Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Election Commission: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक, कहा, कोई भी अधिकारी दुर्भावनापूर्ण तरीके से अपना काम न करे
    Elections

    Election Commission: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक, कहा, कोई भी अधिकारी दुर्भावनापूर्ण तरीके से अपना काम न करे

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मंगलवार को महाराष्ट्र में राजनीति से प्रेरित अपराधों पर चिंता जताई. उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख को चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने को कहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र, झारखंड और उनके पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस प्रमुखों और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

    सूत्रों के मुताबिक समीक्षा बैठक के दौरान सीईसी कुमार ने महाराष्ट्र में राजनीति से प्रेरित अपराधों पर चिंता जताई और पुलिस महानिदेशक से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि इन अपराधों पर कड़ाई से लगाम लगाई जाए. राज्य में हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने झारखंड में प्रशासन और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ व्यवहार में निष्पक्षता बरतने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए भी आगाह किया कि कोई भी अधिकारी दुर्भावनापूर्ण तरीके से अपना काम न करे. निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले चुनावी राज्यों में नकदी, शराब, नशीले पदार्थ, कीमती धातुओं और अन्य मुफ्त उपहारों सहित प्रलोभनों के प्रवाह पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर का नि:शुल्क समर कैंप 2026 बना बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का केंद्र

    अब तक झारखंड से 114 करोड़ रुपये जब्त

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    विधानसभा चुनाव की तरीख घोषित किए जाने के बाद से अब तक 345 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है, जिसमें झारखंड से 114 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र से 175 करोड़ रुपये की जब्ती शामिल है तथा शेष राशि उन राज्यों से जब्त की गई है जहां उपचुनाव हो रहे हैं. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होगा. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Election Commission: Chief Election Commissioner held a meeting regarding the assembly elections no officer should do his work in a malicious manner said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर का नि:शुल्क समर कैंप 2026 बना बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का केंद्र

    May 21, 2026

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर का नि:शुल्क समर कैंप 2026 बना बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का केंद्र

    May 21, 2026

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026

    Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

    May 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group