

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. टेल्को ग्वाला बस्ती पार्क, रामाधीन बागान छठ घाट में से शुरुआत कर गोलमुरी में एबीएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं से मिलीं. बारीडीह के तिलक नगर रोड नं 5, बागुनहातु और बिहारी बस्ती में लोगों से मिलीं. इसके अलावा बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह, टेल्को मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमलदार सिंह एवं हाथी हेम्ब्रम से आशीर्वाद लिया. उन्होंने जोजोबेड़ा के कृष्णा नगर में पदयात्रा की. बिरसानगर में बिरसा सेवा दल के अध्यक्ष चंचल लकड़ा से मिलीं. बिरसानगर के गुरुद्वारा में माथा टेका, वह मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से मिलीं. इसके अलावा बाराद्वारी के कुम्हारपाड़ा में विश्वकर्मा समाज के लोगों, सीतारामडेरा के शांतिनगर और ग्वाला बस्ती, बर्मामाइंस के रामाधीन बगान सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में स्थानीय लोगों से मुलाकात की. मनीफीट में रजक समाज की महिलाओं और लक्ष्मीनगर में महिला समूह के साथ बैठक की.



