Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Saryu Rai: jharkhand Highcourt ने गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में सरयू राय के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर लगायी रोक, राज्य सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब
    Elections

    Saryu Rai: jharkhand Highcourt ने गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में सरयू राय के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर लगायी रोक, राज्य सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने स्वास्थ्य विभाग के गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने व मीडिया में देने के मामले में दर्ज प्राथमिकी व निचली अदालत के आदेश को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी का पक्ष सुना. सुनवाई के बाद अदालत ने अंतरिम आदेश देते हुए प्रार्थी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी. साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को मामले में चार सप्ताह के अंदर जवाब दायर करने का निर्देश दिया.

    मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने दिसंबर माह में तिथि निर्धारित करने को कहा. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पैरवी की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव की ओर से मई 2022 में डोरंडा थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी व निचली अदालत के आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी विधायक सरयू राय ने क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने प्राथमिकी, चार्जशीट पर लिये गये संज्ञान सहित संपूर्ण आपराधिक कार्यवाही को चुनाैती दी है. रांची के एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने मामले में दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है. अनुसंधानकर्ता नागेश श्रीवास्तव ने लगभग ढाई साल बाद आरोपों को सही पाते हुए भादवि की धारा-120बी तथा गोपनीय दस्तावेज लीक करने की धारा-30 (2) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था. आरोप है कि विधायक सरयू राय ने गोपनीय दस्तावेज को हासिल करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को कोरोना काल में खर्च की गयी राशि के उपयोग की जानकारी दी थी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saryu Rai: Jharkhand High Court stays coercive action against Saryu Rai in the case of leaking confidential documents
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group