनाव में प्रचार से दूर रहें. डॉ अजय ने कहा कि हार…

Read More

Ranchi. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पार्टी ने खेती के लिए मुफ्त बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली उपलब्ध कराने का वादा किया. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के घटक दल भाकपा (माले) ने झारखंड की 81 विधानसभा सीट में से चार सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. गठबंधन के तहत उसे तीन सीटें आवंटित की गई हैं जबकि धनवार सीट पर उसका झामुमो के साथ दोस्ताना मुकाबला है. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि वह झारखंड को कॉर्पोरेट का शिकार’ नहीं बनने…

Read More

Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को ‘झूठ, लूट और ठग पत्र’ करार दिया तथा दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव परिणाम से 20 दिन पहले हार स्वीकार कर ली है. झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लाभार्थियों को हेमंत सोरेन सरकार की मैय्या सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपये मिलेंगे, जबकि भाजपा की ‘गोगो दीदी’ योजना के तहत 2,100 रुपये दिए जाएंगे. भट्टाचार्य ने कहा, ‘गृह मंत्री (अमित शाह) झारखंड में पांच लाख नौकरियों का हिसाब मांग रहे हैं. मोदी सरकार ने हर साल…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र को आदिवासी समाज के विकास और युवाओं को रोजगार के लिए प्रतिबद्ध तथा महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बताया और कहा कि उनकी पार्टी राज्य में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में रांची में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है. भाजपा के इस घोषणा पत्र का एक मुख्य फोकस राज्य…

Read More

Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को गढ़वा व चाईबासा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार झारखंड आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को दूसरी बार पुन: झारखंड आयेंगे. उस दिन वे रांची व चंदनकियारी में चुनावी सभा कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को…

Read More

Ranchi. पांच नवंबर को झारखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी कार्यक्रम तय किया गया है. रक्षा मंत्री श्री सिंह हटिया विधानसभा क्षेत्र के रातू में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे. यूपी के सीएम आदित्यनाथ जमशेदपुर और रामगढ़ में चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे.

Read More