Jamshedpur.पारडीह सार्वजनिक रामेश्वरनाथ शिव मंदिर में गुरुवार की रात चोरी का मामला सामने आया है. बदमाशों ने मंदिर में घुसकर दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर दान पेटी से रुपए निकालक फरार हो गये. इस संबंध में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मानगो थाना की पुलिस से शिकायत की. शिकायत मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया. इधर, जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी मंदिर पहुंचे. उन्होंने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की.
Author: News Desk
Jamshedpur.विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला की छह विधानसभा सीटों व राज्य की अन्य सीटों के लिए तीन नवंबर से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. पहले चरण के विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता तीन से 11 नवंबर तक तथा दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 16-18 नवंबर तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित वीमेंस यूनिवर्सिटी के चिन्हित गर्ल्स हॉस्टल में पोस्टल बैलेट मतदान केंद्र का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन आयोग के मापदंड के अनुसार अलग-अलग श्रेणी एवं विधानसभा…
New Delhi.. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. (टीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में मामूली बढ़कर 367.21 करोड़ रुपये रहा. टीसीपीएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 363.92 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था. समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 12.87 प्रतिशत बढ़कर 4,214.45 करोड़ रुपये हो गयी. एक साल पहले इसी तिमाही में यह 3,733.78 करोड़ रुपये थी. टीसीपीएल को पहले टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड (टीजीबीएल) के नाम से जाना जाता था. कंपनी का का कुल खर्च…
Jamshedpur.टाटा स्टील में वेलनेस को लेकर एक सेशन का आयोजन किया गया. स्टीलेनियम हॉल में आयोजित इस वेलनेस कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील के वीपी प्रोबाल घोष मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इस दौरान शेयर्ड सर्विसेज से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. सारे कर्मचारियों से अपील की गयी कि वे लोग सेफ्टी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें. सारे कर्मचारी वेलनेस एप से जुड़ें, ताकि उनके हेल्थ की भी मॉनिटरिंग हो सके. इसे लेकर सबको अपना रेगुलर चेक अप…
Jamshedpur. भाजपा नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. दरअसल, यह सीट जदयू के खाते में गयी है. यहां से एनडीए प्रत्याशी के रूप में सरयू राय उम्मीदवार होंगे. चर्चा है कि विकास सिंह भाजपा के फैसले के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ेंगे? इन सबके बीच वे शुक्रवार को नामांकन पर्चा खरीदने समाहरणालय पहुंचे. पर्चा की खरीद के बाद विकास सिंह समाहरणालय से बाहर आये तो काफी भावुक हो गये. अपने सिर पर पर्चा रखकर बाहर निकले. पत्रकारों ने जब उनसे भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने की वजह पूछी तो भावुक हो…
Ranchi. झारखंड कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है. ऐसें में परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. हाल ही में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर अपलोड कर दी हैं. सीजीएल-2023 की फाइनल उत्तर कुंजी शुक्रवार को जारी कर दी गयी. सीजीएल परीक्षा 21 व 22 सितंबर को ली गयी थी. अंतिम उत्तर कुंजी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी अंतिम उत्तर कुंजी में 21 विषयों…
New Delhi.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेइइ मेंस-2025 के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. पेपर के सेक्शन-बी में अब तक 10 सवाल होते थे, जिनमें पांच वैकल्पिक प्रश्न होते थे. परीक्षार्थी को दस में से केवल पांच सवाल हल करने होते थे. अब वैकल्पिक प्रश्न के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है. अब इस सेक्शन में केवल पांच सवाल होंगे और सभी को हल करना अनिवार्य होगा. एनटीए ने इस बाबत गुरुवार को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है. एजेंसी ने कहा कि…
New Delhi.. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि हंस को पटना से गिरफ्तार किया गया, जबकि यादव को एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत दिल्ली से हिरासत में लिया. ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी. वर्ष 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह…
New Delhi.रेलवे सुरक्षा बल (अरपीएफ) ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चार ट्रेन से भारी मात्रा में सोने की छड़ें, चांदी और 85 लाख रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी जब्त की. यह जानकारी रेल मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंत्रालय ने पिछले दिनों ट्रेन से 4.01 करोड़ रुपये मूल्य के सामान बरामद किए. मंत्रालय ने कहा, आरपीएफ टीम हाई अलर्ट पर थी और उन्होंने कई ट्रेन की जांच की. तलाशी के दौरान उन्हें चार अलग-अलग…
Ranchi. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी, जिसमें राज्य के वरिष्ठ पुलिस और सरकारी अधिकारियों से जुड़े कथित अवैध कोयला खनन की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच का निर्देश दिया गया था. न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने अरूप चटर्जी नामक व्यक्ति से जवाब मांगा, जिन्होंने राज्य, खासकर धनबाद जिले, में कोयला खनन के आरोपों की सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. पीठ ने आदेश दिया, ‘नोटिस जारी करें, जिसका चार सप्ताह में जवाब दिया जाए. अगले आदेश तक उच्च न्यायालय…
